Ad Code

SET Exam 2026-27 राजस्थान में 2023 के बाद 2026-27 में एक बार फिर होगा SET Exam




  • राज्य में राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के आयोजन को हरी झंडी मिल गई है| इस बार इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी कोटा विश्वविद्यालय को दी गई है| 

  • इससे पहले 2023 में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा तथा 2013 में RPSC के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया गया था|

  • इस बार लगभग 29 विषयों के लिए SET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा|

  • कोटा विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी करने की तैयारियां भी शुरू कर दी है|


SET क्या है??

  • सहायक प्रोफेसर या कॉलेज लेक्चरर की भर्ती के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (SET) या राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में अभ्यर्थी का उत्तीर्ण होना जरूरी है| 

  • नेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर साल में दो बार करवाया जाता है, वही सेट परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर समय-समय पर करवाया जाता है| 

  • NET परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी संपूर्ण भारत में कहीं भी सहायक प्रोफेसर या कॉलेज लेक्चरर की भर्ती के लिए योग्य होता है, जबकि सेट परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी उसी राज्य में प्रोफेसर या कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए योग्य होता है| 


SET के लिए शैक्षणिक योग्यता-

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Post Graduation

  • सामान्य / EWS वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक के साथ मास्टर डिग्री 

  • OBC / SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर के लिए 50% अंक के साथ मास्टर डिग्री

  • Post Graduation अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं|


SET के लिए आयु सीमा-

  • कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है|


Negative Marking-

  • Negative marking नहीं होती है|


चयन प्रक्रिया-

  • केवल लिखित परीक्षा


Exam Pattern-

  • सेट परीक्षा का आयोजन सामान्यतः नेट परीक्षा के आधार पर होता है|

  • सेट परीक्षा में सामान्यतः 2 पेपर होते हैं|

  • पेपर 1st सभी के लिए समान होता है, जिसमें 50 प्रश्न होते है तथा प्रत्येक प्रश्न दो अंक का अर्थात कुल 100 अंक का होता है|

  • पेपर द्वितीय अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय का होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते है तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का अर्थात कुल 200 अंक का होता है|

  • कुल 150 प्रश्न, 

  • कुल 300 अंक

  • कुल समय 3 घंटा

  • सभी प्रश्न OBJECTIVE TYPE के होते हैं|

  • Negative marking नहीं होती है|

Close Menu