Ad Code

The Great Debate // अधिकारों का बर्क-पेन विवाद || Political Science || BY Nirban Pk Sir


 

Q : 941 बर्क पेन विवाद को Great Debate किसने कहा है?



  1. युवान लेविन

  2. थॉमस पेन

  3. बेंथम

  4. जे एस मिल


Correct: (A)  युवान लेविन


SOLUTIONS:

अधिकारों का बर्क-पेन विवाद-

  • वर्णन- युवान लेविन की पुस्तक The Great Debate- Edmund burke, Thomas Pan and the Birth of Right and Left 2014 

  • इस विवाद का मुख्य बिंदु- अधिकारों का स्रोत  

  • एडमंड बर्क ने अधिकारों का स्त्रोत इतिहास को माना है, वही थॉमस पेन ने अधिकारों का स्रोत प्रकृति को माना है|

  • एडमंड बर्क ने अपनी पुस्तक Reflection on the Revolution in France 1790 में फ्रांसीसी क्रांति की आलोचना करते हुए लिखा कि “फ्रांस की राज्य क्रांति का आधार काल्पनिक अधिकार थे, जबकि ब्रिटिश की रक्तहीन क्रांति ऐतिहासिक अधिकारों पर आधारित थी|” 

  • एडमंड बर्क ने प्राकृतिक अधिकारों को ‘अराजकता का पाचन’ ‘अराजकतावादी धारणा’ कहा है| 


  • थॉमस पेन ने बर्क की पुस्तक के विरोध में 1791 में Right of Man लिखी| 

  • थॉमस पेन ने एडमंड बर्क के तर्कों का खंडन करते हुए प्राकृतिक अधिकारों व व्यक्तिगत अधिकारों का समर्थन किया| 

  • थॉमस पेन “बर्क मृतक के अधिकारों को, जीवित लोगों की स्वतंत्रता व अधिकारों पर स्थान देना चाहते है|” अर्थात पेन ऐतिहासिक अधिकारों को मृतकों का अधिकार कहता हैं|



Close Menu