जीवन परिचय-
पूरा नाम- कोंग क्यू कन्फ्यूशियस
वास्तविक नाम- Kǒng Qiū (कोंग च्यू/ क्यू)
इनके अनुयाई इनको कुंग फुत्से कहा करते थे, जिसका तात्पर्य महान गुरु था|
जन्म- 28 सितंबर 551 ई. पू.
लू राज्य के अधीन ज़ोउ (Zou) क्षेत्र, वर्तमान शानदोंग प्रांत, चीन
मृत्यु- 479 ई. पू.
इनके जन्म के समय चीन में झोऊं राजवंश का बसंत और शरद काल चल रहा था|
बाद में झोऊं राजवंश की जगह चीन में कई राजवंश स्थापित हो गये जो आपस में सदा लड़ते थे जिसे झगड़ते राज्यों का काल कहा जाने लगा|
कन्फ्यूशियस का पिता शू-लियांग हे (Shuliang He) त्साऊ जिले का सेनापति था|
कन्फ्यूशियस अपने शिष्यों के साथ शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, कला, साहित्य, दर्शन आदि अनेक विषयों पर विचार विमर्श करता था|
कन्फ्यूशियस कहा करता था “मुझे महात्मा या महाज्ञानी कहलाने की आकांक्षा नहीं है, मैं तो अध्ययन से कभी संतुष्ट न होने वाला एक विद्यार्थी तथा अध्यापन से कभी न थकने वाला शिक्षक हूं|”
कन्फ्यूशियस एक चीनी शिक्षक, राजनीतिक, दार्शनिक, संपादक और चीनी इतिहास के बसंत एवं शरद ऋतु के दार्शनिक थे|
53 वर्ष की आयु में झोऊं राज्य के एक शहर में शासनकर्ता बने तथा बाद में झोऊं राज्य के मंत्री नियुक्त हुए| मंत्री के रूप में इन्होंने दंड के बदले मनुष्य के चरित्र सुधार पर बल दिया|
कन्फ्यूशियस भी प्लेटो की तरह एक आदर्श राज्य की स्थापना करना चाहता था, जो कि लोक कल्याण व न्याय पर आधारित हो|
उसने मनुष्य के श्रेष्ठ जीवन को तीन तत्वों का सहयोग बताया है जो बाद में चीनी संस्कृति के आधारभूत तत्व बने-
Ren (रेन) अर्थात लोक कल्याण, मानवता, परोपकार, दूसरों के प्रति मानवीय संवेदना
Yi (यी) अर्थात नैतिक औचित्य, न्याय, सही आचरण
Li (ली) अर्थात अनुष्ठान, शिष्टाचार, उचित सामाजिक व्यवहार
रचनाएं-
छुन व छयू या बसंत और पतझड़ का इतिहास (Spring and Autumn Annals )- इसे लू राज्य का ऐतिहासिक वृत्तांत कहते हैं|
Book of documents- प्राचीन शासकों के भाषणों, दस्तावेजों और राजनीतिक परंपराओं से संबंधित ग्रंथ
Book of rites- अनुष्ठानों, सामाजिक आचरण और परंपराओं से संबंधित ग्रंथ
Confucius say-
Classic of poetry- प्राचीन चीनी कविताओं का संग्रह
शू जिंग (एनेलेक्ट्स)- विविध प्रसंग
यह ऐतिहासिक दस्तावेजों का संग्रह है, जिसमें राजवंशों के वृतांत व नैतिकता के उपदेश है| इसी पुस्तक में उसकी महान योजना अर्थात आदर्श व्यवस्था का वर्णन है|
शी जिंग (Shijing)- गीत संग्रह
ई जिंग (Yijing)- ज्योतिष
ता सीमो या दाश्यू (Daxue / Great Learning) - इसका अर्थ है महान शिक्षा| यह पुस्तक कन्फ्यूशियस के शिष्य सांग द्वारा रचित है|
स्वर्णिम मध्यम मार्ग (The Golden Mean) या Doctrine of the Mean (Zhongyong)- कन्फ्यूशियस के पोत्र त्से जे द्वारा रचित इस पुस्तक में मध्यम मार्ग को उत्तम मार्ग बताया गया है|
कन्फ्यूशियसवाद-
कन्फ्यूशियस के दार्शनिक, सामाजिक तथा राजनीतिक विचारों पर आधारित मतों को कन्फ्यूशियसवाद या कुंगफुत्सीवाद नाम दिया जाता है|
दर्शन या चिंतन-
इनका दर्शन नैतिक प्रधान है|
इन्होंने व्यक्तिगत और सार्वजनिक नैतिकता, सामाजिक संबंधों की शुद्धता, न्याय और इमानदारी पर बल दिया|
इन्होंने प्रसिद्ध नियम ‘गोल्डन रुल’ दिया, जिसका अर्थ है जो अपने साथ नहीं चाहते वैसा दूसरों के साथ भी मत करो|
कन्फ्यूशियन के मत में शिक्षा सबके लिए समान होनी चाहिए लेकिन राजनीतिक, सामाजिक व प्रशासनिक अधिकार सिर्फ पुरुषों को प्राप्त होने चाहिए|
कन्फ्यूशियस के राजनीतिक विचार-
राज्य की दैवीय उत्पत्ति या स्वर्गादेश (Mandate of Heaven / Tianming)-
कन्फ्यूशियस राजतंत्र व सामंतवाद का समर्थक था|
उसके अनुसार तीन सर्वोच्च शक्तियां हैं- ईश्वर, राजा तथा जनता|
राजा ईश्वर द्वारा बनाए गए कानूनों को जनता पर लागू करता है|
लेकिन कन्फ्यूशियस निरंकुश राजतंत्र का समर्थक नहीं था|
वह शोषणकारी सामंतवाद व अत्याचारी निरंकुश तंत्र का विरोधी था|
अन्याय पूर्ण राज्य व्यवस्था के संबंध में उसने कहा कि “अन्याय पूर्ण शासन शेर से भी भयानक होता है|
वह शासक पर परंपरागत व नैतिक मूल्यों का नियंत्रण चाहता था| वह कहा करता था कि “जब राजा का आचरण उचित होगा, तभी व्यवस्था ठीक होगी तथा प्रजा का आचरण भी सुधरेगा|”
कन्फ्यूशियस राजा को स्वर्ग का प्रतिनिधि मानता ((Mandate of Heaven) था अर्थात राज्य की दैवीय उत्पत्ति सिद्धांत का समर्थक था किंतु वह दैवीय सिद्धांत के अनुसार राजा के असीमित अधिकारों का समर्थक नहीं था|
कन्फ्यूशियस राजसिंहासन प्राप्ति का आधार वंशानुगत नहीं, बल्कि गुणों को मानता था जो कि तत्कालीन चीन में क्रांतिकारी विचार था|
कन्फ्यूशियस ने The Choice of Heaven (स्वर्ग का रास्ता या मोक्ष) की बात की, इसके द्वारा राजा सत्ता की वैधता को स्थापित करता है|
सशक्त केंद्रीय सत्ता का पक्षधर-
तत्कालीन चीन में सामंतवाद का बोलबाला था|
ये सामंत शोषण कर्ता व भ्रष्ट थे|
अतः कन्फ्यूशियस इन सामंतों पर नियंत्रण के लिए एक शक्तिशाली केंद्रीय व्यवस्था को आवश्यक मानता था ताकि इनके निरंकुश व्यवहार को नियंत्रित किया जा सके तथा जनता को इनकी पाशविक शक्तियों से संरक्षित किया जा सके|
कन्फ्यूशियस का आदर्श राज्य-
आदर्श राज्य में समस्त पदाधिकारी व जनता अपने-अपने स्वधर्म का पालन करेंगे|
आदर्श राज्य की नींव में में तीन तत्व होंगे-
Ren (रेन) अर्थात लोक कल्याण, मानवता, परोपकार, दूसरों के प्रति मानवीय संवेदना
Yi (यी) अर्थात नैतिक औचित्य, न्याय, सही आचरण
Li (ली) अर्थात अनुष्ठान, शिष्टाचार, उचित सामाजिक व्यवहार
शासक को भी स्वधर्म पालन व कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह प्रजा के पिता तुल्य हैं|
शासक को नो नियमों का पालन करना चाहिए, जिसमें चारित्रिक विकास प्रथम नियम है|
न्याय के लिए कठोरता आवश्यक है अर्थात जैसे को तैसा वाला न्याय आवश्यक है|
इस प्रकार कन्फ्यूशियस एक यथार्थवादी व व्यावहारिक विचारक हैं|
आदर्शवादी राज्य में परंपराओं व अनुष्ठानों का विशेष स्थान होता है|
इस राज्य में सार्वजनिक शिक्षा की व्यवस्था होती है|
शासन के कुशल संचालन के लिए तीन चीजें आवश्यक है- पर्याप्त अन्न, पर्याप्त हथियार व जनता का विश्वास| इसमें तीसरा तत्व ज्यादा महत्वपूर्ण है|
कन्फ्यूशियस श्रेणीतंत्रीय समाज व्यवस्था का समर्थक था तथा असमानताओं को प्राकृतिक व ईश्वर प्रदत्त मानता था|
इसने परिवार व राज्य की सत्ता में कोई अंतर नहीं किया है तथा कहा है कि “राज्य, राजा के परिवार का ही विस्तृत रूप है|
कन्फ्यूशियस का ‘रेन’ सिद्धांत-
कन्फ्यूशियस की पूरी विचारधारा चार तत्वों से मिलकर बनी है-
Ren (रेन) अर्थात मानव सेवा
Yi (यी) अर्थात न्याय
Dao (दाओ) अर्थात नैतिकता
De (दे) अर्थात सदाचार
इनमें से रेन तत्व सबसे महत्वपूर्ण है जिसका अर्थ है मानव प्रेम, मानव कल्याण व सेवा ही सर्वोपरि है|
रेन सिद्धांत को व्यवहार में लागू करने के लिए दो आधारभूत तत्व है-
शू (Shu)- पारस्परिकता का सिद्धांत- अर्थात “जो व्यवहार आप अपने लिए नहीं चाहते, वह दूसरों के साथ न करें।”
शियाओ (Xiao)- अर्थात माता-पिता एवं बड़ों के प्रति श्रद्धा और कर्तव्य
सामाजिक विचार-
कन्फ्यूशियस ने चीन की व्यवस्था में सुधार लाने, शांति व एकता स्थापित करने के लिए एक शक्तिशाली व व्यवस्थित चीन का निर्माण करने का प्रयास किया|
कन्फ्यूशियस का मानना था कि एक आदर्श समाज में चार वर्ण होने चाहिए किंतु वर्णावस्था में कठोरता के समर्थक नहीं थे|
चार वर्ण-
विद्वान एवं अधिकारी
किसान
शिल्पकार
व्यापारी
राजा के गुण-
राजा को हमेशा सत्य बोलना चाहिए, ईमानदार होना चाहिए|
यदि शासन अच्छे से नेतृत्व करता है, तो सभी व्यक्ति उसी के अनुसार कार्य करेंगे, उनका अनुसरण करेंगे|
प्रजा व राजा के मध्य पिता व पुत्र का संबंध होता है|
राजा को अपना निर्णय लेते समय सभी सम्मानित व्यक्तियों की सलाह लेनी चाहिए|
मानव संबंधी विचार-
कन्फ्यूशियस के अनुसार मानव स्वभाव से अच्छा होता है|
मानव एक सामाजिक व नैतिक प्राणी है, उसे नैतिकता सिखाई जा सकती है|
कन्फ्यूशियस ने व्यक्ति के कर्तव्यों पर विशेष ध्यान दिया| तथा मानना था कि व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य उनके बड़ों के प्रति था|
एक अच्छे व्यक्ति की विशेषताएं-
कन्फ्यूशियस के अनुसार एक अच्छे व्यक्ति के निम्न विशेषताएं -
अपने से बड़ों के प्रति उत्तरदायित्व तथा वफादारी
ईमानदारी तथा समयानुकूलता
उचित ज्ञान
मानवता
दयाभाव आदि |
अच्छे राज्य या समाज की विशेषताएं-
कन्फ्यूशियस के अनुसार एक अच्छे समाज के लिए निम्न विशेषताएं या शर्तें हैं -
सरकार को नागरिकों की भलाई के लिए कार्य करना
कन्फ्यूशियस ने कल्याणकारी राज्य पर बल दिया था|
उन्होंने जनता पर लगाए गए 20% कर को हटाकर 10% करने का सुझाव दिया|
सरकार की स्थिरता पर विचार करते हुए उन्होंने बताया कि राजा को चाहिए कि वह प्रजा का विश्वास पात्र बना रहे और राज्य में अनाज और हथियार पर्याप्त मात्रा में रखे जाये|
राजा को अपने मार्गदर्शन के लिए चतुर तथा ईमानदार मंत्रियों की नियुक्ति करनी चाहिए|
राज्य शिक्षा का प्रबंध करें|
राजा पिता की तरह लोगों का मार्गदर्शन करने वाला होना चाहिए|
धर्म के मूल्य में प्रजा विश्वास करेगी तो एक वैध सरकार के प्रति वफादारी हासिल की जा सकती है|
कानून पर विचार-
कानून को कन्फ्यूशियस ने बुद्धिमान मंत्रियों के विवेक का परिणाम माना है, जिसका आम आदमी द्वारा पालन किया जाता है|
कानून को इन्होंने शरारती तथा अज्ञानी लोगों के लिए अनिवार्य माना है|
कन्फ्यूशियस ने यह भी माना है कि कानून सदगुणो का विकास नहीं कर सकता क्योंकि लोग कानून का पालन भय करते हैं|
शिक्षा पर विचार-
कन्फ्यूशंस के शिक्षा संबंधी विचार उसके शिष्य सांग द्वारा रचित पुस्तक ता सीमो अर्थात महान शिक्षा में मिलते हैं|
महान शिक्षा का उद्देश्य है ‘व्यक्ति को पूर्णता की ओर ले जाना|’
कन्फ्यूशियस की महान शिक्षा व्यावहारिक है जिसमें व्यक्ति भावना व श्रद्धा से प्रेरित होने के बजाय बुद्धि व तर्क से प्रेरित होता है|
कन्फ्यूशियस “राष्ट्र कल्याण से पहले परिवार कल्याण, परिवार कल्याण से पहले व्यक्ति कल्याण, व्यक्ति कल्याण से पहले हृदय सुधार, हृदय सुधार से पहले मस्तिक शुद्धि, मस्तिष्क शुद्धि के लिए ज्ञानार्जन|”
इनका शिक्षा सिद्धांत समानता पर आधारित था, उन्होंने शिक्षा को बिना किसी भेदभाव के सभी को उपलब्ध कराने पर बल दिया|
कन्फ्यूशियस ने अपनी शिक्षा व्यवस्था में चारित्रिक व नैतिक विकास के लिए नीति शास्त्र, भाषा, राजनीति तथा साहित्य पर विशेष बल दिया है|
मध्यम मार्ग का सिद्धांत-
स्वर्णिम मार्ग पुस्तक कन्फ्यूशियस के पोत्र त्से जे द्वारा लिखित है|
नैतिकता की दृष्टि से कन्फ्यूशियस मध्यम मार्ग का समर्थक है|
उसके अनुसार “जीवन के विविध क्षेत्रों में अपने कर्तव्यो का समुचित निर्वहन ही मध्यम मार्ग है| नैतिक जीवन साम्य, सामंजस्य व संतुलन पर आधारित होता है|”
आलोचनाएं-
कन्फ्यूशियस द्वारा लोकतंत्र और समानता का विरोध करना अनुचित है|
केवल पुरुषों को प्रशासनिक व सामाजिक अधिकार देने के समर्थक हैं, जो कि महिला विरोधी विचार है|
प्रश्न. कन्फ्यूशियस के राजनीतिक एवं नैतिक दर्शन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
कन्फ्यूशियस के अनुसार ‘रेन’ का व्यावहारिक क्रियान्वयन ‘शू’ और ‘शियाओ’ के माध्यम से होता है।
कन्फ्यूशियस ने राज्य की स्थिरता के लिए अन्न, हथियार और जनता के विश्वास को आवश्यक माना, जिसमें जनता का विश्वास सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
कन्फ्यूशियस के अनुसार कानून के भय से व्यक्ति सद्गुणी बनता है तथा नैतिक चरित्र का विकास होता है।
कन्फ्यूशियस ने शिक्षा को सभी वर्गों के लिए समान रूप से उपलब्ध कराने का समर्थन किया, लेकिन राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकार पुरुषों तक सीमित रखे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(A) केवल 1, 2 और 3
(B) केवल 1, 2 और 4
(C) केवल 2, 3 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4
जीवन परिचय-
जन्म- 27 अप्रैल 1759 में, इंग्लैंड के स्पिटफील्डस में|
पिता- एडवर्ड जॉन वॉलस्टोनक्राफ्ट, जो एक बुनकर थे
मेरी वॉलस्टोनक्राफ्ट प्रसिद्धि नारीवादी विचारक, इंग्लिश लेखिका, उपन्यासकार, दार्शनिक थी जिन्होंने महिला अधिकारों की वकालत की थी|
इन्हें उदारवादी नारीवाद की मदर कहा जाता है|
मेरी वॉलस्टोनक्राफ्ट नारीवाद की प्रथम लहर की आधार स्तंभ है|
1775 में इनकी मुलाकात फैनी ब्लड नामक युवती से हुई| दोनों ने 1784 में Newington Green, London में स्कूल खोला|
इस समय मेरी तर्कसंगत विघटनकारियो (Rational dissenters) रिचर्ड प्राइस और जोसफ प्रिस्टले के प्रभाव में आई| तर्कसंगत विघटनकारिया का मानना था, कि चर्च, धर्म की रूढ़ियो को वैज्ञानिक दृष्टिकोण या तर्कसंगत दृष्टिकोण द्वारा समाप्त किया जाय, इनको तर्कवादी असहमतिवादी/ धार्मिक असंतुष्ट भी कहते हैं|
मेरी वॉलस्टोनक्राफ्ट की रचना A Pamphlet है, जिसमें उसने लड़कियों की शिक्षा पर विचार प्रकट किए|
रचनाएं-
A Pamphlet 1786
A Vindication of the Rights of Men (1790)
A Vindication of the Rights of Woman (1792)
Thoughts on the Education of Daughters (1787)
Letters Written During a Short Residence in Sweden, Norway, and Denmark (1796)
Original Stories from Real Life (1788)
An Historical and Moral View of the Origin and Progress of the French Revolution (1794)
इन पुस्तकों के अलावा मेरी वोलस्टोनक्राफ्ट ने विवाह की पितृसत्तात्मक संस्था व महिलाओं पर इनके घातक प्रभावों को वर्णित करने वाले दो उपन्यास भी लिखे-
Mary a fiction 1788
Maria: or,The wrongs of woman 1798 मरणोपरांत प्रकाशित, अधूरा उपन्यास
मेरी वॉलस्टोनक्राफ्ट के नारीवादी विचार-
उदारवादी नारीवाद की मदर-
मेरी वॉलस्टोनक्राफ्ट उदारवादी नारीवादी विचारक है|
वे उदारवाद नारीवाद का समर्थन करने वाली पहली महिला दार्शनिक विचारक है|
इन्हें उदारवादी नारीवाद की मदर कहा जाता है|
समान अधिकार एवं समानता-
मेरी ने महिलाओं के लिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समान अधिकारों व अवसरों को बढ़ावा देने की वकालत की|
अपनी रचना A Vindication of the right of the woman में वॉलस्टोनक्राफ्ट ने महिलाओं के समान अधिकारों व विशेषाधिकारों का समर्थन किया|
उनके अनुसार, यदि महिलाओं को शिक्षा व्यवस्था के समान अवसर प्राप्त होंगे, तो राजनीतिक जीवन व सामाजिक जीवन में से लैंगिक भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है|
पितृसत्तात्मक समाज का कारण-
मेरी वोलस्टोनक्राफ्ट का मानना था कि समाज के पितृ-सत्तात्मक स्वरूप का कारण महिलाओं की सहनशील भूमिका है
मैरी के अनुसार महिलाओं की अधीनस्थ स्थिति का प्रमुख कारण उनकी दोषपूर्ण शिक्षा, सामाजिक परंपराएँ, आर्थिक निर्भरता और पुरुषों द्वारा निर्मित सामाजिक व्यवस्था है| महिलाओं को जानबूझकर निर्भर, आकर्षक और आज्ञाकारी बनाया जाता है|
इनके मत में सभी मनुष्यों का समान नैतिक महत्व है, इसलिए सबके साथ समान व्यवहार होना चाहिए| अतः लिंग, प्रजाति और धर्म के आधार पर भेदभाव को समाप्त किया जाय|
तार्किक रूप में व्यक्ति का महत्व उसकी प्रतिभा, गुण व चरित्र के आधार पर होना चाहिए|
उदारवादी नारीवाद मूलत: सुधारवादी हैं, इसलिए पुरुष व महिला के मध्य समानता के समर्थक है न कि पितृसत्तात्मक समाज की सत्ता को परिवर्तित करना चाहते हैं|
महिलाओं के शिक्षा संबंधी विचार-
मेरी वोलस्टोनक्राफ्ट ने अपनी रचना Thoughts on the Education of Daughters (1787) में महिला शिक्षा संबंधी विचार प्रस्तुत किए| इस पुस्तक के द्वारा मेरी ने ब्रिटिश मध्यम वर्ग में महिलाओं की शिक्षा को लेकर चेतना जागृत करने का प्रयास किया|
क्योंकि 18वीं सदी में ब्रिटेन के समाज में नारियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था| अधिक से अधिक उन्हें बच्चों के लालन-पालन व घरेलू जीवन को सफल बनाने वाले शिक्षा दी जाती थी|
यह पुस्तक एक मां को उत्साहित करती है कि वह अपनी पुत्रियों में बचपन से ही तार्किक सोच, आत्म अनुशासन, इमानदारी और सामाजिक स्थिति विकसित करने के गुणों को विकसित करें|
मेरी वोलस्टोनक्राफ्ट का प्रयास प्रत्येक नारी को शिक्षित करना था| इनका मानना था कि शिक्षित होकर ही महिलाएं समाज में योगदान दे पाएंगी तथा पितृसत्तात्मक समाज में बराबरी का स्थान प्राप्त करेगी|
इनका मानना था कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति के रूप में देखी जाती है, उनका संपत्ति में कोई अधिकार नहीं है तथा पति के द्वारा उनके विरूद्ध घरेलू हिंसा भी की जाती है|
एडमंड बर्क की आलोचना-
वॉलस्टोनक्राफ्ट ने 1790 में A Vindication of the right of men लिखी जो एडमंड बर्क की रचना Reflections on the Revolution in France (1790) को चुनौती थी|
एडमंड बर्क एक रूढ़िवादी विचारक थे| बर्क की इस पुस्तक में बर्क ने परंपराओं एवं संपत्ति के अधिकारों का समर्थन किया है|
एडमंड बर्क ने 1789 की फ्रांसीसी क्रांति की आलोचना की तथा अपनी पुस्तक में संवैधानिक राजतंत्र, कुलीनतंत्र व इंग्लैंड के चर्च का समर्थन किया|
मैरी ने एडमंड बर्क की आलोचना करते हुए फ्रांसीसी क्रांति का समर्थन किया है|
एडमंड बर्क के विपरीत मैरी ने वंशानुगत विशेषाधिकार, कुलीनतंत्र और परंपरा के अंधसमर्थन का विरोध किया|
तथा गणतंत्रवाद, प्राकृतिक अधिकार, समानता और नागरिक स्वतंत्रता का समर्थन किया|
उदारवादी विचारक टॉमस पेन व मैरी ने एडमंड बर्क को अतीत की एक शानदार, लेकिन गुमराह आवाज के रूप में चित्रित किया है|
लिंग आधारित भाषा की आलोचना- मेरी ने बर्क द्वारा 'सुंदरता' (Beautiful) को कमजोरी/ स्त्रीत्व के साथ और 'उदात्त' (Sublime) को शक्ति/पुरुषत्व के साथ जोड़ने की कड़ी आलोचना की|
Note-
मैरी की पुस्तक बर्क की आलोचना के साथ-साथ रिचर्ड प्राइस के समर्थन में भी लिखी गई थी, क्योंकि बर्क ने प्राइस की आलोचना की थी|
थॉमस पेन ने भी बर्क की आलोचना करते हुए Rights of Man 1791 लिखी|
महिलाओं की विशिष्टता-
वॉलस्टोनक्राफ्ट के अनुसार महिलाओं को अपनी बुद्धिमता एवं विशिष्टता पर बल देना चाहिए न कि पति को प्रसन्न करने पर ऊर्जा समाप्त करनी चाहिए|
उन्होंने माना कि पुरुष शारीरिक रूप से ज्यादा शक्तिशाली होते हैं, परंतु विवेक एवं तर्क में महिलाएं समान है|
रूसो की आलोचना-
इन्होंने रूसो द्वारा लिखी गई शिक्षा की रचना ‘The Emile 1762’ की कड़ी आलोचना की, जिसमें रूसो ने महिलाओं को केवल घरेलू कार्यों के लिए उपयोगी कहा|
रूसो ने Emile के पाँचवें भाग में सोफी (Sophie) के माध्यम से यह मत दिया कि महिलाओं की शिक्षा को पुरुषों की आवश्यकताओं और घरेलू भूमिकाओं के अनुरूप निर्धारित किया|
मैरी ने इस दृष्टिकोण (सोफी मॉडल) का विरोध किया|
रूसो के जवाब में मेरी ने A Vindication of the right of the women लिखी और महिलाओं की शिक्षा पर सर्वाधिक बल दिया|
मैरी का तर्क था कि महिलाओं में भी पुरुषों के समान विवेक और तार्किक क्षमता विकसित हो सकती है|
Note- सोफी (Sophie) रूसो की पुस्तक Emile, or On Education (1762) का एक महिला पात्र है, वह एमिल (Emile) की भावी पत्नी के रूप में प्रस्तुत की गई|
उदारवादी मूल्यों का समर्थन-
1791 में अमेरिकन विचारक थॉमस पेन ने एडमंड बर्क के रूढ़िवादी अधिकारों के खिलाफ उदारवादी अधिकारों का समर्थन करते हुए Rights of man लिखी|
मेरी ने थॉमस पेन से भी आगे बढ़कर जॉन लॉक की उदारवादी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 1792 में A Vindication of the rights of woman लिखी|
वोलस्टोनक्राफ्ट के अनुसार मानव विवेकशील एवं तार्किक है| अतः महिलाएं भी तार्किक एवं विवेकशील है| उन्हें भी समान अधिकार एवं स्वतंत्रता प्राप्त होनी चाहिए जो शिक्षा के द्वारा ही संभव है|
वोलस्टोनक्राफ्ट का प्रसिद्ध कथन है कि “विवाह वैधानिक वेश्यावृत्ति है, जहां महिलाएं दासो की भांति जीवन यापन करती|”
वोलस्टोनक्राफ्ट ने तत्कालीन विवाह संस्था को "वैधानिक वेश्यावृत्ति" (Legal Prostitution) और महिलाओं को "सुविधा की वस्तु" या "दास" मानने वाली पितृसत्तात्मक मानसिकता का कड़ा विरोध किया|
इस प्रकार मैरी ने महिलाओं के लिए शिक्षा, मताधिकार ,संपत्ति व सार्वजनिक रोजगार संबंधी नागरिक- राजनीतिक अधिकारों की नींव रखी|
1911 में एमा गोल्डमैन ने न्यूयॉर्क में Mary Wollstonecraft, the Pioneer of Modern Womanhood शीर्षक से व्याख्यान दिया था तथा इमा गोल्डमैंन ने मैरी को स्त्री जाति की अग्रदूत (Pioneer of modern womanhood) कहा है|
विलियम गॉडविन और तार्किक समुदाय
विलियम गोडविन जो प्रसिद्ध अराजकतावादी विचारक व मैरी के पति भी थे, थॉमस पेन व मेरी के साथ तार्किक समुदाय से संबंधित थे|
दोनों का विवाह 1797 में हुआ|
मैरी और गॉडविन दोनों ब्रिटिश रेडिकल बौद्धिक परिवेश (तार्किक समुदाय) से जुड़े थे|
थॉमस पेन, रिचर्ड प्राइस और जोसेफ प्रिस्टले भी व्यापक रेडिकल एवं असहमतिकारी बौद्धिक परिवेश (तार्किक समुदाय) से संबंधित थे
इस तार्किक समूह की, जो तत्कालीन ब्रिटिश इतिहास में रेडिकल तत्वों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे रूढ़िवादियों ने आलोचना की, तथा रूढ़िवादियों ने इस तार्किक समूह को गंदे जैकोबियंस का समूह व विलियम गोडविन व उसकी चौकड़ी कहा|
कैरोल पेटमैन-
कैरोल पेटमैन “मैरी वह पहली राजनीतिक सिद्धांतकार थी, जिसने आलोच्य रूप में व्यवस्थित तरीके से सेक्सुअलिटी, विवाह, श्रम का लैंगिक विभाजन व नागरिकता को अन्तर्सम्बन्धित किया|”
Wollstonecraft's Dilemma (वॉलस्टोनक्राफ्ट की दुविधा)-
कैरोल पेटमैन का मैरी वॉलस्टोनक्राफ्ट के संदर्भ में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्धांत है|
इसका संबंध महिलाओं की समान नागरिकता और लैंगिक भिन्नता के बीच उत्पन्न विरोधाभास से है|
पेटमैन के अनुसार महिलाओं के सामने एक समस्या है- पुरुषों के समान नागरिकता प्राप्त करने के लिए महिलाओं को पुरुषों के समान व्यवहार और मानकों को अपनाना पड़ता है, लेकिन महिलाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं और अनुभवों को मान्यता देने पर समान नागरिकता की अवधारणा प्रभावित हो सकती है|
प्रश्न- मेरी वॉलस्टोनक्राफ्ट के नारीवादी चिंतन एवं कैरोल पेटमैन द्वारा प्रतिपादित ‘वॉलस्टोनक्राफ्ट की दुविधा’ (Wollstonecraft's Dilemma) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
वॉलस्टोनक्राफ्ट ने महिलाओं की अधीनस्थ स्थिति का प्रमुख कारण उनकी दोषपूर्ण शिक्षा, आर्थिक निर्भरता तथा पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था को माना।
वॉलस्टोनक्राफ्ट के अनुसार महिलाओं की वास्तविक मुक्ति पुरुषों को प्रसन्न करने की क्षमता विकसित करने में निहित है।
कैरोल पेटमैन की ‘वॉलस्टोनक्राफ्ट की दुविधा’ महिलाओं की समान नागरिकता तथा लैंगिक भिन्नता की मान्यता के बीच उत्पन्न अंतर्विरोध को स्पष्ट करती है।
वॉलस्टोनक्राफ्ट ने रूसो के सोफी मॉडल का विरोध करते हुए महिलाओं की शिक्षा को पुरुषों की घरेलू आवश्यकताओं के बजाय स्वतंत्र विवेकशील व्यक्तित्व के विकास का आधार माना।
वॉलस्टोनक्राफ्ट ने विवाह संस्था की तत्कालीन पितृसत्तात्मक प्रकृति की आलोचना की तथा महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक निर्भरता का विरोध किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(A) केवल 1, 2 और 3
(B) केवल 1, 3, 4 और 5
(C) केवल 2, 3 और 4
(D) 1, 2, 3, 4 और 5

Social Plugin