हॉब्स की अध्ययन पद्धतियां-
सेबाइन के अनुसार हॉब्स की अध्ययन पद्धति वैज्ञानिक भौतिकवादी, निगमनात्मक तथा मनोवैज्ञानिक है|
माइकल ऑकशाट के अनुसार हॉब्स की अध्ययन पद्धति दार्शनिक है|
प्रोफेसर स्टुअर्ट ने हॉब्स की अध्ययन पद्धति को विश्लेषणात्मक रचनात्मक पद्धति कहा है|
हॉब्स ने विशुद्ध भौतिकवादी दृष्टिकोण को अपनाया है, जो पूर्णत: तार्किक और बुद्धिवादी दृष्टिकोण था|
इस प्रकार हॉब्स ने वैज्ञानिक भौतिकवादी, निगमनात्मक, मनोवैज्ञानिक अध्ययन पद्धतियों का प्रयोग किया|
हॉब्स की अध्ययन पद्धति गैलीलियो व फ्रांसिस बेकन की रिजॉल्यूशन कम्पोजिटिव पद्धति तथा यूक्लिड की निगमनात्मक तर्क प्रणाली से प्रभावित है|
रिजॉल्यूशन कम्पोजिटिव- इस अध्ययन पद्धति में किसी सिद्धांत का निर्माण करने से पहले विभिन्न तत्वों को अलग-अलग किया जाता है फिर उन्हें एकत्रित करके सिद्धांत का निर्माण किया जाता है|
हॉब्स ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रचलित स्कॉलॉस्टिक पद्धति का जोरदार खंडन किया है, क्योंकि इस पद्धति द्वारा धार्मिक मान्यताओं को तार्किक रूप से प्रमाणित किया जाता था|
Social Plugin