19वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन शुरू
लाओस की राजधानी वियनतियाने में 19वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 6 अक्टूबर 2024 रविवार से शुरू हो गया है|
यह शिखर सम्मेलन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें भारत सहित 18 देश भाग लेंगे|
18 देशों में आसियान के 10 देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिणी कोरिया, रूस, अमेरिका, भारत शामिल होंगे|
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन-
स्थापना- 2005
पूर्व एशिया समूह की अवधारणा को पहली बार 1991 में तत्कालीन मलेशियाई प्रधान मंत्री महाथिर बिन मोहम्मद द्वारा दिया गया था|
यह क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समृद्धि के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र के 18 देशों का एक मंच है|
सदस्य देश- 18
10 आसियान राष्ट्र
8 अन्य राष्ट्र- ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस, अमेरिका, भारत|
ASEAN
आसियान दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का एक असैनिक, गैर सुरक्षात्मक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक संगठन है|
ASEAN- (Association of South-East Asian Nations)
दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन
स्थापना-
8 अगस्त 1967 (बैंकाक घोषणा के द्वारा)
5 देशों ने बैंकाक घोषणा पर हस्ताक्षर करके आसियान की स्थापना की|
8 अगस्त आसियान दिवस
स्थापना कर्ता देश- 5
इंडोनेशिया
मलेशिया
फिलिपिंस
सिंगापुर
थाईलैंड
वर्तमान सदस्य- 10
(6) बुर्नेई (1984 में सदस्य बना)
(7) वियतनाम (1995 में सदस्य बना)
(8) लाओस (1997 में सदस्य बना)
(9) म्यानमार (1997 में सदस्य बना)
(10) कंबोडिया (1999 में सदस्य बना)
आसियान का मुख्यालय या सचिवालय- जकार्ता (इंडोनेशिया)
आधिकारिक भाषाएं- 10
कार्यकारी भाषा- अंग्रेजी
राष्ट्र वाक्य- एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय (One vision, One Identity, One Community)
गान- ‘द आसियान वे’
ध्वज- नीली पृष्ठभूमि में सफेद परिधि वाला लाल रंग का वृत्त है, जिसमें आसियान का प्रतीक पीले रंग के 10 चावल के डंठल है|
आसियान चार्टर-
आसियान चार्टर 15 दिसंबर 2008 को लागू किया गया|
Social Plugin