रूसो के राज्य की प्रकृति-
- रूसो का राज्य प्राकृतिक एवं जैविक (आंगिक) संस्था है| 
- राज्य एक नैतिक संगठन है| 
- राज्य में व्यक्ति को नैतिकता व स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है| 
- रूसो का राज्य असीमित, अदेय, अविभाज्य, सर्वोच्च शक्तिशाली है| 
- बार्कर “रूसो ने सामान्य इच्छा और विधायक के बहाने अधिनायकतंत्र तथा सर्वाधिकारवादी राज्य व्यवस्था का समर्थन किया है|” 
- W.T जोन्स “रूसो की सामान्य इच्छा की अवधारणा में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो उन्हें लोकतांत्रिक शासन की जगह निरकुंश शासन की ओर ले जाते हैं|” 
रूसो की संप्रभुता संबंधी धारणा (अप्रतिनिधित्वकारी संप्रभुता)-
- रूसो लोकप्रिय संप्रभुता का प्रतिपादन करता है| 
- रूसो ने संप्रभुता को सामान्य इच्छा केंद्रित माना है, जो असीम, अविभाज्य, अदेय, अप्रतिनिधित्वकारी सार्वभौमिक है| 
- हॉब्स की तरह रूसो भी निरकुंश संप्रभुता का समर्थन करता है| रूसो के शब्दों में “जिस प्रकार प्रकृति मनुष्य को अपने अंगों पर निरकुंश सत्ता देती है, उसी प्रकार सामाजिक समझौता भी राज्य को अपने अंगों पर संपूर्ण निरकुंश सत्ता प्रदान करता है|” किंतु हॉब्स की निरकुंशता शासक के संबंध में है, जबकि रूसो की जनता के संबंध में| 
- रूसो की संप्रभुता समाज अथवा राज्य अर्थात जनता में निवास करती है| रूसो के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति संप्रभुता का भागीदार होता है| 
- रूसो की संप्रभुता का कोई प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है| रूसो के शब्दों में “जिस क्षण वहां कोई स्वामी होगा, वहां कोई संप्रभुता नहीं रह जाएगी|” 
- असीमित, सर्वोच्च होते हुए भी संप्रभुता सामान्य हित के विरुद्ध कार्य नहीं कर सकती है| इस प्रकार रूसो लोकप्रिय संप्रभुता का प्रतिपादन करता है| 
- रूसो की पुस्तक सोशल कॉन्ट्रैक्ट के मुख्य पृष्ठ पर शीश कटे लेवियाथन का चित्र है, जिसका अर्थ है संप्रभुता एक व्यक्ति या अंग विशेष में नहीं, बल्कि समस्त समुदाय या जनता में है| 
- अर्नेस्ट रीज “रूसो हॉब्स की निरंकुश प्रभुसत्ता के विचार को लॉक के जन सहमति के विचार से समन्वित करके जंनप्रभुसत्ता के दार्शनिक सिद्धांत का निर्माण करता है|” 
- मैक्सी “रूसो ने राजनीतिक विचारों के क्षेत्र में एक अति महत्वपूर्ण कार्य किया है और वह है लोकप्रिय प्रभुसत्ता के सिद्धांत का समर्थन|” 
- गैटेल “रूसो का विश्वास है की संप्रभुता सदैव संपूर्ण जनता में नियत रहती है|” 
- प्रो.वाहन “निसंदेह उनकी सामान्य इच्छा हॉब्स का लेवियाथन है, जिसका सिर काट दिया गया है|” 
- निस्बेट “रूसो के लिए संप्रभुता मात्र कानूनी चीज नहीं है, बल्कि सभी गुणों और स्वतंत्रताओं का कुल योग है|” 

 
Social Plugin