Ad Code

मैकियावली का जीवन परिचय/Machiavelli Ka Jivan Prichay/ Biography of Machiavelli || By Nirban P K Yadav Sir || In Hindi

 जीवन परिचय-

  • पूरा नाम- निकोलो मेकियावली

  • जन्म-

  • 3 मई 1469 ईस्वी में  

  • इटली के फ्लोरेंस नगर में प्राचीन टस्कन वंश से संबंधित परिवार में


  • पिता-

  • पिता बर्नाडो, वकील था, जिनका तत्कालीन गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था में विश्वास था|


  • मैक्यावली का जन्म ऐसे समय हुआ था, जिस समय यूरोप में आधुनिक युग की शुरुआत हो रही थी तथा बौद्धिक पुनर्जागरण और धर्म सुधार आंदोलन चल रहे थे|

  • पुनर्जागरण के परिणामस्वरूप ईश्वर की अपेक्षा मानव अध्ययन पर, परलोक के बजाय इहलोक के अध्ययन पर बल दिया गया तथा राज्य को धर्म से अलग किया गया|

  • पुनर्जागरण के समय जन्म के कारण मैक्यावली को पुनर्जागरण की संतान भी कहा जाता है|

  • मैक्यावली उच्च शिक्षा से वंचित रहा था| अपने पिता की तरह इनका भी गणतंत्र शासन व्यवस्था की ओर  झुकाव था|

  • 1498 ईस्वी में फ्लोरेंस में गणतंत्र की स्थापना हुई (फ्रांसो मारियो सावोनारोला के द्वारा)| इससे पहले फ्लोरेंस में लोरेंजो द मेडीची का राजतंत्र था| 

  • फ्लोरेस में गणराज्य की स्थापना के बाद इनकी पहली नियुक्ति नगर परिषद के सचिव पद पर हुई तथा बाद में गणराज फ्लोरेंस की सैनिक गतिविधियों की संचालक काउंसिल ऑफ टेन (Council Of Ten) के सचिव पद पर कार्य किया|

  • राजदूत के रूप में मैक्यावली 24 बार फ्रांस, रोम, जर्मनी के दरबारों में गया और व्यावहारिक राजनीति का ज्ञान प्राप्त किया| इस दौरान मैक्यावली को जूलियस द्वितीय जो पुनर्जागरण के सक्रिय पॉप थे, जर्मनी के राजा मैक्स मिलियन, फ्रांस के राजा लुई और सीजर बॉर्जिया, रॉड्रिगो बॉर्जिया के अवैध पुत्र पॉप अलेक्जेंडर बॉर्जिया आदि से मुलाकात का मौका मिला, जिनसे मैक्यावली प्रभावित हुए|  

  • मैक्यावली को इतिहास के अध्ययन में गहरी रुचि थी| 

  • 1512 में फ्लोरेंस में मैडिची राजतंत्र या कुलीनतंत्र की स्थापना के बाद मैक्यावली को अपना पद छोड़ कर जेल जाना पड़ा| जेल से रिहा होने के बाद निर्वासित जीवन गरीबी एवं जंगली लोगों के साथ व्यतीत हुआ|

  • अपने ग्रामीण आवास ‘सेनको सियानो’ में अनेक विद्वानों का साहित्य पढ़ा तथा उनका राजनीतिक विश्लेषण भी किया| इसी समय उसने अपने ग्रंथों की भी रचना की| 

  • मेडिची शासक लोरेंजो द्वितीय के शासन काल में मैक्यावली को फ्लोरेंस का इतिहास लिखने का काम दिया गया| ऐसा इसलिए किया गया कि मैक्यावली राज्य के विरुद्ध कोई विरोधी गतिविधि ना करें, क्योंकि मेडिची शासक मैक्यावली के इस कथन से परिचित थे कि “खाली बैठा राजनीतिज्ञ एक तिमीगिल की भांति, पानी के जहाज को डुबाने के मनसूबे बनाता रहता है, यदि उसे खेलने के लिए कोई खाली बर्तन नहीं दिया जाता|” 

  • 1526 ईस्वी में मेडिसी शासकों ने मैकियावेली को ‘सुपरिंटेंडेंट ऑफ द वॉल्स’ का सचिव बना दिया| 

  • शेष जीवनकाल मैक्यावली ने लेखन कार्य में व्यतीत किया|

  • मैक्यावली अपने राजनीतिक जीवन में स्वयं एक विफल व्यक्ति सिद्ध हुआ था|

  • 22 जून 1527 ईस्वी को मैक्यावली की मृत्यु हो गई|

  • मैकियावेली की कब्र पर लिखा हुआ है कि “कोई भी शब्द इस महान व्यक्ति की बराबरी नहीं कर सकते|” 

Close Menu