Ad Code

श्री अरविंद घोष पर प्रभाव // Influence on Aurobindo Ghosh || In Hindi || By Nirban PK Yadav Sir

 अरविंद पर प्रभाव-

  • विवेकानंद के नववेदांतआध्यात्मिक राष्ट्रवाद से प्रभावित हैं|

  • आयरलैंड के सिनफिन आंदोलन के नेताओं से विशेषकर पार्नेल के निष्क्रिय प्रतिरोध से प्रभावित थे|

  • जर्मन दार्शनिक नीत्शे के अतिमानव के विचार से प्रभावित थे|

  • जर्मन दार्शनिक हेगेल के आदर्श राष्ट्रवाद (राज्य का ईश्वरीय स्वरूप) के विचार से प्रभावित थे|

  • जर्मन दार्शनिक लामप्रेखट के संस्कृति चक्र सिद्धांत से प्रेरित हो मानव चक्र सिद्धांत दिया|

  • अरविंद ने हेगेल से विवेकवाद तथा शॉपनहार, नीत्से, बर्गसाँ से अंतर्दृष्टि व अंत: प्रज्ञानवाद लिया है| 

  • अरविंद को अंग्रेज उपयोगितावादियों की उदारवादी, विवेकवादी धारणा पसंद नहीं थी| उन्हें भारत की आत्मा, यूनानियों की सोंदर्यवाद संबंधित संस्कृति, प्राचीन रोम के नीतिशास्त्र से संबंधित आदर्श, ईसाई गिरिजाघरों का आत्मवाद तथा विज्ञान का सार्वभौमिकतावाद व विवेकवाद पसंद था| 

Close Menu