Ad Code

थॉमस हॉब्स की ‘फेलिसिटी’ || निगम की धारणा || By Nirban P K Yadav Sir || in hindi

 थॉमस हॉब्स की ‘फेलिसिटी’-

  • थॉमस हॉब्स के अनुसार व्यक्ति कुछ वस्तुओं को पाने की निरंतर इच्छा रखता है, जब व्यक्ति इन वस्तुओं को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करता है तो उसको एक आनंद प्राप्त होता है, जिसको थॉमस हॉब्स फेलिसिटी कहता है|



निगम की धारणा-

थॉमस हॉब्स की राज्य संबंधी धारणा को निगम की धारणा भी कहा जाता है, क्योंकि जिस प्रकार निगम एक विशेषाधिकार प्राप्त स्वतन्त्र कानूनी इकाई के रूप में पहचानी जाने वाली अलग संस्था है जिसके पास अपने सदस्यों से पृथक अपने अधिकार हैं, उसी प्रकार कॉमनवेल्थ भी एक कृत्रिम संस्था है जिसके पास सदस्यों से अलग असीमित अधिकार है|
Close Menu