राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (Raj- CES) के टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों हेतु सीधी भर्ती
एसोसिएट प्रोफेसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है|
राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी हेतु राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी हायरिंग ऑफ मैनपॉवर रूल्स 2023 के अंतर्गत टीचिंग एसोसिएट के विभिन्न विषयों के पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं|
यह भर्ती संविदा आधारित है|
टीचिंग एसोसिएट के कितने पदों पर भर्ती होगी, किस विषय के कितने पद हैं, क्या योग्यता है, परीक्षा पैटर्न क्या है, कितने दिनों के लिए नियुक्ति होगी, कितना वेतन मिलेगा आदि पर विस्तार से चर्चा करते हैं-
कुल 3540 पदों पर भर्ती होने वाली है, जिनका विषय वार वर्गीकरण निम्न है-
नियुक्ति-
प्रथम संविदा नियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए अथवा सोसाइटी की अवधि की समाप्ति तक (जो भी पहले हो)
इसके बाद अवधि को एक बार में अधिकतम 3 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है|
संविदा पर नियुक्ति अधिकतम व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु तक
आवेदन प्रक्रिया-
आवेदन ई-मित्र किओस्क या जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से भरे जाएंगे|
आवेदन SSO पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे- https://sso.rajasthan.gov.in
एकबारीय पंजीयन शुल्क -
सामान्य वर्ग- 600 रूपये
OBC-NCL / EWS / SC / ST- 400 रूपये
मानदेय-
28850 / - प्रतिमाह
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता-
मास्टर डिग्री 55 प्रतिशत अंक के साथ
आरक्षित वर्ग को मास्टर डिग्री में 5% छूट
UGC- NET या CSIR- NET या SLET / SET या PhD
देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान|
अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले या सम्मिलित हो रहे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, परंतु निर्धारित शैक्षिक योग्यता इस भर्ती की परीक्षा तिथि तक अर्जित करना अनिवार्य|
आयु-
दिनांक 21.01.2027 को न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को उच्चतम आयु में आयु में 5 वर्ष की छूट
सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी को उच्चतम आयु में आयु में 5 वर्ष की छूट
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थी को उच्चतम आयु में आयु में 10 वर्ष की छूट
आवेदन दिनांक-
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 05/05/2026
ऑनलाइन आवेदन के अंतिम तिथि- 30/06/2026
परीक्षा आयोजन -
परीक्षा संभावित माह- अगस्त / सितंबर / अक्टूबर 2026
परीक्षा मोड- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) / टैबलेट आधारित परीक्षा (TBT) / ऑफलाइन (OMR) आधारित परीक्षा
परीक्षा पैटर्न-
दो पेपर होंगे|
एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी|
अधिक जानकारी व सिलेबस अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं| आधिकारिक वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in

Social Plugin