NTA- NET - NET JUNE 2026
NTA ने 29 अप्रैल 2026 को UGC NET JUNE 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है|
नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर शुरू हो गई है|
देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर या कॉलेज लेक्चरर बनने का तथा जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है|
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए UGC-NET जून 2026 आयोजित करेगी|
UGC-NET, भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है (i) 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप का अवॉर्ड और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति', (ii) 'सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और Ph.D में एडमिशन (iii) Ph.D में एडमिशन|
महत्वपूर्ण दिनांक-
आवेदन शुरू- 29 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 मई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 20 मई 2026
आवेदन सुधार का मौका- 22 मई से 24 मई 2026
एग्जाम सिटी सूचना- 10 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि- 15 जून 2026
परीक्षा की तिथि- 22 जून से 30 जून 2026
NET क्या है??
सहायक प्रोफेसर या कॉलेज लेक्चरर की भर्ती के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में अभ्यर्थी का उत्तीर्ण होना जरूरी है|
नेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर साल में दो बार करवाया जाता है|
NET परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी संपूर्ण भारत में कहीं भी सहायक प्रोफेसर या कॉलेज लेक्चरर की भर्ती के लिए योग्य होता है|
NET के लिए शैक्षणिक योग्यता-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Post Graduation
सामान्य / EWS वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक के साथ मास्टर डिग्री
OBC / SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर के लिए 50% अंक के साथ मास्टर डिग्री
Post Graduation अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं|
NET के लिए आयु सीमा-
कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है|
JRF के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
Negative Marking-
Negative marking नहीं होती है|
चयन प्रक्रिया-
केवल लिखित परीक्षा
Exam Pattern-
नेट परीक्षा में सामान्यतः 2 पेपर होते हैं|
पेपर 1st सभी के लिए समान होता है, जिसमें 50 प्रश्न होते है तथा प्रत्येक प्रश्न दो अंक का अर्थात कुल 100 अंक का होता है|
पेपर द्वितीय अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय का होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते है तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का अर्थात कुल 200 अंक का होता है|
कुल 150 प्रश्न,
कुल 300 अंक
कुल समय 3 घंटा
सभी प्रश्न OBJECTIVE TYPE के होते हैं|
Negative marking नहीं होती है|
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग- 1150 रुपए
EWS / OBC-NCL- 600 रुपए
SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर- 325 रुपए
NTA- NET - NET JUNE 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें-
सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा |
इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा|
इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्टर करना होगा|
अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा और फीस जमा करनी होगी|
इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा|

Social Plugin