Q : 934 निम्न कथनो में सही कथन है-
कारेल वसाक ने मानव अधिकारों की तीन पीढ़ियां बताई है|
वसाक के वर्गीकरण में प्रथम दो पीढ़ियों वाले अधिकार राज्य के विरुद्ध व्यक्ति के अधिकार थे|
तीसरी पीढ़ी के अधिकार राज्य के विरुद्ध समुदाय के अधिकार है|
तीसरी पीढ़ी के अधिकार राज्य के विरुद्ध व्यक्तिगत अधिकार है|
सही कूट बताइएं-
1, 2 और 3
2, 3 और 4
3 और 4
उपयुक्त सभी
Correct: (A) 1, 2 और 3
SOLUTIONS:
मानवाधिकारों की पीढ़ियां-
चेक विद्वान कारेल वसाक ने मानवाधिकारों की तीन पीढ़ियां बतायी है|
इसमें प्रथम व द्वितीय पीढ़ी के अधिकार राज्य के विरुद्ध व्यक्ति के अधिकार है, जबकि तृतीय पीढ़ी के अधिकार राज्य के विरुद्ध समुदायों के अधिकार है|
प्रथम पीढ़ी-
इसमें नागरिक और राजनीतिक अधिकार आते हैं|
मार्टिन गोल्डविन ने इन्हें चुनाव आधारित अधिकारों की संज्ञा दी है|
इन अधिकारों का मुख्य विषय स्वतंत्रता है|
इसका संबंध नकारात्मक अधिकारों से है| नकारात्मक अधिकार फ्रांस और अमेरिकी क्रांतियों की उपज है|
प्रमुख अधिकार-
जीवन, स्वतंत्रता, संपत्ति का अधिकार
गैर-भेदभाव का अधिकार
मनमानी गिरफ्तारी से मुक्ति का अधिकार
धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
आत्मसम्मान का अधिकार, आदि
प्रथम पीढ़ी के अधिकारों के मुख्य दस्तावेज- नागरिक तथा राजनीतिक अधिकार पर अंतरराष्ट्रीय प्रंसविदा 1966
द्वितीय पीढ़ी-
आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार द्वितीय पीढ़ी के अंतर्गत आते हैं|
इन अधिकारों का मुख्य विषय समानता है|
इनका संबंध सकारात्मक अधिकारों से है| ये कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर आधारित अधिकार है|
प्रमुख अधिकार-
काम का अधिकार
सामाजिक सुरक्षा का अधिकार
स्वास्थ्य का अधिकार
शिक्षा का अधिकार
रोटी, कपड़ा, मकान का अधिकार, आदि
द्वितीय पीढ़ी के अधिकारों के मुख्य दस्तावेज- आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रंसविदा, 1966
तृतीय पीढ़ी-
एकजुटता का अधिकार (Solidarity Right) तृतीय पीढ़ी के अंतर्गत आता है|
मुख्य विषय- बंधुता
तृतीय पीढ़ी के अधिकारों में इस बात पर बल दिया जाता है कि समस्या का समाधान वैश्विक स्तर पर होना जरूरी है|
प्रमुख अधिकार-
सामूहिक विकासात्मक अधिकार
आत्म निर्णय का अधिकार
शांति व पर्यावरण का अधिकार
लैंगिक अधिकार
बहु सांस्कृतिक अधिकार
Social Plugin