Ad Code

वेल ऑफ इग्नोरेंस की अवधारणा जॉन रॉल्स || Concept of Justice || Political Theory || Political Science || By Nirban PK Sir

 Q : 1076 जॉन रॉल्स की ‘वेल ऑफ इग्नोरेंस’ की धारणा का आशय निम्नलिखित में से क्या नहीं है?

  1. दल उनके अच्छे की अवधारणा जानते हैं| 

  2. कोई समाज में अपना स्थान नहीं जानता| 

  1. कोई अपनी वर्ग स्थिति अथवा सामाजिक दर्जा नहीं जानता| 

  2. कोई प्राकृतिक संपदाओं के वितरण में अपना भविष्य नहीं जानता| 


Correct: (A) दल उनके अच्छे की अवधारणा जानते हैं


SOLUTIONS:

मूल स्थिति की संकल्पना-

  • जॉन रॉल्स के अनुसार यह एक काल्पनिक स्थिति है, जिसमें मनुष्य अज्ञान के पर्दे (वेल ऑफ इग्नोरेंस) के पीछे बैठे हैं|

  • इस स्थिति में मनुष्य को अपनी आवश्यकताओं, हितों, निपुणताओं, योग्यताओं का ज्ञान नहीं होता है|

  • मूल स्थिति में मनुष्य को समाज में प्रचलित भेदभावों, संघर्षों का ज्ञान नहीं होता है|

  • मूल स्थिति में कोई समाज में अपना स्थान नहीं जानता है|

  • मूल स्थिति में कोई अपनी वर्ग स्थिति अथवा सामाजिक दर्जा नहीं जानता है|

  • मूल स्थिति में कोई प्राकृतिक संपदाओं के वितरण में अपना भविष्य नहीं जानता है|

  • परंतु मूलस्थिति में मनुष्य को अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान का ज्ञान होता है तथा न्याय का बोध भी होता है|

  • मूल स्थिति में मनुष्य पर नैतिकता के बंधन अवश्य होते हैं| 

Close Menu