Ad Code

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के शिगेरु इशिबा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री || BY Nirban PK Yadav Sir

     लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के शिगेरु इशिबा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री

    • जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 27 सितंबर 2024 को पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को अपना नेता चुन लिया है| 

    • जापानी विधायिका नेशनल डाइट में प्रस्तावित मतदान में उनका प्रधानमंत्री चुना जाना निश्चित है, क्योंकि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का दोनों सदनों में बहुमत है| 

    • वह अगले हफ़्ते प्रधानमंत्री पद संभालेगे| 



    शिगेरु इशिबा-

    • जन्म- 4 फ़रवरी 1957, टोक्यो के चियोदा वार्ड में

    • पिता- जीरो इशिबा

    • शिगेरु इशिबा एक जापानी राजनीतिज्ञ हैं, जो 2024 से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं|  

    • शिगेरु इशिबा 1986 से प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं| 

    • 2007 से 2008 तक रक्षा मंत्री रहे है| 

    • 2008 से 2009 तक कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं|  

    • 2012 से 2014 तक लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव रहे हैं|



    जापानी विधायिका नेशनल डाइट-

    • जापान में एक बहुदलीय, द्विसदनीय, संसदीय, प्रतिनिधि लोकतांत्रिक संवैधानिक राजतंत्र (Representative Democratic Constitutional Monarchy) है| 

    • जापान की विधायिका को नेशनल डाइट के नाम से जाना जाता है| 

    • यह द्विसदनीय विधायिका है-

    1. निचला सदन- प्रतिनिधियों का सदन (House of Representatives)

    2. उच्च सदन- पार्षदों/ सभासदों का सदन (House of Councillors)


    • नेशनल डाइट के दोनों सदनों के सदस्यों का चुनाव जनता द्वारा सीधे किया जाता है| 

    • प्रधानमंत्री को नेशनल डाइट नामित करती है तथा सम्राट द्वारा नियुक्त किया जाता है|

    • जापानी प्रधानमंत्री का कार्यकाल 4 वर्ष होता है| 

    • निचले सदन का कार्यकाल 4 वर्ष होता है| 

    उच्च सदन स्थायी सदन है, जिसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है, जिसमें हर तीसरे साल आधे सदस्य चुने जाते हैं| 
    Close Menu