प्रधानमंत्री (Prime Minister)
- प्रधानमंत्री वास्तविक प्रमुख/ सरकार का प्रमुख होता है| 
- राष्ट्रपति को विधि सम्मत कार्यपालिका (De jure executive) और प्रधानमंत्री को तथ्य सम्मत कार्यपालिका (de facto executive) कहा जाता है| 
- प्रधानमंत्रीपद के बारे में केवल तीन अनुच्छेदों (अनुच्छेद 74, 75, 78) में वर्णन है 
- प्रधानमंत्री मंत्री, परिषद का प्रधान होता है| (अनुच्छेद 74) 
नियुक्ति- (अनुच्छेद 75)
- प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है| 
- राष्ट्रपति सामान्यतः लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है (अर्थात नियुक्ति स्व विवेक नहीं है)| 
- राष्ट्रपति दो मामलों में प्रधानमंत्री की नियुक्ति में स्वविवेक शक्ति का प्रयोग करता है- 
- जब किसी भी दल को बहुमत प्राप्त न हो- 
- इस स्थिति राष्ट्रपति सबसे बड़े दल अथवा गठबंधन के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है तथा उससे एक माह में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहता है| 
- सर्वप्रथम प्रयोग- 1979 में नीलम संजीव रेड्डी ने किया, जिसने मोरारजी सरकार के पतन के बाद चरण सिंह (गठबंधन का नेता) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया| 
- जब प्रधानमंत्री की मृत्यु अचानक हो जाए तथा उसका कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी न हो- 
- ऐसी स्थिति में बहुमत वाले दल के किसी भी नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया जा सकता है, लेकिन सत्ताधारी कोई नया नेता चुन लेता है तो राष्ट्रपति के पास उसी व्यक्ति को चुनने के अलावा विकल्प नहीं है| 
- सर्वप्रथम प्रयोग- 1984 में ज्ञानी जैल सिंह ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को चुना था| 
- एक व्यक्ति का प्रधानमंत्री नियुक्त होने से पूर्व बहुमत सिद्ध करना आवश्यक नहीं है| नियुक्ति के बाद एक माह में सिद्ध कर सकता है| (1980 में दिल्ली उच्च न्यायालय का निर्णय) 
- एक व्यक्ति जो किसी भी सदन का सदस्य नहीं है, प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन उसे 6 माह के अंदर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनाना जरूरी है| (1997 का S.C का फैसला) 
शपथ- (अनुच्छेद 75)-
- प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के समक्ष तीसरी अनुसूची में निर्धारित प्रारूप के अनुसार पद की और गोपनीयता की शपथ लेता है| 
- संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा की है| 
- देश की प्रभुता व अखंडता को अक्षुण्य रखने की| 
- कर्तव्य पालन की| 
- लोगों के प्रति संविधान व विधि के अनुसार न्याय करने की| 
- गोपनीयता की शपथ- जो भी विषय मुझे ज्ञात है या मेरे सामने लाया जाएगा, मैं किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ससूचित नहीं करूंगा, सिवाय अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए अपेक्षित हो| 
कार्यकाल- (अनुच्छेद 75)-
- राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत तक| 
- इसका अर्थ यह नहीं है कि राष्ट्रपति किसी भी समय P. M को हटा देंगा| जब तक P.M को लोकसभा में बहुमत है तब तक बर्खास्त नहीं किया जा सकता है| 
त्यागपत्र-
- राष्ट्रपति को| 
वेतन- भत्ते- (अनुच्छेद 75)-
- संसद द्वारा समय-समय पर निर्धारित| 
पद से हटाना -
- लोकसभा के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित करके 
प्रधानमंत्री के कार्य-
- अनुच्छेद 78 राष्ट्रपति को जानकारी देने के संबंध में प्रधानमंत्री के कर्तव्य- 
78 (a) संघ के कार्यकलाप के प्रशासन संबंधी व विधान विषयक प्रस्थापनाओं संबंधी मंत्रीपरिषद के सभी विनिश्चय राष्ट्रपति को संसूचित करें|
78 (b) संघ के कार्यकलाप के प्रशासन संबंधी और विधान विषयक प्रस्थापनो संबंधी जो जानकारी राष्ट्रपति मांगे वह दे|
78 (c) किसी विषय को जिस पर किसी मंत्री ने विनिश्चय कर दिया है, किंतु मंत्रिपरिषद ने विचार नहीं किया है, राष्ट्रपति द्वारा अपेक्षा किए जाने पर परिषद के समक्ष विचार के लिए रखें|
- मंत्री नियुक्त करने हेतु व्यक्तियों की सिफारिश राष्ट्रपति को करता है, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सिफारिश पर ही मंत्रियों की नियुक्ति करता है| 
- मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करता है| 
- अपने पद से त्यागपत्र देकर मंत्रिपरिषद को बर्खास्त कर सकता है| 
- मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है| 
- प्रधानमंत्री नीति आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद, राष्ट्रीय एकता परिषद का पदेन अध्यक्ष होता है| 
- राष्ट्रपति व मंत्रिपरिषद के मध्य प्रधानमंत्री कड़ी का कार्य करता है| 
- प्रधानमंत्री निम्न निकायों का अध्यक्ष होता है- 
- नीति आयोग 
- अन्तर्राज्यीय परिषद 
- राष्ट्रीय एकता परिषद 
- राष्ट्रीय विकास परिषद (यह परिषद अब नहीं है) 
- वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद 
- राष्ट्रीय सुरक्षा समिति 
- राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद 
- प्रधानमंत्री विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन का कुलाधिपति होता है| 
प्रधानमंत्री के संबंध में कथन-
लॉर्ड माले-
- प्रधानमंत्री ‘समान के बीच प्रथम’ 
- ‘कैबिनेट रुपी चाप के मुख्य प्रस्तर’ 
- क्रोसमैन- संसदीय कैबिनेट सरकार को प्रधानमंत्री सरकार कहते हैं| 
- सर विलियम हार्टकोट- प्रधानमंत्री तारों के बीच चंद्रमा है| 
- आइवर जेनिंग्स- प्रधानमंत्री सूर्य के समान है, जिसके चारों ओर ग्रह परिभ्रमण करते हैं| 
- लॉस्की- प्रधानमंत्री कैबिनेट के जीवन व मृत्यु का केंद्र है| 
- रैमजे म्योर- प्रधानमंत्री राज्य के जहाज का मल्लाह है| 
- भीमराव अंबेडकर “यदि हमारे संविधान के अंतर्गत किसी कार्यकारी की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति से की जा सकती है तो वह प्रधानमंत्री है न कि भारत का राष्ट्रपति| 
- गाडगिल “प्रधानमंत्री को इतनी शक्तियों और प्रभावों से विभूषित किया गया है कि यदि वह स्वभाव से सच्चा लोकतांत्रिक नहीं है तो वह सीजर, जॉर्ज प्रथम, हिटलर या मुसोलिनी जैसा अधिनायक बन सकता है|” 
अब तक बने प्रधानमंत्री-
- ने- जवाहरलाल नेहरू 
- शा- लाल बहादुर शास्त्री 
- गांधी- इंदिरा गांधी 
- मोर- मोरारजी देसाई 
- सिंह- चरण सिंह 
- गांधी- इंदिरा गांधी 
- रा- राजीव गांधी 
- प्रताप- विश्व प्रताप सिंह 
- चंद्र- चंद्रशेखर 
- राव- P.V. नरसिम्हा राव 
- अटल- अटल बिहारी वाजपेयी 
- देव- H.D.देव गोंडा 
- इंद्र- इंद्र कुमार गुलराल 
- अ- अटल बिहारी वाजपेयी 
- म- मनमोहन सिंह 
- न- नरेंद्र मोदी 
- जवाहरलाल नेहरू- (15 अगस्त 1947- 27 मई 1964) 
- देश का प्रथम प्रधानमंत्री 
- सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री (16 वर्ष 9. माह.,13 दिन) 
- पंचवर्षीय योजनाओं के जनक, विदेश नीति के सूत्रधार 
- इनका जन्म दिन 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है| 
- 1955 में इनको भारत रतन मिला| 
- भारत -चीन युद्ध 1962 इनके समय हुआ| 
- 27 मई 1964 को इनकी मृत्यु हुई| 
- इनकी समाधि शांति वन दिल्ली में है| 
- इन्होंने विभिन्न नदी घाटी परियोजनाओं को आधुनिक भारत का मंदिर कहा है| 
- पद पर रहते मृत्यु होने वाले प्रथम प्रधानमंत्री थे| 
- पुस्तक- ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ 
- गुलजारी लाल नंदा- (27 मई 1964- 9 जून 1964)- 
- जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने| (13 दिन) 
- लाल बहादुर शास्त्री- (9 जून 1964- 11 जनवरी 1966) 
- भारत का शांति पुरुष कहा जाता है| 
- इन्होंने ‘मरो नहीं मारो’, ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया| 
- इनके समय भारत-पाक युद्ध 1965 हुआ| 
- 1966 में उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रूस की मध्यस्थता से भारत पाक के मध्य (भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान के मध्य) ताशकंद समझौता हुआ तथा भारत द्वारा विजित प्रदेश पाकिस्तान को वापस सौंप दिए गए| 
- 11 जनवरी 1966 की रात्रि में ताशकंद में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई| 
- इन्हें 1966 में मरणोप्रांत भारत रत्न दिया गया| 
- इन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए श्वेत क्रांति को बढ़ावा दिया| 
- इनकी समाधि को विजय घाट कहा जाता है| 
- गुलजारी लाल नंदा- (11 जनवरी 1966- 24 जनवरी 1966)- 
- दूसरी बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने| (13 दिन) 
- इंदिरा गांधी- (24 जनवरी 1966- 24 मार्च 1977) 
- देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी| 
- लोकसभा चुनाव में पराजित होने वाली एकमात्र प्रधानमंत्री| 
- यह राज्यसभा की सदस्य थी| (प्रथम प्रधानमंत्री जो राज्यसभा की सदस्य थी) 
- इनके समय द्वितीय भारत-पाक युद्ध 1971 हुआ था| 
- दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल इनका रहा| 
- इनके समय शिमला समझौता भारत-पाक (जुल्फिकार अली भुट्टो पाक प्रधानमंत्री) के मध्य 1972 हुआ| 
- इन्होंने विभिन्न राज्यों में 33 बार राष्ट्रपति शासन (356) व दो बार राष्ट्रीय आपात (352) लगाया था| 
- 1971 में इनको भारत रत्न मिला था | 
- इनके कार्यकाल में 1969 में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था| 
- इनके समय 1969 में कॉन्ग्रेस दो भागों में बट गई| 
- मोरारजी ने नयी पार्टी जनता दल बनायी | 
- इनके कार्यकाल के दौरान पोखरण मे स्माइलिंग बुद्धा नाम से 18 मई 1974 को परमाणु परीक्षण किया गया| 
- हरित क्रांति इनके कार्यकाल में आरंभ हुई थी| 
- 1971 में इन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया| 
- मोरारजी देसाई- (24 मार्च 1977- 28 जुलाई 1979)- 
- देश के प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री (जनता दल से संबंधित) 
- इनका जन्म 4 वर्ष में एक बार आता है| (29 फरवरी) 
- पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने त्यागपत्र दिया| 
- इनका जन्मदिन मद्य निषेधाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है| 
- सबसे अधिक आयु में प्रधानमंत्री बनने वाली व्यक्ति| (81 वर्ष) 
- 1991 में इनको भारत रत्न मिला था| 
- 1990 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान- ए- पाकिस्तान’ मिला था| 
- इनकी समाधि को अभय घाट कहा जाता है| 
- चौधरी चरण सिंह- (28 जुलाई 1979- 14 जनवरी 1980)- 
- ये भी जनता दल से संबंधित थे| 
- इन्हें किसान नेता के रूप में जाना जाता है| 
- इनकी समाधि को किसान घाट कहा जाता है | 
- एक दिन भी लोकसभा में उपस्थित नहीं हुए| 
- इंदिरा गांधी- (14 जनवरी 1980- 31 अक्टूबर 1984) 
- इनके कार्यकाल में 6 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया| (15 अप्रैल 1980) 
- नाबोर्ड बैंक की स्थापना हुई| (12 जुलाई 1982) 
- इनके समय भारतीय सेना द्वारा 3- 6 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया| 
- ब्लू स्टार से नाराज सिक्ख अगरक्षको द्वारा 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या कर दी| (सांवंत सिंह व बेअंत सिंह द्वारा) 
- इनकी समाधि को शक्ति स्थल कहा जाता है| 
- राजीव गांधी- (31 अक्टूबर 1984- 2 दिसंबर 1989) 
- पूरा नाम- राजीव रतन गांधी 
- सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने| (40 वर्ष) 
- 20 अगस्त को इनकी जयंती पर सदभावना दिवस बनाया जाता है| 
- इन्हें 1991 में मरणोप्रांत भारत रत्न दिया गया| 
- इनकी समाधि वीर भूमि कहा जाता है| 
- विश्व प्रताप सिंह- (2 दिसंबर 1989- 10 नवंबर 1990)- 
- विश्वास मत में असफल होने प्रथम प्रधानमंत्री| 
- चंद्रशेखर- (10 नवंबर 1990- 21 जून 1991)- 
- इन्हें युवा तुर्क कहा जाता है| 
- P.V. (पामुलापती वेकंट) नरसिम्हा राव (21 जून 1991- 16 मई 1996)- 
- इनको भारतीय आर्थिक सुधारों का पिता व चाणक्य कहा जाता है| 
- इनके समय 73 वा व 74 वा संशोधन 1992 पारित हुआ| 
- इनके समय आर्थिक उदारीकरण की नीति को अपनाया गया| 
- मनमोहन सिंह इस समय वित्त मंत्री थे| 
- अटल बिहारी वाजपेयी (16 मई 1996- 1 जून 1996)- 
- सबसे कम कार्यकाल रहा| (मात्र 13 दिन) 
- 25 दिसंबर इनका जन्मदिन गुड गवर्नेंस के रूप में मनाया जाता है| 
- H.D (हरदनहल्ली डोड्डेगोड़ा) देवगोडा (1 जून 1996- 21 अप्रैल 1997)- 
- यह प्रधानमंत्री बनते समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री (विधानमंडल के सदस्य) थे| अर्थात विधानसभा सदस्य जो प्रधानमंत्री बने थे| 
- इंद्र कुमार गुजराल (21 अप्रैल 1997- 19 मार्च 1998)- 
- अटल बिहारी वाजपेयी- (19 मार्च 1998- 22 मई 2004)- 
- इन्होंने 11 मई व 13 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाया| (पांच भूमिगत परीक्षण) 
- इनके समय भारत-पाक के मध्य कारगिल युद्ध 1999 में हुआ| कारगिल में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय अभियान चलाया था| 
- 26 जुलाई को विजय दिवस या कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है| 
- 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हमला हुआ| इस हमले के बाद पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सेना की तैनाती हेतु ऑपरेशन पराक्रम चलाया गया| 
- इन्होंने पाकिस्तान से संबंध में सुधार के लिए सदा- ए- सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर के मध्य बस सेवा शुरू की| 
- इन्होंने भारत के चारों कोनों (दिल्ली- कोलकाता- चेन्नई व मुंबई) को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की| 
- 2015 में इनको भारत रत्न मिला था| 
- 16 अगस्त 2018 को अटल जी की मृत्यु हो गई| 
- मनमोहन सिंह- (22 मई 2004- 17 मई 2014) 
- ये राज्यसभा के सदस्य थे| 
- भारत में आर्थिक सुधारों का जनक कहा जाता है| 
- नरेंद्र मोदी- (26 मई 2014….. 
- स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम प्रधानमंत्री 
- इन्होंने ‘मन की बात’कार्यक्रम की शुरुआत की है| (पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014) 
- 16 अक्टूबर 2015 को सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन बनाम भारत संघ 2015 के मामले में 99 संविधान संशोधन को रद्द किया गया था| ऐसा पहली बार हुआ कि किसी संविधान संशोधन को पूर्णतया न्यायालय द्वारा रद्द किया गया| 
कुछ अन्य तथ्य-
- जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री तथा इंदिरा गांधी की पद पर रहते हुए मृत्यु हुई| 
- नेहरू व शास्त्री की मृत्यु के बाद गुलजारीलाल नंदा दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने| 
- चौधरी चरण सिंह व अटल बिहारी वाजपेई (1996 में) ऐसे प्रधान मंत्री थे, जिन्होंने लोकसभा में विश्वास मत हासिल करने से पूर्व ही त्याग पत्र दे दिया| 
- पहला अविश्वास प्रस्ताव 1963 में प्रधानमंत्री नेहरू के खिलाफ आया, जे बी कृपलानी लाए थे पर वह पारित नहीं हुआ| 
- विश्वनाथ प्रताप सिंह (1990), अटल बिहारी वाजपई (1998), एच डी देवगौड़ा (1997) लोकसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए इसलिए इस्तीफा दे दिया| 
- इस्तीफा देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे| 

 
Social Plugin