Ad Code

कार्योत्पादन सिद्धांत या कार्यकारण भाव का सिद्धांत या कारण का चतुष्कोणी सिद्धांत/ Theory of causation or theory of causation or quadruple theory of cause || By Nirban P K Yadav | In Hindi

 कार्योत्पादन सिद्धांत या कार्यकारण भाव का सिद्धांत या कारण का चतुष्कोणी सिद्धांत-

  • इस सिद्धांत के माध्यम से अरस्तू अपने Teleological Approach (सौद्देश्यात्मक सिद्धांत) की व्याख्या करता है कि कोई भी कार्य इसलिए होता है कि उसका एक निश्चित अंतिम उद्देश्य होता है जो पदार्थ की Form में निहित होता है|

  • अरस्तु ने प्लेटो के ‘डॉक्ट्रिन ऑफ़ फॉर्म्स’ की कटु आलोचना की है|

  • प्लेटो के संकल्पना सिद्धांत (डॉक्ट्रिन ऑफ़ फॉर्म्स) की आलोचना अरस्तु तीन तर्कों के आधार पर करता है-

  1. जो बात सामान्य है, तो वह महत्वपूर्ण या ठोस कैसे हो सकती है?

  2. प्लेटो उन तत्वों को संकल्पना के बाहर मानता है, जिनसे वस्तु बनती है, जब ये तत्व बाहर थे तो वस्तु के अंदर कैसे चले जाते हैं?

  3. फॉर्म या विचार, जिनमें स्वयं कोई गति तत्व नहीं होता है, किसी संघटना का कारण कैसे हो सकता है|


  • प्लेटो की अस्पष्टता के समाधान के लिए अरस्तू ने Matter और Form अंतर किया है-

  1. Matter (पदार्थ)- यह एक ऐसी कच्ची वस्तु है, जिससे निश्चित वस्तु बनती है अर्थात गति या परिणाम का आधार है|

  2. Form (आत्मा या स्वरूप)- यह आकारहीन व अपरिभाषित है तथा पदार्थ के अंदर रहती है| Form ही पदार्थ को अन्य पदार्थ से भिन्न बनाता है| फॉर्म में ही वस्तु का अंतिम उद्देश्य निहित होता है|


  • Note- आत्मा के लिए प्लेटो ने Idea शब्द प्रयोग किया है तथा अरस्तू ने Form शब्द प्रयोग किया है|


  • अरस्तु के अनुसार Matter Potentiality (संभाव्यता) है और फॉर्म एक्चुअलिटी (वास्तविकता) है|

  • पदार्थ की संभाव्यता फॉर्म द्वारा ही अभिन्न आकार ग्रहण करती है|


  • अरस्तु के कार्योंत्पादन या गति व परिणाम के चार कारण हैं, जो क्रमशः निम्न है-

  • इन कारणों को हम चांदी से प्याला बनने तक की प्रक्रिया के माध्यम से समझ सकते हैं| यहां चांदी मैटर है तथा प्याला फॉर्म है|

  1. भौतिक कारण (Material Cause)-

  • पदार्थ, जिससे वह बना है, भौतिक कारण होता है|

  • अर्थात कच्ची व अनिर्मित चांदी भौतिक कारण है|


  1. निमित्त कारण (Efficient Cause)-

  • यह गति का कारण है|

  • निमित्त कारण ही पदार्थ को अंतिम उद्देश्य की ओर ले जाता है, जो Form में निहित है|

  • स्वर्णकार निमित्त कारण उत्पन्न करता है अर्थात वह चांदी को प्याले का आकार देने का प्रयास करता है|

  • इस तरह मनुष्य कलाकार के रूप में निमित्त कारण को जन्म देता है|


  1. औपचारिक या स्वरूप कारण (Formal Cause)-

  • वस्तु का या पदार्थ का सार औपचारिक कारण होता है|

  • अर्थात सुनार के मस्तिष्क में प्याले का स्वरूप|


  1. अंतिम कारण (Final Cause)-

  • वह उद्देश्य जिसकी और गतिविधि लक्षित है अर्थात प्याला|

Close Menu