मैक्यावली से संबंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-
- हेगेल “मैक्यावली महान व वास्तविक प्रतिभाशाली व्यक्ति था, जिसका उद्देश्य राष्ट्र-राज्य की स्थापना था, जो एक सर्वोच्च व महान उद्देश्य था| मैक्यावली Men of genius था|” 
- गार्नर के अनुसार State शब्द जो कि Stato से बना है, उसका प्रथम प्रयोग मैक्यावली ने ही किया था| 
- विलियम शेक्सपियर ने मैक्यावली को ‘हत्यारा मैक्यावली’ कहा है| शेक्सपियर ने कहा है कि “खुसट मैक्यावली खुद शैतान को ही दिया दिखाता है| उसने शैतान को मैक्यावली के प्रथम नाम पर ओल्ड निक बताया है| 
- धर्म व नैतिकता संबंधी विचारों के कारण लियो स्ट्रास ने मैक्यावली को बुराई का शिक्षक कहा है| 
- फ्रांसीसी विचारक स्पिनोजा ने प्रिंस का पदार्पण करने के कारण मैक्यावली को जनता का मित्र बताते हैं| 
- मांटेस्क्यू ने डिसकोर्सेज ऑन लिवि में आजादी का उल्लेख करने के कारण मैक्यावली को आजादी का प्रेमी कहा है| 
- ग्राम्शी ने द मॉडर्न प्रिंस पुस्तक लिखी है तथा अपनी कृति प्रिजन नोटबुक में कहा है कि “आधुनिक युग में नया प्रिंस व्यक्ति ना होकर राजनीतिक दल (साम्यवादी पार्टी) होगा जो नए प्रकार के राज्य की स्थापना करेगा| 
- क्रोचे ने कार्ल मार्क्स को सर्वहारा का मैक्यावली कहा है| 
- जेंटिल (Gentile) ने मैक्यावली को निरंकुशता के बजाय लोकतांत्रिक सरकार का समर्थक माना है| 
- मैक्सी ने मैक्यावली को यथार्थवादी राजनीति का देवदूत कहा है| 
- रूसो ने मैक्यावली को गणतंत्रवादी व अच्छा नागरिक बताया है| 
- गैटिल के अनुसार मैक्यावली का राज्य विषयक सिद्धांत राज्य का सिद्धांत होने के बजाय राज्य की रक्षा का सिद्धांत अधिक है| 
- मैक्यावली ने अपनी पुस्तक आर्ट ऑफ वार में षड्यंत्र को फौजी युद्ध का दर्जा दिया है| 
- मैक्यावली को शैतान का शिष्य (Devil's disciple) तथा तानाशाहों का शिक्षक (Despot’s tutor) भी कहा जाता है| 
- एलन के अनुसार मैक्यावली की राज्य अवधारणा पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष राज्य की थी| 
- क्विंटन स्किनर ने मैक्यावली को 17वी सदी के नव रोमनवादियों का ‘बौद्धिक धर्मपिता’ कहा है| 
- फॉस्टर “राजनीतिक सिद्धांत के क्षेत्र में मैक्यावली पुनर्जागरण का प्रतिनिधि है|” 

 
Social Plugin