Ad Code

उदारवाद, रूढ़िवाद या अनुदारवाद || 360° Rapid Revision || राजनीती विज्ञान || Political Science || नागरिक शास्त्र || TGT PGT || UGC Net DEC 2026

    उदारवाद Liberalism


    उदारवाद का अर्थ-

    • अंग्रेजी पर्यायवाची शब्द Liberalism 

    • Liberalism शब्द की उत्पत्ति दो शब्दों से मानी जाती है-

    1.  Liberty यह एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका अर्थ है स्वतंत्रता 

    2. Liberales यह एक स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ- भी स्वतंत्रता से है| 


    • इस प्रकार Liberalism (उदारवाद) का संबंध स्वतंत्रता या आजादी से है|

    • Note- Liberalism व Liberty की उत्पत्ति का मूल शब्द लेटिन भाषा का Liber शब्द है|


    • उदारवाद का जनक- जॉन लॉक 

    • 1688 की गौरवपूर्ण क्रांति को प्रथम उदारवादी क्रांति माना जाता है| 

    • पहली बार ‘उदारवाद’ शब्द का प्रयोग- 1812, स्पेन में 

    • 1830 ब्रिटेन में व्हिग समूह ने स्वयं को ‘उदार’ कहना शुरू किया|



    उदारवाद क्या नहीं है- 

    1. उदारवाद, अनुदारवाद का उल्टा नहीं है- अनुदारवादी किसी भी प्रकार के परिवर्तन का तीव्र विरोध करते हैं, जबकि उदारवादी केवल उन परिवर्तनों के समर्थक हैं, जिनसे मानवीय स्वतंत्रता का पोषण होता है|


    1. उदारवाद व्यक्तिवाद नहीं है- 19वी सदी के अंत तक तो उदारवाद और व्यक्तिवाद में अंतर नहीं था तथा व्यक्ति के जीवन में हस्तक्षेप न करने को ही उदारवाद कहा जाता था, लेकिन आज व्यक्ति के बजाय समस्त समाज के कल्याण पर जोर देने की बात उदारवाद का प्रमुख सिद्धांत है|


    1. उदारवाद व लोकतंत्र समानार्थी नहीं है- उदारवाद का मुख्य लक्ष्य स्वतंत्रता है, जबकि लोकतंत्र का मूल लक्ष्य समानता है| उदारवाद का संबंध स्वतंत्रता से है, जो बहु आयामी होता है अर्थात उदारवाद का संबंध जीवन के सभी क्षेत्रों से होता है|



     उदारवाद क्या है- 

    • उदारवाद एक अति गतिशील व लचीली संकल्पना है| इसकी कोई निश्चित परिभाषा कठिन है|  

    • इस संबंध में एल्बास्टर कहते हैं कि “उदारवाद को किसी निश्चित तथा निरंकुश संकल्पना के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए| यह तो पुनर्जागरण तथा धर्म सुधार के साथ आरंभ हुए आधुनिक काल के विशिष्ट ऐतिहासिक आंदोलन के विचारों से जुड़ा है|”

    • लास्की “इस उदारवाद की व्याख्या आसान नहीं है, परिभाषित करना तो और भी कठिन है, क्योंकि यह कोई सिद्धांत न होकर मस्तिष्क की एक सोच/ आदत है|



    उदारवाद की विभिन्न विचारकों की परिभाषाएं- 

    • सारटोरी “साधारण व सरल रूप में, उदारवाद वैयक्तिक स्वतंत्रता, न्यायिक सुरक्षा, तथा संविधानिक राज्य का सिद्धांत एवं व्यवहार है|”

    • डेरिक हीटर “स्वतंत्रता उदारवाद का सार है|”

    • हैराल्ड लॉस्की “उदारवाद के विचार में स्वतंत्रता का भाव निहित है|”


    • लुईस वैसरमैन “उदारवाद को भावात्मक तथा वैचारिक दृष्टि से एक ऐसे आंदोलन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति में समर्पित रहा है|”



    उदारवाद का संकीर्ण व व्यापक परिप्रेक्ष्य- 


    उदारवाद का संकीर्ण परिप्रेक्ष्य-

    • संकीर्ण स्तर पर उदारवाद राजनीतिक व आर्थिक संबंधों से संबंधित है, जहां पर उदारवाद वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन व वितरण और शासकों को चुनने व हटाने से संबंध रखता है|


    उदारवाद का व्यापक परिप्रेक्ष्य-

    • व्यापक अर्थ में उदारवाद एक ऐसा मानसिक दृष्टिकोण है, जो मानव के विभिन्न बौद्धिक, नैतिक, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक संबंधों के विश्लेषण एवं एकीकरण का प्रयास करता है|


    • सामाजिक क्षेत्र में उदारवाद धर्मनिरपेक्षता का समर्थन करके धार्मिक रूढ़िवाद से मानवीय स्वतंत्रता की रक्षा करता है|

    • आर्थिक क्षेत्र में यह मुक्त व्यापार का समर्थन करता है|

    • बुर्जुआ उदारवादियों के रूप में यह राज्य को आवश्यक बुराई बताकर व्यक्तिवाद का समर्थन करता है|

    • समाजवादियों के रूप में यह उत्पादन एवं वितरण पर राज्य के नियंत्रण का समर्थन करता है|

    • राजनीतिक स्तर पर उदारवाद राजनीतिक स्वतंत्रता, संपत्ति के अधिकार, संविधानिक तथा सीमित सरकार, व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण तथा सर्वसत्तावाद का विरोध आदि का समर्थन करता है|



    उदारवाद का उदय व  विकास- 

    • उदारवाद यूरोप के पुनर्जागरण एवं धार्मिक सुधार आंदोलन के समय उत्पन्न वातावरण एवं विचारों की उपज है|

    • एक विचारधारा तथा जीवन शैली के रूप में उदारवाद पूंजीवादी वर्ग के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक आकांक्षाओं को दर्शाता है|

    • उदारवाद का प्रारंभ अधिक्रमिक तथा प्राधिकृत सत्ता तथा राजतंत्र के विरुद्ध एक प्रतिरोध से हुआ, एक ऐसा प्रतिरोध, जिसका संबंध जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से था| प्रतिरोध का मुख्य नारा स्वतंत्रता था| 

    • यह ऐसी स्वतंत्रता की मांग थी, जो मानव के विवेकशील प्राणी होने के कारण उसके निहित सामर्थ्य के अनुकूल उसके विकास में सहायक हो| 

    • उदारवाद में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र (बौद्धिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक आदि) में स्वतंत्रता की मांग थी|

    • वैसे उदारवाद की अवधारणा के बीज सुकरात व अरस्तु के चिंतन में देखने को मिलते हैं| सर्वप्रथम इन्हीं यूनानी चिंतकों ने चिंतन की स्वतंत्रता और राजनीतिक स्वतंत्रता के विचार का प्रतिपादन किया|

    • मध्य युग में ईसाइयत के धर्म- गुरुओ ने दासता का विरोध एवं धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन करके उदारवाद के सिद्धांतों के विकास में योगदान दिया|

    • उदारवाद एक महाकाय आंदोलन था, जो पश्चिमी यूरोप तथा अमेरिका में पनपा, लेकिन इसका मुख्य विकास इंग्लैंड में हो पाया था| 

    • उदारवाद औद्योगिकरण के कारण उत्पन्न पूंजीपति वर्ग को आर्थिक क्षेत्र में खुली प्रतिस्पर्धा करने की छूट देता है|  

    • इसी कारण लास्की ने कहा कि “मध्य काल के अंत में नवीन आर्थिक समाज के उदय के कारण ही उदारवाद की उत्पत्ति हुई है|”

    • पुनर्जागरण काल में यह बौद्धिकता के विकास के कारण धार्मिक अंधविश्वासों को समाप्त करने के प्रतिनिधि के रूप में विकसित हुआ|

    • उदारवाद के महत्वपूर्ण विचारक- लॉक, रूसो, कांट, एडम स्मिथ, वाल्टेयर, मिल, जैफरसन, मांटेस्क्यू, लास्की, बार्कर आदि

    • उदारवादी विचारको ने विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा आर्थिक क्षेत्र में अहस्तक्षेप की नीति का समर्थन किया| तथा राज्य को एक आवश्यक बुराई बताया और व्यक्ति की स्वतंत्रता पर कम से कम नियंत्रण की बात की|

    • एक सिद्धांत के रूप में उदारवाद इंग्लैंड की गौरवपूर्ण क्रांति 1688, अमेरिकन क्रांति 1776 तथा फ्रांस की क्रांति 1789 का परिणाम माना जाता है|

    • लॉक को व्यक्तिवादी उदारवाद का पिता कहा जाता है

    • एडम स्मिथ की पुस्तक The Wealth of Nations (राष्ट्रों की संपत्ति) 1776 जो अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के समय प्रकाशित हुई थी, को आर्थिक उदारवाद की बाइबल कहा जाता है|

    • उपयोगितावादी उदारवाद का विकास बेंथम तथा मिल के द्वारा किया गया|

    • मांटेस्क्यू की रचना The Spirit  of Laws 1748 भी उदारवाद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखती है|

    • रूसो की लोकप्रिय प्रभुसत्ता की अवधारणा भी उदारवाद से सरोकार रखती है|

    • उदार आदर्शवादी विचारक T.H ग्रीन को  20 वी सदी के उदारवाद का वास्तविक संस्थापक माना जाता है|



    उदारवाद की विशेषताएं- 

    • एंड्र्यू हैकर ने अपनी रचना Political Theory: Philosophy, Ideology, Science 1961 में चार प्रकार के उदारवाद में भेद किया है-

    1. स्वपनवादी उदारवाद

    2. स्वतंत्र बाजार उदारवाद

    3. लोकतांत्रिक उदारवाद

    4. सुधारवादी उदारवाद


    • एंड्र्यू हैकर ने उदारवाद की निम्न विशेषताएं बतायी हैं-

    1. राजनीति के मुख्य निष्पादन के लिए स्वतंत्र जीवन|

    2. राज्य का कार्य है- उत्पीड़न को दबाना तथा स्वतंत्र जीवन की अनिवार्यताओ को प्रोत्साहन करना|


    • बारबरा गुडविन ने अपनी पुस्तक Using Political Ideas में उदारवाद की निम्न विशेषताएं बतायी है-

    1. व्यक्ति स्वतंत्र, विवेकीय, स्व-सुधार योग्य तथा स्वायत्त 

    2. सरकार सहमति तथा संविदा पर आधारित

    3. संवैधानिकवाद तथा विधि का शासन 

    4. स्वतंत्रता का अर्थ है- चयन, जिसमें प्रतिनिधियों व सरकार का चयन भी सम्मिलित है|

    5. अवसरों की समता

    6. योग्यता पर आधारित सामाजिक न्याय

    7. सहिष्णुता 


    • उदारवाद की प्रमुख विशेषताएं निम्न है- 

    1. मानवीय स्वतंत्रता का समर्थक- उदारवाद जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्ण वैयक्तिक स्वतंत्रता का समर्थक है|

    2. मानवीय विवेक में आस्था 

    3. प्राकृतिक अधिकारों की धारणा में विश्वास- जैसे जॉन लॉक- जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति के प्राकृतिक अधिकार,  हॉब्स- जीवन की रक्षा तथा आत्म-संरक्षण का प्राकृतिक अधिकार, ज्याँ-जाक रूसो- स्वतंत्रता और समानता पर बल 

    4. इतिहास तथा परंपरा का विरोध- उदारवाद ऐसी परंपराओं और ऐतिहासिक तथ्यों का विरोध करता है, जो विवेकपूर्ण नहीं है|

    5. धर्मनिरपेक्षता में विश्वास

    6. आर्थिक क्षेत्रों में अहस्तक्षेप की नीति का समर्थन

    7. लोकतंत्रीय शासन प्रणाली का समर्थन 

    8. लोककल्याणकारी राज्य व्यवस्था का समर्थन

    9. राष्ट्रीय आत्म-निर्णय के सिद्धांत का समर्थन- प्रत्येक देश का शासन उस देश के निवासियों की इच्छा से ही संचालित होना चाहिए|

    10. व्यक्ति साध्य और राज्य साधन

    11. राज्य एक कृत्रिम संस्था है और उसका उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करना है|

    12. सीमित संवैधानिक शासन का समर्थन

    13. सहमति पर आधारित शासन 

    14. विश्व शांति में विश्वास


    • हॉबहाउस ने अपनी पुस्तक Liberalism 1911 मे 9 प्रकार की स्वतंत्रताओं का वर्णन किया है| 

    • हॉबहाउस के अनुसार ये सभी स्वतंत्रताएं व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है|

     

    1. नागरिक स्वतंत्रता (Civil Liberty)- कानून के समक्ष समानता, मनमानी सत्ता से सुरक्षा और न्याय पाने का अधिकार| 

    2. राजकोषीय स्वतंत्रता (Fiscal Liberty)- मनमाने कराधान से मुक्ति तथा कर लगाने में जनता की सहमति और प्रतिनिधित्व| 

    3. व्यक्तिगत स्वतंत्रता (Personal Liberty)- विचार, अभिव्यक्ति, लेखन और शांतिपूर्ण चर्चा की स्वतंत्रता

    4. सामाजिक स्वतंत्रता (Social Liberty)- जाति, वर्ग, लिंग और सामाजिक स्थिति पर आधारित भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों से मुक्ति

    5. आर्थिक स्वतंत्रता (Economic Liberty)- व्यवसाय, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में अनुचित प्रतिबंधों तथा एकाधिकार से मुक्ति

    6. पारिवारिक स्वतंत्रता (Domestic Liberty)- परिवार में स्त्री के अधिकार, विवाह में समानता और बच्चों की सुरक्षा

    7. स्थानीय, नस्लीय एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता (Local, Racial and National Liberty)- स्थानीय समुदायों, नस्लीय समूहों और राष्ट्रों को दमन तथा बाहरी प्रभुत्व से मुक्ति

    8. अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्रता (International Liberty)- राष्ट्रों के बीच आक्रामक बल-प्रयोग, सैन्यवाद और दूसरे राष्ट्रों की अधीनता का विरोध

    9. राजनीतिक स्वतंत्रता एवं लोकप्रिय संप्रभुता (Political Liberty and Popular Sovereignty)- जनता की शासन में भागीदारी, सार्वभौमिक मताधिकार और सरकार को जनता के प्रति उत्तरदायी बनाना



    उदारवाद के रूप-

    • उदारवाद को दो रूपों में विभाजित किया जाता है-

    1. शास्त्रीय या नकारात्मक उदारवाद (Classical or Negative Liberalism)

    2. कल्याणकारी या सकारात्मक या आधुनिक उदारवाद (Welfare or Positive or Modern Liberalism)


    1. शास्त्रीय या नकारात्मक उदारवाद (Classical or Negative Liberalism)-

    • अन्य नाम- नकारात्मक उदारवाद, वैयक्तिक उदारवाद, अहस्तक्षेप उदारवाद, स्वतंत्र बाजार उदारवाद, एकीकृत उदारवाद, प्रारंभिक उदारवाद

    • समर्थक-

    • थॉमस हॉब्स, जॉन लॉक, एडम स्मिथ, माल्थस, रिकार्डो, बैंथम, जेम्स मिल, JS मिल, हर्बट स्पेंसर, थॉमस पेन, लॉर्ड एक्टन, टॉकविले, मेडिसन, जेफरसन, हैमिल्टन


    • जॉन लॉक- Two Treatises of Government (1689),  प्राकृतिक अधिकारों और सहमति के शासन का सिद्धांत|

    • एडम स्मिथ- The Wealth of Nations (1776) ‘अदृश्य हाथ’ (Invisible Hand) और आर्थिक अहस्तक्षेप| 

    • जे.एस. मिल- On Liberty (1859)- ‘हानि का सिद्धांत’ (Harm Principle) और स्वविकास की स्वतंत्रता का समर्थन| 

    • जेरेमी बेंथम- Introduction to the Principles of Morals and Legislation (1789), उपयोगितावाद (अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख)| 

    • हर्बर्ट स्पेंसर- The Man Verses the State, सामाजिक डार्विनवाद का सिद्धांत, योग्यतम का उत्तरजीविता सिद्धांत, राज्य एक सीमित दायित्व वाली कंपनी| 

    • एडम स्मिथ, डेविड रिकार्डो, माल्थस- आर्थिक क्षेत्र में उदारवाद के समर्थक


    • पश्चिम में आधुनिक युग की शुरुआत 15-16 वी शताब्दी से हुई| इस समय पुनर्जागरण, धर्म सुधार आंदोलन, वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिक उन्नति, एक नये आर्थिक वर्ग (पूंजीवादी वर्ग) का उदय, सामंती राज्यों के स्थान पर राष्ट्र राज्य का उदय आदि घटनाएं घटित हुई| 

    • ऐसे वातावरण में एक नई विचारधारा शास्त्रीय उदारवाद विभिन्न विचारको की रचनाओं में व्यक्त होने लगी| 

    • इन विचारको थॉमस हॉब्स, जॉन लॉक, एडमस्मिथ, माल्थस, रिकार्डो, बैंथम, जेम्स मिल, JS मिल, हर्बट स्पेंसर, तथा थॉमस पेन आदि है|

    • यह मध्यकाल की धार्मिक व शासकीय निरंकुशता के विरुद्ध पनपा| 

    • उदारवाद उन सब का विरोध करता है, जो पारंपरिक तथा सामंती था और उन सब का समर्थन करता है जो पूंजीवादी समाज की नई उभरती सामाजिक व्यवस्था से मेल खाता था|

    • उदारवाद ने मुक्त योग्यता, संविदावादी एवं प्रतिस्पर्धी समाज और स्वतंत्र बाजारू आर्थिक व्यवस्था का समर्थन करता है|


    व्यक्ति पर विचार-

    • परम्परागत उदारवाद स्वायत्त व्यक्ति तथा उसकी स्वायत्ता पर बल देता है|

    • यह व्यक्ति को स्वार्थी, अहंकारी, विसंबंधी और साथ ही साथ एक विवेकयुक्त समझता है|

    • यह व्यक्ति को समस्त सामाजिक, आर्थिक, तथा राजनीतिक व्यवस्थाओं का आधार मानता है|

    • यह व्यक्ति के प्राकृतिक अधिकारों का समर्थन करता है|

    • परम्पराग उदारवाद का आर्थिक सिद्धांत, व्यक्ति की निजी संपत्ति के अधिकार को केंद्रीय स्थान देता है|


    स्वतंत्रता पर विचार-

    • परम्परागत उदारवाद नकारात्मक स्वतंत्रता का समर्थन करता है, अर्थात प्रत्येक प्रकार के बंधनों का आभाव|

    • परम्परागत उदारवाद कानून तथा स्वतंत्रता को परस्पर विरोधी संकल्पना समझता है| 

    • यह नकारात्मक स्वतंत्रता निरंकुश सत्तावाद से स्वतंत्रता थी, जिसको (स्वतंत्रता को)-  

    • थॉमस हॉब्स ने ‘कानूनों की चुप्पी’ कहा

    • बर्लिन ने ‘उत्पीड़न का अभाव’ कहा

    • मिल्टन फ्रीडमैन ने कहा है कि “स्वतंत्रता, राज्य, समाज तथा व्यक्ति के अपने साथियों के उत्पीड़न का अभाव है|” 

    • फ्लीयू ने इसे सामाजिक तथा कानूनी बंधनों का अभाव कहा है| 

    • नॉजिक ने कहा है कि स्वतंत्रता स्व-स्वामित्व का प्राकृतिक अधिकार है|


    समाज पर विचार- 

    • परमाण्विक समाज- परम्परागत उदारवाद समाज को व्यक्तियों का समूह या इकट्ठा एक भीड़ समझता है जो लोगों के हितों की पूर्ति का साधन है|

    • हॉब्स ने ऐसे समाज को एक प्रकार की अनाज की बोरी कहा है- लोग साथ साथ होते हैं फिर भी अलग|

    • बेंथम ने ऐसे समाज को एक कल्पित समूह कहा है, जिसका अपना कोई हित नहीं होता सिवाय उनके हित जो ऐसे समूह बनाते हैं|

    • मैक्फर्सन ऐसे समाज को स्वतंत्र बाजारु समाज कहता है, जो स्व-स्वार्थी लोगों का मिलने का स्थान है| एक समाज जो स्वतंत्र इच्छा, प्रतिस्पर्धा तथा संविदा पर बना है|


    राज्य पर विचार-

    • यह राज्य को कृत्रिम तथा नकारात्मक संस्था तथा एक आवश्यक बुराई बताता है|

    • थॉमस पेन ने राज्य को एक आवश्यक बुराई माना है| 

    • राज्य का निर्माण आपसी सहमति व समझौते से हुआ है| 

    • राज्य का उद्देश्य प्राकृतिक अधिकारों की रक्षा करना है| 

    • संवैधानिक व सीमित सरकार पर बल

    • प्रजातंत्र और प्रतिनिध्यात्मिक शासन प्रणाली का समर्थन 

    • सीमित, अहस्तक्षेपवादी, प्रहरी राज्य का समर्थन

    • थॉमस जेफरसन “वह सरकार सबसे अच्छी है जो कम से कम शासन करती है|” 


    • Note- अमेरिकी अराजकतावादी हेनरी डेविड थोरो ने कहा है कि “वह सरकार सबसे अच्छी है जो बिल्कुल भी शासन नहीं करती|” 


    शास्त्रीय उदारवाद की आलोचना- 

    • आलोचकों के अनुसार शास्त्रीय उदारवाद पूंजीवाद का समर्थक है| 

    • कारलिल, रस्किन, डिस्कन जैसे लेखकों ने पूंजीवादी व्यवस्था का नैतिक एवं सौंदर्यपरक आधार पर खंडन किया|

    • रॉबर्ट ऑवन जैसे स्वपनवादी समाजवादियों ने पूंजीवाद एवं उसमें निहित अन्याय की आलोचना की|

    • कार्ल मार्क्स ने पूंजीवादी व्यवस्था को एक व्यवस्था के रूप में अनुचित ठहराया तथा उसे मजदूरों द्वारा क्रांतिकारी साधनों से उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया| 

    • मार्क्स का मत है कि एक भूखे या गरीब मजदूर के लिए अनुबंध की स्वतंत्रता का कोई मतलब नहीं है, जब तक आर्थिक समानता नहीं होगी, तब तक राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता केवल एक भ्रम है|”

    • नारीवादियों का मत है कि शास्त्रीय उदारवाद केवल सार्वजनिक जीवन (राजनीति, बाजार) में समानता की बात करता है और निजी जीवन (घर, परिवार) को राज्य के हस्तक्षेप से बाहर रखता है| जबकि निजी क्षेत्र में महिलाओं का सबसे ज्यादा शोषण होता है|

    • कैरोल पेटमैन (नारीवादी) ने अपनी पुस्तक The Sexual Contract में बताती हैं कि सामाजिक अनुबंध (Social Contract) वास्तव में पुरुषों के बीच सत्ता साझा करने और महिलाओं को अधीन रखने का एक समझौता था| 

    • जॉन मेनार्ड कीन्स (आर्थिक और कीन्सियन आलोचना) “कीन्स ने तर्क दिया कि आर्थिक संकट के समय (1930 की महामंदी के परिप्रेक्ष्य में) रोजगार पैदा करने और अर्थव्यवस्था को मंदी से निकालने के लिए सरकार को भारी निवेश और हस्तक्षेप करना चाहिए|”

    • सी.बी. मैकफर्सन ने अपनी पुस्तक The Political Theory of Possessive Individualism: Hobbes to Locke 1962 शास्त्रीय उदारवाद की आलोचना करते हुए लॉक व हॉब्स को स्वत्वमूलक व्यक्तिवादी कहा|  

    • स्वत्वमूलक व्यक्तिवाद सिद्धांत (सी.बी. मैकफर्सन का सिद्धांत) के अनुसार, 17वीं सदी के शास्त्रीय उदारवाद (विशेषकर थॉमस हॉब्स और जॉन लॉक के विचारों) ने व्यक्ति को अपनी क्षमताओं, शरीर और अपनी ऊर्जा का पूर्ण मालिक मान लिया था| 


    1. कल्याणकारी या सकारात्मक या आधुनिक उदारवाद (Welfare or Positive or Modern Liberalism)-

    • 19वी सदी के दूसरे अर्द्धभाग में नकारात्मक उदारवाद की आलोचना होने लगी| क्लासिकी उदारवाद की त्रुटियों को दूर करने के लिए आधुनिक उदारवाद का विकास हुआ|

    • क्लासिकी उदारवाद में पूंजीपति वर्ग के विशेषाधिकार पनपे तथा सामान्य जनता में बेरोजगारी, गरीबी फैली| इसी कारण आधुनिक उदारवाद का जन्म हुआ|

    • आधुनिक उदारवाद में राज्य और व्यक्ति के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंधों की स्थापना करके सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल दिया|

    • व्यक्ति व समाज के हितों के लिए आर्थिक क्षेत्र में राज्य के उचित हस्तक्षेप को स्वीकार किया गया| 

    • जहाँ शास्त्रीय उदारवाद राज्य को ‘आवश्यक बुराई’ मानता था, वहीं आधुनिक उदारवाद इसे ‘सकारात्मक भलाई’ (Positive Good) मानता है| 

    • इसका मूल आधार सकारात्मक स्वतंत्रता है 


    • उदारवाद को नए रूप में लाने का काम 19वीं सदी में J.S मिल, T.H.ग्रीन, G D रिटच्ची तथा 20 वीं सदी में हॉबहाउस, टॉनी, लिंडसे, GDH कोल, बार्कर, लॉस्की, अर्थशास्त्री किंस, मैकाइवर तथा गैलब्रैथ ने किया|


    जे.एस मिल-

    • जे.एस मिल ने मजदूरों के लिए श्रम कानून, आनुपातिक प्रतिनिधित्व और महिला मताधिकार का पुरजोर समर्थन किया है| 

    • जे.एस मिल के उदारवाद पर विचार क्लासिकी उदारवाद से चार तरीकों से भिन्न थे-

    1. मिल ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व की गरिमा एक स्वतंत्र समाज की वास्तविक अवस्थाओं में प्राप्त हो सकती हैं|

    2. मिल ने राजनीतिक एवं सामाजिक स्वतंत्रता को अपने आप में उत्तम स्वीकार किया|

    3. स्वतंत्रता व्यक्ति हित के साथ-साथ सामाजिक हित का भी संकेत है|

    4. एक स्वतंत्रत समाज में उदारवादी राज्य का कार्य व्यक्ति को अकेला छोड़ना नहीं होता, अपितु उसके लिए अवसरों को बढ़ाने, बनाने तथा समानांतर लाने हेतु एक अभिकरण के रूप में भूमिका निभानी होती है|


    टी.एच. ग्रीन (T.H. Green)-

    • ग्रीन “राज्य का आधार इच्छा है, शक्ति नहीं|”

    • ग्रीन ने राज्य को एक नैतिक संस्था माना है, जिसका उद्देश्य सामान्य भलाई (Common Good) सुनिश्चित करना है।

    • सकारात्मक स्वतंत्रता का समर्थन- स्वतंत्रता केवल बंधनों का अभाव नहीं, बल्कि करने योग्य कार्यों को करने की क्षमता है|

    • T H ग्रीन ने उदारवाद में आदर्शवादी संशोधन लाने का प्रयास किया| ग्रीन ने सामूहिक कल्याण या लोक कल्याण के विचार पर बल दिया|


    एल.टी. हॉबहाउस (L.T. Hobhouse)-

    • पुस्तकें-

    1. Liberalism (1911)

    2. The Elements of Social Justice (1922)


    • सामाजिक डार्विनवाद का खंडन- हर्बर्ट स्पेंसर के योग्यतम की उत्तरजीविता (Survival of the Fittest) सिद्धांत का विरोध किया।

    • संपत्ति का सामाजिक सिद्धांत- कोई भी संपत्ति केवल व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं होती, समाज का उसमें हिस्सा होता है| अतः राज्य द्वारा अमीरों पर कर लगाना पूर्णतः न्यायसंगत है|

    • समाज में सामाजिक सामंजस्य (Social Harmony) पर जोर दिया|


    जे.एम.कीन्स (J.M. Keynes)-

    • पुस्तकें-

    1. The End of Laissez- Faire (1926)

    2. The General Theory of Employment, Interest and Money (1936)


    • 1930 की महामंदी के बाद यह सिद्ध किया कि मुक्त बाजार स्वयं अपनी कमियाँ दूर नहीं कर सकता|

    • घाटे की वित्त-व्यवस्था (Deficit Financing)- संकट के समय रोजगार और माँग पैदा करने के लिए राज्य द्वारा भारी सार्वजनिक निवेश को अनिवार्य बताया|

    • कीन्स ने आर्थिक हस्तक्षेप का व्यापक समर्थन किया और उनकी इन नीतियों को Key Of Long Boom कहा जाता है|


    आर.एच. टॉनी (R.H. Tawney)-

    • पुस्तकें-

    1. The Acquisitive Society (1920)

    2. Equality (1931)

    • अवसर की समानता- विशेषाधिकारों का अंत करके सभी को समान अवसर देने पर बल|

    • संपत्ति का कार्यात्मक सिद्धांत- संपत्ति का अधिकार तभी वैध है जब वह समाज के लिए कोई उपयोगी कार्य (Social Function) करे, न कि केवल मुनाफाखोरी के लिए हो|


    • बोसांके ने अपनी रचना The Philosophical Theory of the State 1899 में स्वतंत्रता के नकारात्मक स्वरूप को नकारा है|

    • बेंथम का कहना है कि देश की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक परिस्थितियों में परिवर्तन लाने के लिए राज्य का हस्तक्षेप आवश्यक है|

    • लॉस्की ने सामाजिक हित में उद्योगों पर राज्य द्वारा नियंत्रण लगाने की बात की|

    • लॉस्की तथा मैकाइवर ने भी ग्रीन की तरह लोक कल्याण पर अधिक बल दिया|


    • आधुनिक उदारवाद विकेंद्रीकरण का समर्थन करता है| संसदीय व्यवस्था का पुननिर्माण तथा अंतर्राष्ट्रीय निकायों को सुदृढ़ करके राज्यो की प्रभुसत्ता को कम करना चाहता है|

    • आधुनिक उदारवादी राष्ट्रीय आत्म-निर्णय के सिद्धांतों को सीमित करना चाहते हैं| और अंतरराष्ट्रीयता व विश्व शांति का समर्थन करते हैं|

    • आधुनिक उदारवाद मुक्त मानव सिद्धांत का विरोध करता है और समाज हित में राज्य के अधिकाधिक हस्तक्षेप का समर्थन करता है|

    • आज समाजवाद को ही उदारवाद का वैध उत्तराधिकारी माना जाता है|

    • आधुनिक उदारवादी राज्य को लोक कल्याण का एक साधन मानते हैं|



     उदारवाद की आलोचना- 

    1. एडमंड बर्क- यह इतिहास एवं परंपरा का विरोधी है| किसी भी समाज और विचार के लिए परंपरा व इतिहास से अचानक नाता तोड़ना न तो संभव है और न ही उचित|

    2. अनुदारवादियों का मानना है कि राज्य व्यक्ति की सामाजिक प्रवृत्तियो का विकसित रूप है, कृत्रिम नहीं|

    3. मार्क्सवादियों का आरोप है कि यह ऐतिहासिक परंपरा का विरोध  करता है राज्य को कृत्रिम मानता है| निरपेक्ष स्वतंत्रता व अहस्तक्षेप नीति का समर्थन करता है|

    4. लेनिन सभी उदारवादियों को आरामकुर्सी पर बैठे रहने वाले मूर्ख कहता है|



    समकालीन उदारवाद

    • समकालीन उदारवाद की तीन धाराएं है-

    1. समतावादी उदारवाद

    2. स्वेच्छातंत्रवाद

    3. नव उदारवाद


    1. समतावादी उदारवाद-

    • समर्थक- जॉन रॉल्स, अमर्त्य सेन, ड्वार्किन, एरिक रोकोवस्की, एमी गुटमैन, ब्रूस एकरमैन, अर्नेसन, रोमर ब्रायन बैरी 

    • अत्यधिक आर्थिक और सामाजिक असमानताएँ व्यक्तियों की वास्तविक स्वतंत्रता को खोखला कर देती है| 

    • अहस्तक्षेपवादी (Laissez-faire) राज्य के विचार का खंडन 

    • कल्याणकारी राज्य का समर्थन 

    • राज्य का यह नैतिक दायित्व है कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से बाजार के परिणामों में हस्तक्षेप करे, ताकि समाज के हर व्यक्ति को अपने जीवन की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समान अवसर और पर्याप्त संसाधन मिल सकें| 


    1. स्वेच्छातंत्रवाद-

    • समर्थक- रॉबर्ट नोज़िक, फ्रेडरिक हायेक, मिल्टन फ्रीडमैन, बर्लिन, मुरे रोथबार्ड, RN रैंड


    • नकारात्मक उदारवाद का समकालीन समर्थक

    • स्वतंत्रता मानव समाज का सर्वोच्च मूल्य 

    • प्रत्येक व्यक्ति का अपने शरीर, जीवन और संपत्ति पर पूर्ण अधिकार (आत्म-स्वामित्व) है| 

    • सरकार के न्यूनतम  हस्तक्षेप पर बल


    • फ्रेडरिक हायेक-

    • पुस्तके-

    1. Road to Serfdom 1944

    2. The Constitution of Liberty 1960 

    3. Law, Legislation and Liberty 


    • केंद्रीय नियोजन की आलोचना- हायेक का तर्क था कि जब सरकार उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों पर व्यापक केंद्रीय नियंत्रण स्थापित करती है, तो इससे आर्थिक निर्णयों पर राज्य की शक्ति बढ़ सकती है और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है| 

    • स्वतःस्फूर्त व्यवस्था (Spontaneous Order)- हायेक के अनुसार, समाज की अनेक व्यवस्थाएँ किसी एक केंद्रीय योजनाकार द्वारा बनाई नहीं जातीं, बल्कि व्यक्तियों की स्वतंत्र गतिविधियों, परस्पर क्रियाओं और परंपराओं से स्वतः विकसित होती हैं| 


    • मुरे रोथबार्ड (Murray Rothbard)- 

    • पुस्तके-

    1. Man, Economy and State (1962)

    2. For a New Liberty: The Libertarian Manifesto (1973)


    • अराजक-पूँजीवाद (Anarcho-Capitalism)- रोथबार्ड राज्य को अनावश्यक मानते है| उनके अनुसार पुलिस, न्याय और सुरक्षा जैसी सेवाएँ निजी संस्थाओं एवं मुक्त बाजार के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती हैं| 

    • गैर-आक्रामकता सिद्धांत- किसी व्यक्ति के विरुद्ध बल प्रयोग या उसकी संपत्ति पर आक्रमण करना अनुचित है, जब तक वह स्वयं आक्रामक न हो| 


    •  RN रैंड-

    • पुस्तके-

    1. The Virtue of Selfishness (1964)

    2. Capitalism: The Unknown Ideal (1966)


    • वस्तुनिष्ठतावाद (Objectivism)- रैंड के अनुसार, वास्तविकता वस्तुनिष्ठ है और मनुष्य को तर्क के आधार पर ज्ञान प्राप्त करना चाहिए| 

    • नैतिक स्वार्थवाद (Ethical Egoism)- व्यक्ति को अपने विवेकपूर्ण स्वहित के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है|


    1. नव उदारवाद-

    • समर्थक-

    1. फ्रेडरिक हायेक (F. A. Hayek)- मुक्त बाजार, स्वतःस्फूर्त व्यवस्था और केंद्रीय नियोजन की आलोचना| 

    2. मिल्टन फ्रीडमैन (Milton Friedman)- आर्थिक स्वतंत्रता, मौद्रिकवाद तथा मुक्त बाजार

    • मौद्रिकवाद (Monetarism)- मौद्रिकवाद फ्रीडमैन से विशेष रूप से जुड़ा आर्थिक दृष्टिकोण है| इसके अनुसार, मुद्रा की आपूर्ति में परिवर्तन आर्थिक गतिविधियों और मूल्य स्तर को प्रभावित करता है| 


    1. जेम्स बुकानन (James Buchanan)- सार्वजनिक विकल्प सिद्धांत (Public Choice Theory) और संवैधानिक अर्थशास्त्र

    • सार्वजनिक विकल्प सिद्धांत (Public Choice Theory)- सार्वजनिक विकल्प सिद्धांत अर्थशास्त्र के सिद्धांतों का उपयोग करके राजनीतिक निर्णयों, मतदान, नौकरशाही और सरकारी नीतियों का अध्ययन करता है| 


    • संवैधानिक अर्थशास्त्र (Constitutional Economics)- इसके अंतर्गत यह अध्ययन किया जाता है कि आर्थिक एवं राजनीतिक निर्णयों को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक नियम कैसे बनाए जाने चाहिए|


    • नव-उदारवाद (Neoliberalism) बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में उभरी एक प्रमुख विचारधारा है| यह शास्त्रीय उदारवाद (Classical Liberalism) का ही एक नया रूप है| 

    • ‘नव-उदारवाद’ शब्द सर्वप्रथम 1938 में पेरिस के एक अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन में गढ़ा गया था, जिसमें वाल्टर लिपमैन, फ्रेडरिक हायेक और लुडविग वॉन मिसेस शामिल थे| 

    • इसका विकास मुख्य रूप से 1980 के दशक में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर (Margaret Thatcher) के दौर में हुआ|

    • कीन्सियन अर्थशास्त्र का विरोध- 1981 के कानकुन सम्मेलन (Cancun Conference) में रीगन और थैचर ने कीन्सियन (Keynesian) व्यवस्था का कड़ा विरोध किया| कीन्सियन मॉडल में अर्थव्यवस्था में राज्य का हस्तक्षेप जरूरी माना जाता था, जबकि नव-उदारवाद इसे पूरी तरह नकारता है| 


    • नव उदारवाद की प्रमुख विशेषताएँ-

    1. मुक्त बाजार (Free Market)

    2. निजीकरण (Privatization) 

    3. उदारीकरण (Liberalization) 

    4. वैश्वीकरण (Globalization) 

    5. प्रतिस्पर्धा (Competition) 

    6. सीमित सरकारी हस्तक्षेप 

    7. निजी संपत्ति का अधिकार 


    • नवउदारवाद के चरण-

    1. प्रथम चरण- नवउदारवादी नीतियों का उदय (1970 के दशक के अंत से 1980 के दशक के मध्य तक)-

    • पुरे विश्व (विकसित व विकासशील देशो) में बाजार-समर्थक (Pro-market) नीतियों को आक्रामक रूप से लागू करने का दौर 

    • अर्थव्यवस्थाओं में ‘संरचनात्मक समायोजन नीतियाँ लागू की गईं| 

    • खाद्य सब्सिडी और सामाजिक खर्चों में भारी कटौती की गई| 

    • सार्वजनिक बजट से गैर-जरूरी खर्चों को कम किया गया| 

    • पूँजी बाजार पर सरकार के नियंत्रण को खत्म किया गया और कॉरपोरेट जगत के फायदे के लिए नीतियाँ बनाई गईं| 


    • Note- इन सख्त आर्थिक नीतियों के कारण ‘ग्लोबल साउथ’ (विशेषकर अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिकी देशों) में व्यापक स्तर पर सामाजिक आंदोलनों (Social Movements) का जन्म हुआ| 


    1. द्वितीय चरण- वाशिंगटन सहमति (1980 के दशक के अंत से 1990 के दशक के मध्य तक)-

    • नवउदारवादी नीतियों को मजबूत करने और उन्हें एक स्पष्ट आकार देने का दौर 

    • मार्गरेट थैचर और रोनाल्ड रीगन की विचारधारा से निकली नीतियों को मिलाकर ‘वाशिंगटन सहमति’ (Washington Consensus) का नाम दिया गया|

    • वाशिंगटन सहमति नव उदारवाद से संबंधित आर्थिक नीतियों का एक समूह है, जिसे 1989 में अर्थशास्त्री जॉन विलियमसन (John Williamson) ने लैटिन अमेरिकी देशों की आर्थिक समस्याओं के समाधान के संदर्भ में व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया था| 


    • वाशिंगटन सहमति के उद्देश्य- आर्थिक स्थिरता, व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देना और बाजारोन्मुख आर्थिक सुधारों को प्रोत्साहित करना| 


    वाशिंगटन सहमति के 10 मूल सिद्धांत-

    1. राजकोषीय अनुशासन (Fiscal Discipline)- बजट घाटे को नियंत्रित रखना|

    2. सार्वजनिक व्यय की प्राथमिकताओं में बदलाव (Public Expenditure Priorities)- शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे पर अधिक ध्यान देना।

    3. कर सुधार (Tax Reform)- कर भरने वालो का विस्तार और कर व्यवस्था में सुधार| 

    4. ब्याज दरों का उदारीकरण (Interest Rate Liberalization)- ब्याज दरों को अधिक बाजारोन्मुख बनाना| 

    5. प्रतिस्पर्धी विनिमय दर (Competitive Exchange Rate): निर्यात एवं व्यापार के अनुकूल विनिमय दर बनाए रखना| 

    6. व्यापार उदारीकरण (Trade Liberalization)- आयात-निर्यात संबंधी बाधाओं को कम करना| 

    7. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का उदारीकरण (FDI Liberalization)- विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करना|

    8. निजीकरण (Privatization)- सरकारी उद्यमों में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ाना|

    9. विनियमन में सुधार (Deregulation)- व्यवसाय शुरू करने और संचालित करने में अनावश्यक बाधाएँ कम करना|

    10. संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा (Property Rights)- निजी संपत्ति के अधिकारों को सुरक्षित करना|



      रूढ़िवाद या अनुदारवाद (CONSERVATISM)


    • रूढ़िवाद एक ऐसी संकल्पना है, जो किसी स्थापित व्यवस्था तथा यथास्थिति को बनाए रखने पर बल देती है| तथा यह व्यवस्था में परिवर्तनों का विरोध करती है|

    • यह एक नकारात्मक विचारधारा है, जो विचारधारा के रूप में दक्षिणपंथी स्वरूप के लिए हुई है|

    • रूढ़िवाद एक ऐसी विचारधारा है, जो पक्ष की अपेक्षा विरोध अधिक करती हैं| 

    • एंड्रयू हैवुड Political Ideologies: An Introduction में लिखते हैं कि “यह सत्य है कि रूढ़िवादी पक्ष की अपेक्षा विरोध के संबंध में अधिक सूझबूझ रखते हैं|”

    • रूढ़िवाद एक मनोवृति है, अर्थात जीवन की ओर एक मानसिक दृष्टिकोण है|

    • रूढ़िवाद अमूर्त सिद्धांतों की अपेक्षा अपने तर्कों, अनुभव व वास्तविकता पर अधिक बल देते हैं|

    • रूढ़िवादी मात्र तथ्यात्मक या अवसरवादी नहीं है बल्कि यह लोगों, समाज, तथा राजनीतिक मूल्यों की महता के बारे में कुछेक राजनीतिक विश्वासो पर आधारित है|

    • एंड्रयू हैवुड कहता है कि “रूढ़िवाद को उदारवाद तथा समाजवाद की भांति एक अधिकृत रूप से विचारधारा कहा जा सकता है|”



    क्लिंटन रास्सीटर

    • पुस्तक- Conservatism in America 1955 

    • रास्सीटर ने रूढ़िवाद के निम्न आधार या सिद्धांत बताएं- 

    1. रूढ़िवाद वृहद धर्म द्वारा समर्पित तथा अनुमोदित एक सार्वभौम नैतिक व्यवस्था है|

    2. यह सभ्य व्यवहार के पीछे लोगों की हठी एवं अपूर्ण विवेकता तथा पाप-बोध की प्रवृत्ति के स्वरूप पर बल देता है|

    3. रूढ़िवाद के अनुसार शरीर, मन, तथा गुणों के आधार पर लोगों में प्राकृतिक असमानता पायी जाती है, अर्थात प्राकृतिक असमानता को स्वीकार करता है|

    4. यह सामाजिक वर्गों की व्यवस्था की अनिवार्यता पर बल देता है तथा कानून द्वारा सामाजिक वर्गों की समाप्ति को भूल कहता है|

    5. वैयक्तिक स्वतंत्रता तथा सामाजिक व्यवस्था के लिए निजी संपत्ति की सुरक्षा पर बल देता है|

    6. कुलीनतंत्रीय शासन व्यवस्था का समर्थन करता है|

    7. मानवीय विवेक के बजाय, ऐतिहासिक क्रम, परंपराओं, संस्थाओं, रीति-रिवाजों तथा पूर्वाग्रहों का समर्थन|

    8. बहुमत के शासन के अत्याचार तथा दोहन क्षमता के चलते राजनीतिक शक्ति को विकसित, सीमित तथा संतुलित करने की आवश्यकता पर बल|



    रसेल कर्क (Russell Kirk)-

    • पुस्तक- The Conservative Mind: From Burke to Eliot 1953 

    • कर्क “रूढ़िवाद मानवता की प्राचीन नैतिक परंपराओं का संरक्षण है और रूढ़िवादी के लिए रीतियां, प्रथाएं संरचनाएं आदि नागरिक अवस्था के आधार होते हैं|”


    • कर्क  ने रूढ़िवादी चिंतन की 6 नियम बताएं हैं-

    1. पारलौकिक व्यवस्था में विश्वास (Belief in a Transcendent Order)

    • समाज और व्यक्ति का जीवन नैतिक व्यवस्था, प्राकृतिक नियम तथा धार्मिक मान्यताओं से निर्देशित होता है| राजनीतिक समस्याओं का संबंध नैतिकता से भी है| 

    1. परंपरागत जीवन की विविधता एवं रहस्य के प्रति अनुराग (Affection for the Variety and Mystery of Traditional Life)-

    • मानव जीवन की विविधता, परंपराओं और विशिष्टताओं का सम्मान करना चाहिए। समाज में एकरूपता थोपने का विरोध किया जाता है|

    1. सभ्य समाज में सामाजिक श्रेणियों की आवश्यकता (Conviction that Civilized Society Requires Orders and Classes)

    • सभ्य समाज में विभिन्न सामाजिक भूमिकाओं, श्रेणियों और पदानुक्रम का अस्तित्व आवश्यक माना जाता है| 

    1. संपत्ति एवं स्वतंत्रता का अविभाज्य संबंध (Persuasion that Property and Freedom Are Inseparably Connected)

    • निजी संपत्ति व्यक्ति की स्वतंत्रता का महत्त्वपूर्ण आधार है| कर्क के अनुसार आर्थिक समानता स्थापित करने के नाम पर संपत्ति का समतलीकरण आवश्यक रूप से आर्थिक प्रगति नहीं है| 

    1. परंपरा में विश्वास एवं अमूर्त बुद्धिवाद के प्रति अविश्वास (Faith in Prescription and Distrust of “Sophisters and Calculators”)-

    • ऐतिहासिक अनुभव, स्थापित परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए| समाज का पुनर्निर्माण केवल अमूर्त सिद्धांतों के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए|  

    1. परिवर्तन और सुधार में अंतर (Recognition that Change and Reform Are Not Identical)

    • प्रत्येक परिवर्तन आवश्यक रूप से सुधार नहीं होता| परिवर्तन विवेकपूर्ण, क्रमिक और सावधानीपूर्वक होना चाहिए, ताकि समाज की उपयोगी परंपराओं एवं संस्थाओं का संरक्षण हो सके| 


    रूढ़िवाद का अर्थ-

    • रूढ़िवाद का प्रयोग अनेक अर्थों में किया जाता है जैसे-


    1. स्वभावगत रूढ़िवाद- 

    • इस परिभाषा के अनुसार रूढ़िवाद एक विधिवत जीवन शैली तथा कार्य संचालन के विरुद्ध परिवर्तनों को रोकने हेतु एक प्राकृतिक एवं सुसांस्कृतिक प्रवृत्ति है|

    • रास्सीटर शब्दों में “रूढ़िवाद एक स्वभागत एवं मनोवैज्ञानिक अवस्थिति है तथा विशेषताओं का एक समूह है, जो सभी समाजों में अधिकांश लोगों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है|


    • रास्सीटर स्वभावगत रूढ़िवाद की निम्न तत्व बताते हैं-

    1. अभ्यस्तता (Habit)- व्यक्ति परिचित आदतों, परंपराओं और जीवन-पद्धतियों को बनाए रखना चाहता है| 

    2. जड़त्व (Inertia)- व्यक्ति तथा समाज में पहले से चली आ रही व्यवस्था को बदलने की प्रवृत्ति कम होती है|

    3. भय (Fear)- अप्रत्याशित, असामान्य और असुविधाजनक परिवर्तनों के प्रति भय|

    4. अनुकरण/ स्पर्धा (Emulation)- समूह से अलग पड़ने का भय और समूह की स्वीकृति प्राप्त करने की इच्छा के कारण दूसरों के व्यवहार का अनुकरण करना| 


    1. स्थितिगत रूढ़िवाद- 

    • इसके अनुसार रूढ़िवाद एक ऐसी अभिरुचि है जो सामाजिक, आर्थिक, कानूनी, धार्मिक, राजनीतिक अथवा सांस्कृतिक व्यवस्था में विंध्वंसीय परिवर्तनों का विरोध है|

    • रास्सीटर “रूढ़िवाद सरल एवं प्रभावी रूप से सामाजिक व्यवहार की शैली है|”

    • स्थितिगत रूढ़िवाद न केवल संभ्रात व्यक्तियों तक सीमित है, बल्कि यह उन सभी लोगों तक विस्तारित है जो यथास्थिति में परिवर्तन पर खेद व्यक्त करते हैं|

    • स्वभावगत रूढ़िवाद और स्थितिगत रूढ़िवाद को सत्तावाद, अंधकारवाद, नस्लवाद, फासीवाद, अलगाववाद, असमजन तथा बंद व्यवस्था आदि से जोड़ा जाता है|


    1. राजनीतिक रूढ़िवाद- 

    • इसके अनुसार रूढ़िवाद उन राजनीतिक दलों तथा आंदोलनों की आकांक्षाएं तथा क्रियाएं है, जो सृजनात्मकता की अपेक्षा प्रतिरक्षात्मक है, जो विरासत में प्राप्त नैतिकता पर आधारित संस्थाओं को मान्यता देते हैं|

    • ये दल तथा आंदोलन नरम वामपंथियों की सुधारात्मक योजनाओं तथा गरम वामपंथियों की परिवर्तनात्मक योजनाओं का विरोध करते हैं|

    • राजनीतिक रूढ़िवाद तत्कालीन स्थापित सार्वभौम संगठित समाज को सुरक्षित मान्यता प्रदान करता है|

    • यह भविष्य की अपेक्षा अतीत में जाना पसंद करता हैं



    रूढ़िवाद की विशेषताएं-

    1. इतिहास एवं परंपरा-

    • रूढ़िवाद इतिहास एवं परंपरा को मौलिक मानता है| यह मानवीय संबंधों के मामले में निगमनात्मक चिंतन है|

    • परंपराओं की रक्षा तथा स्थापित रीति-रिवाजों व संस्थाओं को बनाए पर बल

    • मैनहाइम “रूढ़िवादी के रूप में तथ्यों का विश्वसनीय रूप में देखना मानो ऐसा है, जैसे कोई अतीत की घटनाओं को अनुभव कर रहा हो|”

    • बर्क “समाज उन लोगों की साझेदारी है जो मर चुके हैं, जो जीवित हैं, और जो पैदा होंगे|”


    1. मानवीय अपूर्णता, पूर्वाग्रह तथा विवेक-

    • रूढ़िवाद मानवीय अपूर्णता का दर्शन है तथा मनुष्य की जड़े विवेक में न होकर पूर्वाग्रह में होती है|

    • रूढ़िवाद के अनुसार मनुष्य अपूर्ण व आश्रित जीव है, सदैव अकेलेपन तथा अस्थिरता से भयग्रस्त रहते हैं और इस कारण स्थिरता तथा सुरक्षा की मांग करते हैं|

    • रूढ़िवाद के अनुसार मनुष्य अमूर्त विचारों पर विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि अनुभव तथा वास्तविकता पर आधारित मूर्त विचारों पर विश्वास करते हैं|


    पूर्वाग्रह- मनुष्य के मन मस्तिष्क में अतीत की सहायता से बनी व पनपी विचारों की एक संरचना


    1. जैविक समाज, स्वतंत्रता तथा समानता-

    • रूढ़िवादियों के अनुसार समाज का रूप जैविक या आंगिक होता है| समाज के बिना व्यक्तियों का कोई वजूद नहीं होता है|

    • रूढ़िवादियों के अनुसार स्वतंत्रता का अर्थ व्यक्ति को उनके हाल पर अकेला छोड़ना नहीं होता है, बल्कि व्यक्ति को उनके सामाजिक दायित्व व बंधनों से जोड़ना होता है| तथा लोगों को कर्तव्य पालन कराना होता है| स्वतंत्रता कर्तव्य पालन के साथ-साथ अधिकार है|

    • समानता के संबंध में रूढ़िवादियों  का मानना है कि जैविक समाज का रूप एक ऐसी एकता का नाम है, जो विविधताओं द्वारा बनती है| ऐसा समाज का रूप सीढ़ीनुमा होता है ऐसे विविधता पूर्ण समाज में समानता का कोई स्थान नहीं होता है|


    1. सत्ता तथा शक्ति- 

    • रूढ़िवादी दर्शन में शक्ति तथा सत्ता महत्वपूर्ण अवधारणाएं हैं| स्वतंत्रता के लिए सत्ता एवं शक्ति कोई भी बाधा नहीं होती है|

    • रूढ़िवादियों के अनुसार सत्ता एवं शक्ति प्राकृतिक है, जो प्राकृतिक समाज से विकसित होते हैं|

    • रूढ़िवादी कहते हैं कि सत्ता होना जरूरी है, क्योंकि यह उपयोगी होती है, इससे लोगों को निर्देशन, समर्थन तथा सुरक्षा प्राप्त होती है|

    • सभी रूढ़िवादी नेतृत्व तथा अनुशासन पर बल देते हैं| 

    • हैवुड कहते हैं कि “नेतृत्व किसी भी समाज में एक मुख्य घटक है, क्योंकि इसमें निर्देशन देने तथा दूसरों को उत्साहित करने की क्षमता होती है, अनुशासन सत्ता के लिए स्वास्थ्यवर्धक तथा ऐच्छिक होता है|”

    • रूढ़िवादी शक्ति को इसलिए उपयोगी मानते हैं क्योंकि इसमें समाज में व्यवस्था की स्थापना होती है|

    • रूढ़िवादी एक सर्वसत्तावादी तथा सर्वशक्तिमान राज्य का पक्ष लेते हैं| क्योंकि सार्वजनिक व्यवस्था तथा समाज का नैतिक ढांचा राज्य की शक्ति तथा सत्ता द्वारा ही कायम किया जा सकता है|

    • हैवुड “इसके अतिरिक्त, रूढ़िवाद की विचारधारा के अंतर्गत एक सशक्त पितृवादी परंपरा है, जो सरकार को समाज में एक पिता का दर्जा प्रदान करते हैं|”


    1. संपत्ति तथा जीवन-

    • रूढ़िवादी संपत्ति को जीवन के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण मानते हैं| लोगों पर संपत्ति का एक व्यापक मनोवैज्ञानिक तथा सामाजिक लाभ होता है, यह सुरक्षा प्रदान करती है तथा लोगों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं|

    • इस तरह रूढ़िवादी संपत्ति का समर्थन करते हैं, तथा संपत्ति को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विस्तार मानते हैं|

    • इस संबंध में बर्क ने लिखा है कि “यह संपत्ति का अपमान था, जिसके कारण अन्य त्रुटियों ने जन्म लिया तथा फ्रांस की क्रांति 1789 हुई और इस कारण पूरे यूरोप में खतरा मंडराने लगा|”

    • बर्क ने अपनी पुस्तक Reflections on the Revolution in France (1790) में संपत्ति के अधिकारों पर क्रांतिकारी हमलों को यूरोप की राजनीतिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया है| 


    1. धर्म तथा नैतिकता- 

    • रूढ़िवाद धर्म तथा नैतिकता पर बल देता है| सभी रूढ़िवादियों जैसे- हीगल, हैल्लर तथा कॉलरिज आदि ने धर्म तथा नैतिकता को राज्य का मूल सिद्धांत बताया है|

    • जी. डब्ल्यू. एफ. हीगल (G. W. F. Hegel)- राज्य को नैतिक जीवन की सर्वोच्च संस्थागत अभिव्यक्ति माना है, परिवार, नागरिक समाज और राज्य के महत्त्व पर बल

    • कार्ल लुडविग वॉन हैल्लर (Carl Ludwig von Haller)- परंपरागत राजतंत्र एवं राजकीय सत्ता की प्राकृतिक असमानताओं का समर्थन, उदारवादी सामाजिक अनुबंध सिद्धांत की आलोचना 

    • सैमुअल टेलर कॉलरिज (Samuel Taylor Coleridge)- परंपरा, ऐतिहासिक निरंतरता, सामाजिक संस्थाओं और क्रमिक सुधार का समर्थन 



    रूढ़िवाद का विकास व प्रतिनिधि विचारक-

    • रूढ़िवाद के प्रतिनिधि विचारक- डेविड ह्यूम, एडमंड बर्क, हेगेल, हैल्लर तथा कॉलरिज

    • समकालीन प्रतिनिधि विचारक- लियो स्ट्रॉस तथा हन्ना आरेन्ट


    • 1660 से 1688 के बीच राजतंत्र समर्थक ‘टोरी’ दल ब्रिटिश रूढ़िवाद के शुरुआती समर्थक थे, जबकि ‘व्हिग’ संसदीय सम्प्रभुता व उत्तरदायित्व के समर्थक थे| 

    • रॉबर्ट फिल्मर की पुस्तक पैट्रियार्का (Patriarcha) 1680 राजतंत्र व रूढ़िवाद के समर्थन में थी| 

    • 1950 के दशक के बाद अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी अनुदारवादी विचारधारा की समर्थक मानी जाती है| विशेषकर रोनाल्ड रीगन व बुश सीनियर को अनुदारवाद तथा New Right का समर्थक माना जाता है| 

    • अरस्तू- प्राचीन यूनानी दार्शनिक अरस्तू के विचारों में रूढ़िवाद की शुरुआती झलक मिलती है| 

    • रिचर्ड हूकर (1554–1600)- रिचर्ड हूकर इंग्लैंड के चर्च में पादरी थे। वे प्रोटेस्टेंट सुधारों के विरोधी थे|


    डेविड ह्यूम (1711–1776)-

    • ह्यूम स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध दार्शनिक, इतिहासकार और अनुभववादी विचारक थे|

    • आधुनिक युग में ह्यूम को रूढ़िवाद का एक प्रमुख दार्शनिक माना जाता है।

    • इन्होंने अनुभववाद का समर्थन किया तथा राजनीतिक बुद्धिवाद व कल्पनावाद का विरोध किया।

    • ह्यूम को आधुनिक रूढ़िवादी बौद्धिक परंपरा का पहला विद्वान माना जाता है| 


    एडमंड बर्क- 

    • पुस्तक- Reflections on the Revolution in France (1790) 

    • इस रचना में बर्क ने क्रांतिकारी सुधारों का अमूर्त सिद्धांतों पर आधारित होने के कारण विरोध किया है, तथा स्थापित एवं विकसित संस्थाओं के बने रहने का तर्क दिया है|

    • बर्क फ्रांसीसी क्रांति को ‘महाविनाश’ व ‘मूर्खता से परिपूर्ण घटना चक्र’ कहते हैं|

    • एडमंड बर्क को आधुनिक रूढ़िवाद का जनक (Father of Conservatism) माना जाता है| 

    • बर्क संसदीय प्रणाली राष्ट्रीय हितों से ओत-प्रोत राजनीतिक दलों पर बल देता है|

    • बर्क रूढ़िवाद के दायरे में सुधारवाद की बात करता है|

    • बर्क एंग्लो-अमेरिकी रूढ़िवादी राजनीतिक परम्परा के पिता थे| 


    • जो तत्व बर्क को रूढ़ीवादी विचारक बनाते हैं वे निम्न है-

    1. अतीत में आस्था

    2. वर्तमान की प्रशंसा 

    3. नव-प्रणाली का विरोध

    4. मानव स्वभाव का गौण स्वरूप

    5. समाज के परंपरावादी दृष्टिकोण में विश्वास

    6. संपत्ति वालों के प्रति सहानुभूति आदि|


    • कॉबान ने लिखा है कि “लॉक तथा व्हिग राजनीतिज्ञों का शिष्य होने के बावजूद बर्क 18 वीं सदी के विचारों से पूर्णत: अलग विचारक था| उस युग में जब आधुनिकता की प्राचीनता पर विजय हो चुकी थी, बर्क अतीत का पुजारी ही बना रहा विवेक के इस महान युग में बर्क अविवेकता का दार्शनिक था|”


    माइकल ऑकशाट-

    • ऑकशाट समकालीन रूढ़िवादी विचारक है| इन्हें नव रूढ़िवाद का प्रवक्ता माना जाता है|

    • पुस्तक- 

    1. Experience and Its Modes (1933) 

    2. The Voice of Poetry in the Conversation of Mankind 

    3. Political education

    4. Rationalism in Politics and Other Essays (1962) 


    • ऑकशाट ने तर्क बुद्धिवाद का विरोध किया|

    • ऑकशाट राजनीति में वैचारिक या विवेकीय शैली को भ्रमपूर्ण बताते हैं,तथा परंपरावादी शैली पर बल देता है|

    • ऑकशाट के मत में प्रत्येक विचार, प्रत्येक आदर्श, प्रत्येक विचारधारा पारंपरिक होते हैं|

    • ऑकशाट राजनीति की पारम्परिक शैली को ही केवल कानून पूर्ण शैली मानते हैं|

    • अपने निबंध “On Being Conservative 1962” मे ऑकशाट लिखते हैं कि “रूढ़िवादी होने का अर्थ है अनजान की अपेक्षा परिचित को, अपरीक्षित की अपेक्षा परीक्षित को, रहस्य की अपेक्षा तथ्य को, संभावित की अपेक्षा वास्तविक को, असीमित की अपेक्षा सीमित को दूर की अपेक्षा निकटतम को, पूर्णता की अपेक्षा सुविधाजनक को, प्रचुरता की अपेक्षा पर्याप्तता को स्वपनवादी आनंद की अपेक्षा वर्तमान हास्य को प्राथमिकता देना है|

    • बर्क की भांति ऑकशाट भी समाज को तर्क-वितर्क न मानते हुए उसे एक वार्ता समझते हैं|

    • ऑकशाट के अनुसार परंपरावाद निरंतरता है, स्थिरता है यद्यपि यह गतिशील है लेकिन पूर्णत: संचालन की अवस्था में नहीं है, यह कभी विश्राम की स्थिति में भी नहीं होता है|”

    • ऑकशाट “राज्य की नाव’ का सुचारु संचालन तभी संभव है जब अदृश्य व उग्र परिवर्तनों के बजाय सुपरिचित व धीमे परिवर्तन किए जाएँ|” 

    • माइकल ओकशॉट के अनुसार, राजनीतिज्ञ का कार्य सबसे छोटी बुराई को चुनने की कला है|”



    रूढ़िवाद के कुछ प्रकार-

    1. सत्तावादी रूढ़िवाद (Authoritarian Conservatism)-

    • समर्थक- जोसेफ डी मेस्ट्रे 

    • जन-सहभागिता, समाजवाद व उदारवाद का विरोधी 

    • सत्ता ऊपर से नीचे

    • महाद्वीपीय यूरोप (जर्मनी, फ्रांस व इटली) में इसका विकास हुआ|  

    • फ्रांसीसी विचारक जोसेफ डी मेस्ट्रे (Joseph D. Maistre) ने फ्रांसीसी क्रांति की आलोचना की तथा ‘वंशानुगत राजशाही’ का समर्थन किया|  


    1. पैतृक रूढ़िवाद (Paternalistic Conservatism)-

    • रूढ़िवाद की आंग्ल-अमेरिकी परम्परा 

    • एडमंड बर्क इसके मुख्य प्रणेता हैं|  

    • इसके अनुसार जिस प्रकार पिता अपनी संतान की भलाई के लिए ही अधिकार व शक्ति का प्रयोग करता है, उसी प्रकार राज्य कानून व शक्ति का प्रयोग नागरिकों की भलाई के लिए करता है| 

    • इयान गिल्मर “बुद्धिमान रूढ़िवादी यात्रा में प्रकाश करता है|”


    1. वन-नेशन रूढ़िवाद (One-Nation Conservatism)-

    • यह भी आंग्ल-अमेरिकी परम्परा है|  

    • जनक या प्रणेता- ब्रिटिश प्रधानमंत्री बेंजामिन डिजरायली 

    • डिजरायली ने चरम व्यक्तिवाद, बढ़ती आर्थिक असमानता व गरीबी का विरोध किया| 


    • डिजरायली के अनुसार ब्रिटेन में ‘दो नेशन’ हैं-

    1. एक अमीर तथा

    2. दूसरा गरीब

    • अतः One Nation के विकास के लिए अमीरों को सामाजिक कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करना चाहिए, क्योंकि समाज जैविक है, जहाँ सारे अंग अन्तर्निर्भर हैं|  


    1. उदार रूढ़िवाद (Libertarian Conservatism)-

    • अन्य नाम- स्वातंत्र्यवादी रूढ़िवाद

    • यह रूढ़िवाद ‘पारम्परिक रूढ़िवाद’ (एडमंड बर्क) व ‘आर्थिक उदारवाद’ (एडम स्मिथ) का मिश्रण है| 

    • 20वीं सदी के उत्तरार्द्ध में ब्रिटेन व अमेरिका में इसका विकास हुआ|


    1. नव-दक्षिणपंथ (New Right)-

    • नव-दक्षिणपंथ समकालीन राजनीतिक विचारधारा है, जिसका विकास मुख्यतः 1970 के दशक में हुआ। यह परंपरागत रूढ़िवाद के कुछ विचारों को नवउदारवाद की आर्थिक नीतियों के साथ जोड़ता है|

    • नव-दक्षिणपंथ के दो आयाम-

    1. नवउदारवादी आर्थिक आयाम- आर्थिक क्षेत्र में मुक्त बाजार, निजीकरण, विनियमन में कमी और सीमित कल्याणकारी राज्य का समर्थन 

    2. नव-रूढ़िवादी सामाजिक आयाम- परंपरागत मूल्य, सामाजिक अनुशासन, प्राधिकार, राष्ट्रीय पहचान और कानून-व्यवस्था पर बल|

     

    • समर्थक-

    • फ्रेरिक हायेक- आर्थिक स्वतंत्रता, मुक्त बाजार और सीमित राज्य 

    • मिल्टन फ्रीडमैन- मौद्रिकवाद, निजी उद्यम और आर्थिक स्वतंत्रता 

    • रॉबर्ट नोज़िक- न्यूनतम राज्य तथा व्यक्तिगत अधिकार, नोज़िक ने पुनर्वितरण हेतु कराधान व्यवस्था को ‘न्यायसंगत चोरी’ (Legalized Theft) कहकर आलोचित किया है| 

    • रोजर स्क्रूटन- रूढ़िवादी दर्शन, परंपरा और सामाजिक स्थिरता पर बल

    • मार्गरेट थैचर- निजीकरण, मुक्त बाजार और सरकारी हस्तक्षेप में कमी पर बल 

    • रोनाल्ड रीगन- करों में कटौती, विनियमन में कमी और रूढ़िवादी नीतियाँ 


    ईसाई लोकतंत्र (Christian Democracy)-

    • ईसाई लोकतंत्र अवधारणा के प्रतिपादक- फ्रांसीसी विचारक जैक्स मैरिटेन (Jacques Maritain) 

    • जैक्स मैरिटेन की पुस्तक- Integral Humanism (एकात्म मानववाद) 1936

    • मैरिटेन ने अपनी पुस्तक Integral Humanism 1936 में ईसाई दर्शन पर आधारित मानव-केंद्रित दृष्टिकोण (‘एकात्म मानववाद’) प्रस्तुत किया| 

    • यह भी रूढ़िवाद की एक उदारवादी व प्रगतिशील अवधारणा है| 

    • यह लोकतंत्र पश्चिमी व मध्य यूरोप तथा लैटिन अमेरिका से संबंधित है, जहाँ ईसाई धर्म से संबंधित लोकतांत्रिक दलों का विकास हुआ|

    • ईसाई लोकतंत्र प्रतिस्पर्धी लाभ-केंद्रित अर्थव्यवस्था की जगह ‘सामाजिक बाजार अर्थव्यवस्था’ में विश्वास करता है|

    • सामाजिक बाजार अर्थव्यवस्था में ‘सामाजिक भागीदारी’ व ‘लोकतांत्रिक निगमवाद’ जैसे तत्त्व हैं| इसे ‘राइन-अल्पाइन पूँजीवाद’ (जर्मन पूँजीवाद) भी कहा जाता है| 


     


     



    Notes available for RPSC School lecturers and UGC-Net Political Science Subject 9660895656

    Nirban Classes 📞 Call Support- 9660-895656 (Nirban P K Sir) 💬 Whatsapp- 9660-895656 (Nirban P K Sir) 👉App link-- https://play.google.com/store/apps/details?id=co.sansa.dinxk 👉Website link-- https://www.nirbanclasses.com/ 👉Telegram link-- https://t.me/nirbanclasses/

    Close Menu