हॉब्स का मूल्यांकन-
- राजनीति विज्ञान को देन- 
- राजनीति शास्त्र की विस्तृत और व्यवस्थित वैज्ञानिक पद्धति का निर्माण करने वाला पहला अंग्रेज विचारक है| 
- बोदा ने सीमित संप्रभुता का सिद्धांत का प्रतिपादन हॉब्स से पहले किया था, लेकिन निरपेक्ष व असीमित संप्रभुता का प्रतिपादन करने वाला हॉब्स पहला विचारक था| 
- मानव द्वारा समझौते के माध्यम से राज्य की उत्पत्ति बताने वाला पहला विचारक है| 
- व्यक्तिवाद का प्रतिपादन किया| 
- उपयोगितावाद का अग्रगामी- वेपर के अनुसार “हॉब्स पहला आधुनिक विचारक है, जिसने राज्य को मेल-मिलाप स्थापित करने वाली संस्था के रूप में देखा, इस दृष्टि से वह उपयोगितावादियों का पूर्वगामी है|” 
- हरमन “हॉब्स की रचना लेवियाथन तर्कशास्त्र का सर्वोत्तम ग्रंथ है|” 
- सेबाइन “अंग्रेजी भाषाभाषी जातियों ने जितने भी राजनीतिक दार्शनिकों को जन्म दिया है, उन सब में थॉमस हॉब्स सबसे महानतम है| 
- डनिंग ने थॉमस हॉब्स को राजनीतिक चिंतकों की प्रथम श्रेणी के अंतर्गत रखा है| 
- मैक्सी “थॉमस हॉब्स अंग्रेजी जाति का एक महानतम चिंतक था|” 
- डनिंग “मैक्यावली ने व्यवहार के रूप में राजनीति को धर्म तथा नीतिशास्त्र से स्वतंत्र और पृथक किया है, जबकि थॉमस हॉब्स ने एक दार्शनिक धारणा के रूप में राजनीति को धर्म तथा नीति से उच्च स्थान प्रदान किया है|” 

 
Social Plugin