H-1B वीजा व्यवस्था को बदलने की तैयारी : एन्ड H-1B वीजा एब्यूज एक्ट ऑफ 2026


    एन्ड H-1B वीजा एब्यूज एक्ट ऑफ 2026 क्या है?

    • H-1B वीजा व्यवस्था को बदलने के लिए अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद एली क्रेन द्वारा एन्ड H-1B वीजा बिल पेश किया है| 


    फ्रीडम कॉकस-

    • इस बिल का समर्थन 35 कट्टरपंथी सांसदों ने किया है| इस समूह को फ्रीडम कॉकस कहा जाता है| 


    बिल का उद्देश्य-

    • H-1B वीजा व्यवस्था को पूरी तरह से बदलना है| 

    • इस बिल की वजह से अमेरिका में कार्य करने का सपना देख रहे पेशेवर भारतीयों पर खतरा मंडरा सकता है| 


    बिल के प्रमुख प्रावधान-

    1. ए H-1B वीजा पर 3 साल का पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव 

    2. वार्षिक कोटा को 65000 से घटाकर मात्र 25000 करना 

    3. लॉटरी सिस्टम खत्म कर वेतन आधारित चयन, जिसमें न्यूनतम वेतन $200000 सालाना तय 

    4. छात्रों के लिए OPT (ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) प्रोग्राम खत्म करने का प्रस्ताव 

    5. H-1B वीजा धारको के परिजनों (H-4) के काम करने पर रोक 

    6. H-1B वीजा से ग्रीन कार्ड की राह बंद करने पर बल 


    H-1B वीजा क्या है-

    • एच-1बी वीजा इमीग्रेशन एण्ड नैशनॅलिटी ऐक्ट 1952 की धारा 101 के अंतर्गत संयुक्त राज्य अमरीका में एक गैर-आप्रवासी वीज़ा है|

    • यह एक नौकरी-आधारित वीजा है, जो कंपनियों को विशेष कौशल वाले विदेशी पेशेवरों (मुख्यतः आईटी, इंजीनियरिंग, विज्ञान) को नियुक्त करने की अनुमति देता है| 

    • इसकी अवधि आमतौर पर 3 वर्ष होती है, जिसे 6 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है| 


    OPT (ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) प्रोग्राम क्या है-

    • यह अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए एक वर्क प्रोग्राम है| 

    • इसके तहत F-1 वीजा धारक छात्र, जो अमेरिका में उच्च शिक्षा (स्नातक, स्नातकोत्तर) पूरी कर रहे हैं, उन्हें अपने अध्ययन क्षेत्र में नौकरी करने का अवसर मिलता है| 


    H-4 वीज़ा क्या है-

    • यह H-1B वीजा धारको के परिवार के सदस्यों (पति/पत्नी और 21 वर्ष से कम आयु के अविवाहित बच्चे) के लिए एक अमेरिकी गैर-आप्रवासी वीज़ा है| 

    • यह आश्रितों को अमेरिका में रहने और अध्ययन करने की अनुमति देता है| 


    ग्रीन कार्ड क्या है-

    • ग्रीन कार्ड अमेरिका में प्रवासियों को कानूनी रूप से स्थायी रूप से रहने, काम करने और व्यवसाय करने का अधिकार प्रदान करता है| 

    • यह अमेरिकी नागरिकता का पहला चरण है, जिसके धारक 5 साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं| 

    • ग्रीन कार्ड धारक (Permanent Resident) अमेरिका में कहीं भी नौकरी कर सकते हैं, स्थायी रूप से रह सकते हैं, और उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलते हैं| 

    • ग्रीन कार्ड धारक वोट नहीं दे सकते और उन्हें अमेरिकी पासपोर्ट नहीं मिलता है|

     




    Notes available for RPSC School lecturers and UGC-Net Political Science Subject 9660895656

    Nirban Classes 📞 Call Support- 9660-895656 (Nirban P K Sir) 💬 Whatsapp- 9660-895656 (Nirban P K Sir) 👉App link-- https://play.google.com/store/apps/details?id=co.sansa.dinxk 👉Website link-- https://www.nirbanclasses.com/ 👉Telegram link-- https://t.me/nirbanclasses/