अर्नाल्ड ब्रेख्त : वैज्ञानिक पद्धति
पुस्तक- Political Theory: The Foundation of Twentieth Century Political Thought 1959
अर्नाल्ड ब्रेख्त/ ब्रेश्ट ने केवल वैज्ञानिक राजनीतिक सिद्धांत का समर्थन किया है|
इन्होंने वैज्ञानिक मूल्य सापेक्षवाद का प्रतिपादन किया है, अर्थात सिद्धांत निर्माण में तथ्य व मूल्य दोनों होते हैं|
ब्रेख्त के अनुसार सिद्धांत एक ऐसी प्रस्तावना या प्रस्तावनाओ का समूह है, जो विषय सामग्री के संदर्भ में प्रत्यक्षत: पर्यवेक्षित अथवा अप्रकट अंतसंबंधो या किसी विषय की व्याख्या करता है|
अर्नाल्ड ब्रेख्त विज्ञान के दो अर्थ बताता है- व्यापक एवं संकुचित
व्यापक अर्थ में विज्ञान में शुद्ध तर्क, अंतर्ज्ञान, स्वयं साक्ष्य एवं धर्म प्रकाशन आदि शामिल किये जा सकते हैं|
संकुचित अर्थ में विज्ञान केवल वैज्ञानिक पद्धति, आनुभाविक पर्यवेक्षण, तर्कपूर्ण युक्तियों आदि पर ही आधारित हो सकता है|
अर्नाल्ड ब्रेख्त राजनीति विज्ञान को संकुचित अर्थ में विज्ञान मानता है|
ब्रेख्त के अनुसार विज्ञान या राजनीति विज्ञान अंतरवैयक्तिक संचारणीय ज्ञान है| अर्थात विज्ञान ऐसा विशेष और विश्वसनीय ज्ञान है, जिसे एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को समझा सकता है|
ब्रेख्त के अनुसार वैज्ञानिक पद्धति द्वारा प्राप्त ज्ञान की कसौटी अंतरवैयक्तिक संचारणीयता है|
ब्रेख्त वैज्ञानिक पद्धति में अन्य ऐतिहासिक, मानवशास्त्रीय और मनोवैज्ञानिक पद्धतियों के समुचित प्रयोग को तर्कसंगत मानता है और वैज्ञानिक पद्धति के निष्कर्षों में सीमित संभाव्यता को स्वीकार करता है|
Social Plugin