अंग्रेजी शब्द Justice का हिंदी रूपांतरण
Justice शब्द लैटिन भाषा के Justia से बना
Justia का अर्थ- जोड़ना या बांधना
न्याय का परंपरागत दृष्टिकोण-
पश्चिम परंपरा में न्याय के स्वरूप की व्याख्या के लिए न्यायपरायण व्यक्ति (Justman) अर्थात सच्चरित्र मनुष्य के गुणों पर विचार किया गया
अर्थात सद्गुण ही न्याय है|
भारतीय परंपरा में न्याय के लिए मनुष्य के धर्म को प्रमुखता दी गई है|
अर्थात धर्म के अनुसार कार्य करना ही न्याय है|
परंपरागत दृष्टिकोण प्रचलित व्यवस्था को बनाए रखना ही न्याय मानता है|
न्याय का आधुनिक दृष्टिकोण-
आधुनिक युग में न्याय का अर्थ- न्यायपूर्ण समाज की स्थापना
आधुनिक युग में न्याय का उद्देश्य- प्रचलित व्यवस्था को बनाए रखना नहीं है, जबकि आधुनिक चेतना के अनुरूप सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है|
Note-
परंपरागत दृष्टिकोण का मुख्य सरोकार- व्यक्ति का चरित्र
आधुनिक दृष्टिकोण का मुख्य सरोकार- सामाजिक न्याय
सामाजिक न्याय-
सामाजिक न्याय का अर्थ-
समाज के वंचित वर्गों की दशा सुधारने की मांग करना
वंचित वर्गों को सम्मान पूर्ण जीवन जीने का अवसर देना
इस तरह न्याय का स्वरूप हमेशा बदलता रहा है, इसलिए पॉटर ने कहा है कि “न्याय एक ऐसा लोटा है, जिसके कोई पेंदा नहीं है|”
न्याय की परिभाषाएं-
प्लेटो “न्याय सर्वोच्च सद्गुण है|”
प्लेटो “अपनी योग्यता अनुसार निर्धारित कार्यों को व्यक्ति द्वारा करना ही न्याय है|”
जॉन रॉल्स “न्याय सामाजिक संस्थाओं का प्रथम सद्गुण है|”
जे एस मिल “न्याय नैतिक दावा या नैतिक मूल्यों की श्रेणियां है|”
अर्नाल्ड ब्रेख्त ने अपनी पुस्तक राजनीति सिद्धांत (Political Theory) में कहा है कि “न्याय एक ऐसा बर्तन है, जिसके कई तल हैं|”
न्याय के रुप या प्रकार-
नैतिक न्याय-
समर्थक- प्लेटो, कांट
नैतिकता पर आधारित
नैतिक न्याय के अनुसार कुछ सर्वव्यापक, अपरिवर्तनीय तथा अंतिम प्राकृतिक नियम है, जो व्यक्तियों के आपसी संबंधों को निर्धारित करते हैं|
सदाचरण, सत्य, करुणा, अहिंसा, वचनबद्धता, उदारता आदि गुणों पर आधारित
कानूनी या वैधानिक न्याय-
प्रमुख समर्थक- स्टोइक, सिसरो, सेंट ऑगस्टाइन, डायसी
उन नियमों, उपनियमों, कानूनों पर आधारित है जिसका अनुसरण नागरिक स्वभाविक रूप से करते हैं|
कानून के समक्ष समता, विधि का समान संरक्षण, विधि की उचित प्रक्रिया, विधि का शासन, विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया पर बल
कानूनी न्याय की धारणा दो बातों पर बल देती है-
सरकार द्वारा निर्मित कानून न्यायोचित होने चाहिए|
कानूनों को न्याय पूर्ण ढंग से लागू करना चाहिए, उल्लंघन की स्थिति में निष्पक्ष दंड का प्रावधान होना चाहिए|
कानूनी अवधारणा डायसी के विधि के शासन पर आधारित है|
राजनीतिक न्याय-
एक राजव्यवस्था में सभी नागरिकों को समान अधिकार व समान अवसर प्राप्ति पर बल
वर्ग विशेष या व्यक्ति विशेष को विशेष अधिकार प्रदान करने पर रोक
राजनीतिक न्याय प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था में ही प्राप्त किया जा सकता है|
राजनीतिक न्याय के लिए संवैधानिक शासन आवश्यक है|
राजनीतिक न्याय के कुछ साधन निम्न है-
व्यस्क मताधिकार
विचार, भाषण व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
बिना किसी भेदभाव के सार्वजनिक पद प्राप्त करने का अधिकार
भेदभाव रहित समान अवसर की प्राप्ति
सार्वजनिक नीति निर्धारण में प्रत्येक व्यक्ति की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहभागिता
सार्वजनिक शक्ति का प्रयोग सबके हित में किया जाए
सामाजिक न्याय-
नागरिकों के साथ धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान, मूल वंश आदि के आधार पर भेदभाव न करना
समतामूलक समाज की स्थापना पर बल
डीन रोस्को पॉन्ड ने सामाजिक न्याय को लोक कल्याणकारी राज्य का प्रतीक माना है
जॉन रॉल्स ने अपनी पुस्तक Justice as Fairness 1985 तथा A Theory of Justice में सामाजिक न्याय पर बल
आर्थिक न्याय-
आर्थिक समानता पर बल
आर्थिक संसाधनों के उचित वितरण पर बल
आर्थिक विषमता को समाप्त करने पर बल
न्याय के विविध आयाम
वितरणात्मक न्याय
समानुपातिक न्याय
प्रक्रियात्मक न्याय व तात्विक न्याय
प्राकृतिक न्याय
वितरणात्मक न्याय-
सामाजिक व आर्थिक संसाधनों के वितरण से सम्बंधित
अरस्तु के अनुसार-
वितरणात्मक न्याय का सर्वप्रथम प्रयोग- अरस्तू
राज्य व्यक्ति की योग्यतानुसार संसाधनों का वितरण करें
मार्क्सवादियों के अनुसार-
क्षमता अनुसार कार्य दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार संसाधनों का वितरण किया जाए|
उदारवादी व स्वेच्छातंत्रवादियों के अनुसार-
क्षमता के अनुसार संसाधनों का वितरण
समतावादियों के अनुसार-
क्षमता व आवश्यकता में सामंजस्य के अनुसार वितरण किया जाए
समानुपातिक/ आनुपातिक न्याय-
अरस्तु से संबंधित
योग्यता व क्षमता के अनुसार पद, प्रतिष्ठा, धन, संपदा का वितरण
अर्थात समान लोगों के साथ समान व्यवहार तथा असमान लोगों के साथ असमान व्यवहार करना|
इसमें संसाधनों का आवंटन रेखा गणितीय अनुपात में
प्रक्रियात्मक व तात्विक न्याय-
प्रक्रियात्मक न्याय-
औपचारिक न्याय
वैधानिक व राजनीतिक न्याय
प्रक्रिया महत्वपूर्ण, परिणाम नहीं|
अर्थात वस्तुओं, सेवाओं, पदों, संपदा के आवंटन या वितरण की प्रक्रिया निष्पक्ष हो चाहे उसके परिणाम कैसे भी हो|
योग्य व्यक्ति को अधिक तथा कम योग्य को कम संसाधन
पूंजीवादी व्यवस्था में
प्रमुख समर्थक-
परंपरागत उदारवादी- जॉन लॉक, स्पेंसर, एडम स्मिथ
स्वेच्छातंत्रवादी- नॉजिक, हेयक, बर्लिन, फ्रीडमैन
तात्विक न्याय-
अनौपचारिक न्याय
सामाजिक व आर्थिक न्याय
परिणाम महत्वपूर्ण, न कि प्रक्रिया
अच्छे परिणाम परिणाम प्राप्त करने के लिए दलितों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रक्रिया से छेड़छाड़ की जा सकती है|
अवसर की समता संकल्पना पर आधारित
साम्यवादी राज्य व्यवस्था में
प्रमुख समर्थक- मार्क्सवादी विचारक
Note- आधुनिक उदारवादी व समतावादी कल्याणकारी राज्य का समर्थन करते हैं तथा प्रक्रियात्मक न्याय व तात्विक न्याय के सम्मिश्रण पर बल देते हैं|
प्राकृतिक न्याय-
प्राकृतिक न्याय में वे नियम व मान्यताएं आती हैं, जो मानव मात्र के लिए उपयोगी होती हैं तथा जिनका पता व्यक्ति अपने विवेक से कर सकता है|
इसका वर्णन संविधान में होना जरूरी नहीं है|
जैसे-
कोई भी व्यक्ति स्वयं के मामले में न्यायाधीश नहीं होगा|
मनमाना दंड नहीं दिया जा सकता|
किसी व्यक्ति को बिना सुनवाई दंडित नहीं किया जाएगा| आदि
विभिन्न विचारको के न्याय संबंधी विचार-
प्राचीन काल में न्याय संबंधी विचार
प्लेटो के न्याय संबंधी विचार (नैतिक न्याय का सिद्धांत)-
रिपब्लिक की पुस्तक II, III, IV में विश्लेषण
Republic का उपशीर्षक- Concerning of Justice (कंसर्निंग जस्टिस)
रिपब्लिक को न्याय मीमांसा ग्रंथ भी कहा जाता है|
प्लेटो के अनुसार न्याय माननीय आत्मा का गुण है|
प्लेटो ने तात्कालिक यूनानी समाज में प्रचलित तीन न्याय सिद्धांतो का खंडन या आलोचना की है-
परंपरागत न्याय सिद्धांत
न्याय का उग्रवादी/ शक्ति सिद्धांत
न्याय का व्यवहारवादी/ कारणता सिद्धांत का खंडन
न्याय का परंपरावादी सिद्धांत-
प्रतिपादक- सेफेलस तथा उसका पुत्र पोलीमार्क्स
सेफेलस “अपने व्यक्तव्यो और कार्यों में सच्चा होना (सत्य बोलना) तथा देवताओं और मनुष्य के प्रति ऋण चुकाना न्याय है|”
पोलीमार्क्स “मित्रों के साथ मित्रता/ भलाई तथा शत्रु के साथ शत्रुता/ बुराई करना ही न्याय है|”
न्याय का उग्रवादी सिद्धांत-
प्रतिपादक- थ्रेसीमैक्स
थ्रेसीमैक्स “न्याय शक्तिशाली का हित/स्वार्थ/लाभ है|
न्याय का व्यवहारवादी/ कारणता सिद्धांत-
प्रतिपादक- ग्लाकान
ग्लाकान “न्याय भय शिशु है”
न्याय शक्तिशाली का हित न होकर दुर्बल वर्ग का हित है| दुर्बल वर्ग शक्तिशाली वर्ग के भय से समझौता करते हैं कि न अन्याय करेंगे और न करने देंगे|
प्लेटो के अनुसार न्याय-
प्लेटो के अनुसार माननीय आत्मा में तीन तत्व पाए जाते हैं-
ज्ञान/विवेक
साहस
भूख/तृष्णा
मानवीय आत्मा में इनमें से किसी एक तत्व की प्रधानता होती है और प्रधान तत्व के अनुसार व्यक्ति द्वारा कार्य करना ही न्याय है|
विवेक/ज्ञान- दार्शनिक का गुण है, जो शासन का कार्य करें|
साहस का गुण- सैनिक वर्ग में पाया जाता है, जो समाज व राज्य की रक्षा का कार्य करें|
भूख या तृष्णा गुण- उत्पादक वर्ग का है, जो उत्पादन संबंधी कार्य करें|
प्लेटो न्याय को दो भागों में विभक्त करता है-
व्यक्तिगत न्याय- मानवीय आत्मा के तीनों गुणों द्वारा अपने कर्तव्यों की पूर्ति करना व्यक्तिगत न्याय है|
सामाजिक न्याय- जब तीनों वर्ग अपना अपना कार्य करें, एक दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप ना करें तो वह सामाजिक न्याय होगा|
प्लेटो के न्याय सिद्धांत को श्रम विभाजन/ कार्य विशेषीकरण/ अहस्तक्षेप का सिद्धांत कहते हैं|
फोस्टर-
फोस्टर ने अपनी पुस्तक Masters of Political Thought 1941 में कहा है कि “प्लेटो का सामाजिक न्याय का विचार वस्तुपरक है|”
इन्होंने प्लेटो की न्याय अवधारणा को आर्किटेक्टोनिक जस्टिस या रचना प्रकल्प न्याय की संज्ञा दी है|
कार्ल पॉपर-
प्लेटो के आलोचक
कार्ल पॉपर ने प्लेटो के न्याय दर्शन के संबंध में कहा है कि “जब सर्वज्ञ दार्शनिक राजा ही इस न्याय व्यवस्था को चलाएगा तो उससे सर्वाधिकारवादी नैतिकता व सर्वाधिकारवादी न्याय प्रचलित होगा|”
कार्ल पॉपर ने प्लेटो के न्याय सिद्धांत को मिथक के दुरुपयोग की संज्ञा देते हुए आलोचना की है|
पॉपर के अनुसार इससे कठोर वर्ग विभेद के परिणाम सामने आएंगे, इस विभेद को शिक्षा और मूल्यों के आधार पर उचित ठहराने का काम किया गया है|
अरस्तु का न्याय संबंधी विचार-
पॉलिटिक्स में न्याय संबंधी विचार
अरस्तु के अनुसार न्याय का अर्थ- नेक कार्य का व्यवहार के रूप में प्रकट होना है, अर्थात नैतिक गुणों की अभिव्यक्ति ही न्याय है|
अरस्तु के अनुसार “अन्याय तब उत्पन्न होता है जब से समान को असमान समझा जाने लगे तथा असमान को समान समझा जाने लगे|”
अरस्तु दो प्रकार का न्याय बताता है-
पूर्ण/ सामान्य न्याय (General justice)
विशेष न्याय (Particular Justice)
पूर्ण/ सामान्य न्याय (General justice)-
अच्छाई के सभी सद्गुण (virtues) तथा समग्र साधुता या सात्विकता (Righteousness)
विशेष न्याय-
विशेष न्याय से अरस्तु का तात्पर्य भलाई या सद्गुण के विशेष रूपों से है|
विशेष न्याय को भी अरस्तु दो भागों में बांटता है-
वितरणात्मक न्याय (Distributive Justice)
प्रतिवर्ती/ संशोधनात्मक/ सुधारात्मक न्याय (Rectificatory or Corrective justice)
वितरणात्मक न्याय-
शक्ति व संसाधनों के वितरण से संबंधित
संसाधनों के वितरण में आनुपातिक समानता होनी चाहिए, अर्थात संसाधनों का वितरण योग्यता या सद्गुण के आधार पर होना चाहिए|
अर्थात जो जिस मात्रा में राज्य की सेवा करें या जो जिस मात्रा में सद्गुणी है उसी अनुपात में उसे सम्मान, धन, पदों का वितरण किया जाना चाहिए|
वितरणात्मक न्याय विधायिका का विचार क्षेत्र है|
वितरण रेखागणितीय अनुपात में होना चाहिए|
सुधारात्मक/ संशोधनात्मक/ प्रतिवर्ती न्याय-
यह अपराध के संबंध में दंड देने से संबंधित न्याय है|
यह न्याय न्यायपालिका से संबंधित है|
सुधारात्मक न्याय में अंकगणितीय अनुपात का ध्यान रखा जाता है अर्थात समान अपराध के लिए समान दंड दिया जाना चाहिए|
सुधारात्मक न्याय भी दो प्रकार का होता है-
ऐच्छिक सुधारात्मक न्याय- विभिन्न संधि या समझौतो को तोड़ने पर न्यायालय द्वारा निर्णय करना|
अनैच्छिक सुधारात्मक न्याय- एक नागरिक द्वारा दूसरे नागरिक को कष्ट या क्षति पहुंचाने पर न्यायालय द्वारा अपराधी को दंड देना|
Note- न्याय के दोनों क्षेत्रों में अरस्तु यथास्थिति का समर्थक है| अरस्तु न्याय के क्षेत्र में रूढ़िवादी है|
प्लेटो व अरस्तु के न्याय में मुख्य अंतर-
प्लेटो का न्याय कर्तव्य पर बल देता है तो अरस्तु का न्याय अधिकारों पर|
प्लेटो का न्याय श्रम विभाजन व कार्य विशेषीकरण से संबंधित है, जबकि अरस्तु का न्याय राज्य के द्वारा किए जाने वाले अधिकारों के विभाजन से संबंधित है|
मध्यकाल में न्याय संबंधी विचार
सेंट ऑगस्टाइन के न्याय संबंधी विचार-
पुस्तक- ‘द सिटी ऑफ गॉड’ 426 AD में न्याय संबंधी विचार
सेंट ऑगस्टाइन “जिन राज्यों में न्याय विद्यमान नहीं है, वे केवल चोर उच्चक्को की खरीद-फरोख्त है|”
सेंट ऑगस्टाइन परिवार, लौकिक राज्य और ईश्वरीय राज्य के संदर्भ में न्याय की विवेचना करते हैं|
व्यक्ति द्वारा ईश्वरीय राज्य के प्रति कर्तव्य पालन ही न्याय है|
सेंट ऑगस्टाइन “न्याय वह सद्गुण है, जो प्रत्येक को उसका सही हक प्रदान करता है|”
थॉमस एक्विनास के न्याय संबंधी विचार-
थॉमस एक्विनास ने कानून व न्याय को परस्पर संबंधित माना है|
थॉमस एक्विनास “न्याय एक व्यवस्थित और अनुशासित जीवन व्यतीत करने तथा उन कर्तव्यो का पालन करने में निहित है, जिनकी व्यवस्था मांग करती है|”
Note- मध्यकाल में राजनीतिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषता चर्च व राज्य के मध्य संघर्ष की थी| अतः इस युग में न्याय के संबंध में दो धारणाएं थी-
चर्च, न्याय का स्त्रोत है-
समर्थक- पॉप गलेसियस, सेंट ऑगस्टाइन, थॉमस एक्विनास
राज्य, न्याय का स्रोत है-
समर्थक- मार्सेलिया डी पाडूआ, दांते, एलिवीरा, मेकियावेली
आधुनिक काल में न्याय संबंधी विचार-
डेविड ह्यूम-
डेविड ह्यूम ने सर्वहित या सार्वजनिक उपयोगिता को न्याय का एकमात्र स्रोत माना है|
डेविड ह्यूम “न्याय का अर्थ नियमों की पालना मात्र है, क्योंकि अनुभव से यह सिद्ध हो चुका है कि ये नियम सर्वहित का आधार है|”
जर्मी बेंथम-
इनके अनुसार अधिकतम लोगों का अधिकतम सुख ही न्याय है|
अर्थात सार्वजनिक वस्तुओं, सेवाओं आदि का वितरण उपयोगिता के आधार पर होना चाहिए|
जे एस मिल-
मिल ने न्याय को सामाजिक उपयोगिता का सबसे महत्वपूर्ण तत्व माना है|
मिल ने कहा है कि “मनुष्य अपने लिए सुरक्षा की कामना करते हैं, इसलिए वे ऐसे नैतिक नियम स्वीकार कर लेते हैं जिनमें दूसरे भी वैसे ही सुरक्षा का अनुभव कर सकें|”
अतः मिल के अनुसार उपयोगिता ही न्याय का मूलमंत्र है|
समकालीन विचारको के न्याय संबंधी विचार-
जॉन रॉल्स (समतावादी विचारक) के न्याय संबंधी विचार (सामाजिक-समझौता न्याय सिद्धांत)-
जॉन रॉल्स द्वारा रचित पुस्तकें-
A theory of Justice 1971
Justice as fairness 1985
जॉन रॉल्स पर रचित पुस्तकें-
Idea of Justice- अमर्त्य सेन
John Rouls of Justice theory- B N राय
Thesis of John Rouls- दधीचि
जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत के विभिन्न नाम-
शुद्ध प्रक्रियात्मक न्याय,
न्याय का सामाजिक समझौता सिद्धांत,
न्याय का वितरणात्मक सिद्धांत,
अंतर के सूत्र का सिद्धांत,
क्षतिपूर्ति का सिद्धांत,
सामाजिक न्याय का सिद्धांत
पुस्तक ‘A Theory of Justice’ में न्याय का सिद्धांत का प्रतिपादन
जॉन रॉल्स “जैसे सत्य चिंतन का प्रथम सद्गुण है, वैसे ही न्याय सामाजिक संस्थाओं का प्रथम सद्गुण है|”
जॉन रॉल्स “न्याय एक राजनीतिक मूल्य नहीं है, बल्कि एक मानक है|”
जॉन रॉल्स के अनुसार न्याय का आधार विवेकशील चिंतन है|
जॉन रॉल्स के अनुसार न्याय की समस्या प्राथमिक वस्तुओं के न्यायपूर्ण वितरण की समस्या है|
Note- सामाजिक न्याय की अवधारणा को जे एस मिल ने 19वीं सदी में परिभाषित किया था, लेकिन इसकी विस्तृत व्याख्या जॉन रॉल्स ने की|
जॉन रॉल्स ने अपना न्याय सिद्धांत 1960 के दशक में चलें अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन व नृजातीय संघर्ष (गोरे काले लोगों का संघर्ष) की पृष्ठभूमि में दिया| ये इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपना न्याय सिद्धांत देते हैं|
जॉन रॉल्स पर प्रभाव-
जॉन रॉल्स लॉक व कांट से प्रभावित थे तथा बेंथम के उपयोगितावाद सिद्धांत की आलोचना करते हैं|
जॉन लॉक का प्रभाव-
जॉन रॉल्स की मूल स्थिति की संकल्पना- अज्ञान का पर्दा, विवेकशील कर्ता/ वार्ताकार आदि संकल्पनाएँ लॉक के सामाजिक समझौते से पहले की प्राकृतिक अवस्था से प्रभावित हैं|
मूल स्थिति की संकल्पना-
एक काल्पनिक स्थिति है, जिसमें मनुष्य अज्ञान के पर्दे (वेल ऑफ इग्नोरेंस) के पीछे बैठे हैं|
विवेकशील कर्ता/ वार्ताकार-
जॉन रॉल्स ने मूलस्थिति में जिन मनुष्यों की कल्पना की है, वे विवेकशील कर्ता/ वार्ताकार है|
कांट का प्रभाव-
रॉल्स नैतिकता तथा व्यक्ति की गरिमा संबंधी विचार कांट से ग्रहण करता है|
व्यक्ति की गरिमा रॉल्स के न्याय प्रणाली का केंद्र बिंदु है|
रॉल्स के प्रसिद्ध वाक्य-
“उचित शुभ से पहले है|” “The Right is Prior to the good”
“आत्मन साध्य से पहले|” “The Self is Prior to Its Ends”
ये दोनों वाक्य कांट के वाक्य “व्यक्ति स्वयं में साध्य है” से प्रभावित है|
बेंथम की आलोचना-
जॉन रॉल्स बेंथम के ‘अधिकतम व्यक्तियों के अधिकतम सुख’ के सिद्धांत की आलोचना करते हैं, क्योंकि इसमें व्यक्ति विशेष को होने वाली क्षति का ध्यान नहीं रखा जाता है|
यदि अधिकतम व्यक्ति दास प्रथा से सुखी है तो दास प्रथा बेंथम के अनुसार सही होगी, जो गलत है|
जॉन रॉल्स इस संबंध में कहते हैं कि “सुखी लोगों के सुख को कितना ही क्यों न बढ़ा दिया जाए उससे दुखी लोगों के दुख का हिसाब बराबर नहीं किया जा सकता है|”
जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत की विशेषताएं-
जॉन रॉल्स के न्याय संबंधी विचारों का सर्वप्रथम उल्लेख- 1957 मे द जर्नल ऑफ फिलॉसफी में जॉन रॉल्स के लेख न्याय उचितता में मिलता है|
फिर 1971 में थ्योरी ऑफ जस्टिस में न्याय सिद्धांत का विस्तृत उल्लेख मिलता है|
जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत की निम्न विशेषताएं हैं-
शुद्ध प्रक्रियात्मक न्याय-
जॉन रॉल्स अपने न्याय सिद्धांत में प्रक्रियात्मक न्याय व तात्विक न्याय दोनों का समन्वय करता है|
न्याय का समझौता सिद्धांत-
मूल स्थिति में लोग समझौते के द्वारा न्याय के नियम स्वीकार करते हैं|
न्याय का वितरणात्मक सिद्धांत-
राज्य प्राथमिक वस्तुओं का समान वितरण करे|
रॉल्स “ऐसी स्थिति को छोड़कर जब वस्तुओं में असमान वितरण में न्यूनतम सुविधा प्राप्त लोगों को लाभ होता है, अधिकार और स्वतंत्रताएं, शक्ति और अवसर, आय व धन का स्वाभिमान के आधार पर सभी प्राथमिक वस्तुओं का समान वितरण होना चाहिए|”
विभेद का सिद्धांत या अंतर सूत्र का सिद्धांत-
विभेद का आधार- हीनतम स्थिति वालों को अधिकतम लाभ दिया जाना चाहिए
क्षतिपूर्ति का सिद्धांत-
कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार सकारात्मक कार्यवाही करें| जैसे भारत में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण
प्रगति व न्याय के द्वंद में न्याय का समर्थन-
रॉल्स “कोई भी समाज जंजीर के समान होता है और कोई भी जंजीर अपनी सबसे कमजोर कड़ी से मजबूत नहीं होती|”
प्रगति के साथ हस्तांतरण शाखा पर जोर-
जॉन रॉल्स प्रगति के लिए पूंजीवादी प्रणाली तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए हस्तांतरण शाखा पर बल देता है|
हस्तांतरण शाखा पिछड़े वर्गों को न्याय प्रदान करने का कार्य करेगी| जैसे मनरेगा, उचित मूल्य की दुकाने आदि|
पूर्ण समाज के विकास पर बल-
जॉन रॉल्स के न्याय के नियम-
मूल स्थिति में समझौते द्वारा सभी लोग न्याय के तीन नियम स्वीकार करते हैं| जो निम्न है-
समान स्वतंत्रता का नियम-
इसको पहली प्राथमिकता दी गई है|
अवसर की उचित समानता का नियम-
इसको दूसरी प्राथमिकता दी गई है|
इसके अनुसार सामाजिक और आर्थिक विषमताएं इस प्रकार व्यवस्थित की जाएं, कि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके|
भेदमूलक सिद्धांत-
इसको तीसरी प्राथमिकता दी गई है|
इसके अनुसार सामाजिक व आर्थिक विषमताएं इस प्रकार निर्धारित कि जाएं की हीनतम स्थिति वालों लोगों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो|
न्याय के प्रकार-
जॉन रॉल्स न्याय के तीन प्रकार बताता है-
पूर्ण प्रक्रियात्मक न्याय-
इसमें प्रक्रिया की उचितता पर बल दिया जाता है, न कि परिणाम पर|
अपूर्ण प्रक्रियात्मक/ तात्विक न्याय-
इसमें परिणाम पर बल दिया जाता है, न कि प्रक्रिया पर
शुद्ध प्रक्रियात्मक न्याय-
इसमें प्रक्रिया की उचितता तथा परिणाम की उचितता दोनों पर बल दिया जाता है|
जॉन रॉल्स ने इसी न्याय सिद्धांत का समर्थन किया है|
जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत की आलोचना-
अमर्त्य सेन ने अपनी पुस्तक Idea of Justice में जॉन रॉल्स की निम्न आलोचना की है-
मूल स्थिति काल्पनिक है|
अज्ञान के पर्दे के पीछे की स्थिति अव्यवहारिक है|
अमर्त्य सेन “जॉन रॉल्स बांसुरी तो सबको देता है, लेकिन बजाना किसी को भी नहीं सिखाता है|”
मैकफ़र्सन ने जॉन रॉल्स की आलोचना कर उसे ‘उदार लोकतांत्रिक पूंजीवादी कल्याणकारी राज्य का प्रवक्ता’ कहा है|
रॉबर्ट नॉजिक (स्वेच्छातंत्रवादी विचारक) के न्याय संबंधी विचार-
पुस्तक- Anarchy, State, and Utopia 1974
जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत के आलोचक
नॉजिक “समाज के स्तर पर जो असमानताएं पाई जाती हैं, उन्हें वितरण के स्तर पर बदलने का प्रयास विनाशकारी होगा|”
नॉजिक राज्य के न्यूनतम कार्य क्षेत्र का समर्थन करता है|
नॉजिक का न्याय सिद्धांत- हकदारी सिद्धांत/ न्याय का अधिकारिता का सिद्धांत/ परिष्कार सिद्धांत-
नॉजिक के अनुसार व्यक्ति परिश्रम से तथा वैधानिक सीमाओं में रहकर जो धन अर्जित करता है उसी का हकदार होता है|
नॉजिक ने न्याय के 2 सिद्धांतों में अंतर किया है-
साध्य मूलक सिद्धांत-
इस सिद्धांत के अनुसार लोगों के अधिकार किन्ही विशेष लक्ष्यों की पूर्ति के उद्देश्य निर्धारित करने चाहिए|
यह सिद्धांत बेंथम के उपयोगितावाद पर आधारित है| नॉजिक इसका आलोचक है|
ऐतिहासिक सिद्धांत-
अन्य नाम- न्याय का हकदारी सिद्धांत, न्याय का अधिकारिता सिद्धांत, न्याय का पात्रता या योग्यता सिद्धांत, परिष्कार का सिद्धांत
नॉजिक ऐतिहासिक सिद्धांत का समर्थन करता है|
परिष्कार का सिद्धांत-
यदि व्यक्ति की संपत्ति की वर्तमान व्यवस्था अतीत के अनुचित अभिग्रहण के कारण कोई अन्याय हुआ है तो उसका परिष्कार करना चाहिए|
न्याय का अधिकारिता सिद्धांत-
जो व्यक्ति जिस-जिस वस्तु का अधिकारी है, उसे उसकी सहमति के बिना किसी दूसरे को हस्तांतरित नहीं किया जाए| इसे अधिकारिता का सिद्धांत कहते हैं|
ऐतिहासिक सिद्धांत की तीन मान्यताएं हैं-
न्यायपूर्ण अधिग्रहण का सिद्धांत-
व्यक्ति अपनी योग्यता के उचित उपयोग से मनचाहा धन कमा सकता है|
न्यायपूर्ण हस्तांतरण का सिद्धांत-
सही तरीके से कमाए गए धन का व्यक्ति जिसे चाहे हस्तांतरण कर सकता है या खर्च कर सकता है|
अन्याय के परिष्कार का सिद्धांत-
अन्याय पूर्ण कमाए गए धन का उचित प्रतिकार किया जाना चाहिए|
नॉजिक के अनुसार न्यायपूर्ण वितरण के लिए यह सूत्र अपनाना चाहिए “हर एक से उतना जितना वह देना चाहिए, हर एक को उतना जितना, उसे कोई देना चाहे|”
नॉजिक की आलोचना-
मैकफ़र्सन, हेयक जैसे पूंजीवादी समर्थक नॉजिक को स्वत्वमूलक व्यक्तिवादी कहकर आलोचना करते हैं|
माइकल वाल्जर का न्याय सिद्धांत-
समुदायवादी विचारक
पुस्तक- Spheres of Justice 1983
यह अपना न्याय सिद्धांत जॉन रॉल्स के न्याय सिद्धांत की प्रतिक्रिया स्वरूप देता है|
बहुलवादी न्याय क्षेत्र-
माइकल वाल्जर के अनुसार न्याय का कोई सार्वभौम नियम नहीं हो सकता है, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए भिन्न-भिन्न नियम बनाने होंगे|
माइकल वाल्जर “न्याय को अमूर्त व सार्वभौमिक सिद्धांतो के आधार पर नहीं समझा जा सकता|”
इस प्रकार माइकल वाल्जर बहुलवादी न्याय क्षेत्र का समर्थन करता है|
माइकल वाल्जर तर्क देते हैं कि समकालीन समाज में न्याय के प्रवर्तन के लिए जटिल समानता को अपनाना होगा|
विकेंद्रीकृत लोकतंत्र समाजवाद-
माइकल वाल्जर का न्याय सिद्धांत विकेंद्रीकृत लोकतंत्र समाजवाद का प्रतिरूप है| इसमें एक सुदृढ़ कल्याणकारी राज्य की व्यवस्था होगी|
F A हेयक का न्याय संबंधी विचार-
स्वेच्छातंत्रवादी विचारक
पुस्तक- Law, Legislation and Liberty: The Mirage of Social Justice 1973
सामाजिक न्याय- मृगमरीचिका-
हेयक जॉन रॉल्स के सामाजिक न्याय की आलोचना करता है तथा हेयक कहता है कि “सामाजिक न्याय का विचार निरर्थक है, यह मृगमरीचिका है|”
हेयक के मत में न्याय वस्तुत: मनुष्य के आचरण की विशेषता है, कोई समाज न्यायपूर्ण या अन्यायपूर्ण नहीं हो सकता|
प्रक्रियात्मक न्याय-
हेयक प्रक्रियात्मक न्याय का कट्टर समर्थक है|
न्याय केवल प्रक्रिया का विषय है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है|
मार्क्सवाद के अनुसार न्याय-
कामगार वर्ग का शोषण पूंजीवाद का स्वाभाविक लक्षण-
कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एंगेल्स, लेनिन व अन्य मार्क्सवादी विचारक पूंजीवादी व्यवस्था में निहित अन्याय का विश्लेषण करते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कामगार वर्ग का शोषण पूंजीवाद का स्वाभाविक लक्षण है|
केवल साम्यवादी व्यवस्था में ही न्याय-
सामाजिक पुनर्निर्माण व न्याय के लिए पूंजीवाद को हटाकर उसकी जगह समाजवाद स्थापित करना अनिवार्य है|
कार्ल मार्क्स ने अपनी कृति Critique of the Gotha Programme 1891 में उन समाजवादियों की आलोचना की है, जो पूंजीवादी व्यवस्था के अंतर्गत उचित वितरण की मांग उठाकर न्याय की स्थापना करना चाहते हैं|
कार्ल मार्क्स का मानना है कि पूंजीवाद को हटाकर समाजवाद की स्थापना करके ही न्याय की स्थापना की जा सकती है|
हर एक को उसकी आवश्यकता के अनुसार
कार्ल मार्क्स कहता है कि पूंजीवाद की समाप्ति के बाद जब साम्यवादी समाज का उदय होगा तो उसमें अभाव और संघर्ष को जन्म देने वाली परिस्थितियां समाप्त हो जाएंगी, तब राज्य और उसके न्यायिक उपकरण की कोई जरूरत नहीं रहेगी|
मार्क्सवाद के अनुसार साम्यवाद में हर एक को उसकी आवश्यकता के अनुसार संसाधन प्राप्त होंगे|
मैंकिटायर के न्याय संबंधी विचार-
ब्रिटिश समुदायवादी नैतिक दार्शनिक
कृति- After Virtue 1981
विवेकशील वार्ताकार परिकल्पना का खंडन-
मैंकिटायर ने जॉन रॉल्स के विवेकशील वार्ताकार की परिकल्पना जिसमें विवेकशील वार्ताकार अपने लिए अधिकतम प्राथमिक वस्तुओं का हिस्सा प्राप्त करना चाहते हैं, का खंडन किया है|
व्यक्ति स्वायत्त नैतिक अभिकर्ता का खंडन-
मैंकिटायर ने उदारवादियों की इस मान्यता पर कटाक्ष किया है कि व्यक्ति स्वायत्त नैतिक अभिकर्ता है, जो सामाजिक संदर्भ से दूर हट कर अपना कार्य करता है|
मैंकिटायर के अनुसार व्यक्ति का व्यक्तित्व उस सामाज में पनपता है, जिसके माध्यम से वह संपूर्ण सद्गुण अर्जित करता है|
समाज में रहकर ही न्याय प्राप्त कर सकता है-
मैंकिटायर ने अपनी कृति Whose Justice? Which Rationality? 1988 के अंतर्गत समुदायवादी मान्यताओं के आधार पर न्याय एवं सद्गुण की नई संकल्पना विकसित की है|
इनके अनुसार व्यक्ति समाज में रहकर ही न्याय प्राप्त कर सकता है| समाज के सामान्य हित में ही व्यक्ति का हित तथा न्याय है|
माइकल सैंडल के न्याय संबंधी विचार-
पुस्तक- Liberalism and the Limits of Justice 1982
मूल स्थिति संकल्पना की आलोचना-
जॉन रॉल्स की मूल स्थिति की संकल्पना, जिसमें विवेकशील वार्ताकार न्याय के सिद्धांतों का पता लगाने के लिए एकत्रित होते हैं| यह अज्ञान के पर्दे के पीछे होते हैं तथा ये समाज से कटे हुए होते हैं|
सैंडल कहता है कि समाज से कटकर न्याय के सिद्धांतों का पता नहीं लगाया जा सकता|
‘न्याय सामाजिक संस्थाओं का प्रथम सद्गुण’ की आलोचना
जॉन रॉल्स की मान्यता खंडन
सैंडल ने तर्क दिया कि न्याय अपने आप में कोई मूल्य नहीं है, बल्कि यह केवल प्रतीकात्मक सदगुण है|
सिसरो के न्याय संबंधी विचार-
नैतिक दृष्टिकोण-
सिसरो ने न्याय की व्याख्या करने में नैतिक दृष्टिकोण अपनाया है|
उनके अनुसार न्याय वह सद्गुण है, जो व्यक्ति और राज्य के जीवन में शाश्वत और अपरिवर्तनशील बना रहता है|
सिसरो “उच्चतम न्याय के बिना कोई भी गणराज्य किसी भी परिस्थिति में कायम नहीं रखा जा सकता|”
विलियम गोडविन के न्याय संबंधी विचार-
कृति- An Enquiry Concerning Political Justice 1793
‘नृशंसतंत्रीय सरकार और संपत्ति का विषमतामूलक स्वामित्व व्यवस्था को बदलने का आह्वान-
विलियम गोडविन के मत में ‘नृशंसतंत्रीय सरकार और संपत्ति का विषमतामूलक स्वामित्व ऐसी व्यवस्था को जन्म देते हैं, जिसमें एक मनुष्य दूसरे मनुष्य का शोषण करने लगता है|’
विलियम गोडविन इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को बदलने का आह्वान करते है|
प्रबुद्ध अराजकतावादी विचारक-
इनका मत है कि जब तक राज्य को हटाकर, स्वैच्छिक प्रबंधों का जाल नहीं बिछाया जाता, तब तक समाज में न्याय स्थापित करना संभव नहीं होगा|
इसी कारण इनको प्रबुद्ध अराजकतावादी विचारक कहा जाता है|
विम किमलिका के न्याय संबंधी विचार-
कनाडा के विद्वान और बहुसंस्कृतिवादी विचारक
न्याय का समूह सिद्धांत-
किमलिका ने न्याय का समूह सिद्धांत दिया है|
इनका मानना है कि अल्पसंख्यक समूह को राज्य से अधिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है, क्योंकि वे बहुसंख्यको की तुलना में कम संरक्षित होते हैं|
किमलिका अच्छे और बुरे अल्पसंख्यक अधिकारों में अंतर करता है-
बुरे अल्पसंख्यक अधिकार- ये अधिकारों को सीमित करते है|
अच्छे अल्पसंख्यक अधिकार- ये व्यक्तिगत अधिकारों को बढ़ावा देते हैं|
सुसेन मोलर ओकिन के न्याय संबंधी विचार-
ये नारीवादी दार्शनिक है|
पुस्तक- Justice, Gender, and the Family 1989
परिवार में अन्याय-
इनका मत है कि न्याय के संदर्भ में परिवार की आंतरिक स्थिति और परिवार में अन्याय पर शायद ही कोई विचार किया गया हो|
राजनीतिक दार्शनिकों द्वारा परिवार को निजी दायरे से जुड़ा माना जाता रहा है| साथ ही न्याय को सार्वजनिक दायरे से जुड़ा हुआ माना जाता रहा है|
ओकिन का तर्क है कि ‘न्याय का वह हर सिद्धांत अधूरा है, जो परिवार में असमानताओं को लेकर चुप है|’
अर्नाल्ड ब्रेख्त की न्याय संबंधी की धारणा-
पुस्तक- Political Theory: The Foundations of Twentieth-Century Political Thought (1959)
ब्रेख्त “न्याय की धारणा, वांछित स्थिति के प्रति हमारे स्वभाव पर निर्भर करती है और यह तो एक ऐसे बर्तन की भांति है, जिसके कई तल होते हैं|”
अर्नाल्ड ब्रेख्त ने न्याय के दो रूपों पर चर्चा की है-
परंपरागत न्याय
अपरंपरागत न्याय
न्याय का उपाश्रित वर्गीय या सबाल्टर्न (Subaltern) दृष्टिकोण-
प्रमुख समर्थक- रंजीत गुहा, पार्थ चटर्जी, डी अर्नाल्ड, गायत्री चक्रवती, सुनील खिलनानी
उपाश्रित शब्द का अर्थ है-
निम्न श्रेणी का व्यक्ति|
सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में यह शब्द उन लोगों का संकेत देता है, जो जाति, वर्ग, आयु, लिंग, पद या अन्य किसी आधार पर दूसरों के अधीन होते हैं|
उपाश्रित वर्ग का मुख्य लक्षण- सामाजिक पराधीनता
इस दृष्टिकोण के अनुसार-
उपाश्रित वर्ग का न्याय उपाश्रित वर्ग पर कानूनी, राजनीति, आर्थिक और वैचारिक आधिपत्य को समाप्त करना है|
न्याय का एकीकृत सिद्धांत-
सम्बंधित विद्वान- नैंसी फ्रेजर
नैंसी फ्रेजर मान्यता की राजनीति, पुनर्वितरण की राजनीति, प्रतिनिधित्व की राजनीति के मध्य एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए न्याय की स्थापना की पक्षधर है|
नैंसी फ्रेजर पश्चिमी समाज में प्रचलित न्याय सिद्धांत और चार्ल्स टेलर जैसे समुदायवादियों के न्याय संबंधी विचारों की आलोचना करती है|
वैश्विक न्याय-
सम्बंधित विद्वान- जॉन रॉल्स, थॉमस पोगे
वैश्विक न्याय की समकालीन समझ जॉन रॉल्स की पुस्तक ‘The Law of People 1993’ से प्रभावित है|
इस पुस्तक में जॉन रॉल्स ने अपने सामाजिक समझौते के सिद्धांत को वैश्विक स्तर पर लागू करने का प्रयास किया था|
लेकिन थॉमस पोगे ने रॉल्स की आलोचना की तथा कहा की जॉन रॉल्स वैश्विक न्याय में भेदमुलक सिद्धांत को नकारते हैं|
समान न्याय (Equal Justice) और भाग्य समतावाद-
सम्बंधित विद्वान- एरिक राकोव्स्की (Eric Rakowski)
न्यायपूर्ण समाज वह है जहाँ संसाधनों का वितरण इस प्रकार हो कि कोई भी व्यक्ति अपने नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों (खराब भाग्य) के कारण नुकसान में न रहे|
न्याय और सामाजिक परिवर्तन-
आधुनिक युग में न्याय की मांग साधारणत: सामाजिक परिवर्तन की मांग से जुड़ी है| इस संदर्भ में न्याय शब्द सामाजिक न्याय का पर्याय बन जाता है|
डी डी रफेल “सामाजिक न्याय शब्द प्राय सुधारकों के मुंह से सुनने को मिलता है| जो लोग वर्तमान व्यवस्था से संतुष्ट हैं, वे इस शब्द को संदेह की दृष्टि से देखते हैं| “
नेहरू “लाखों-करोड़ों लोगों के लिए मार्क्सवाद के प्रति आकर्षण का स्रोत उसका वैज्ञानिक सिद्धांत नहीं है, परंतु सामाजिक न्याय के प्रति उसकी तत्परता है|”
न्याय के मानदंड या कसौटी-
आधुनिक लोकतांत्रिक समाजों में न्याय के निम्न प्रमुख मानदंड निश्चित किए गए हैं-
डेजर्ट (Desert)
योग्यता
आवश्यकता
समानता
डेजर्ट (Desert)-
डेजर्ट शब्द फ्रांसीसी शब्द डेसर्टे (Deserte) से निकला है, जिसका अर्थ है उचित रूप से लायक होना|
इसका अर्थ है कि एक पुरुष या स्त्री को उसकी अपनी कोशिशों और कार्यों के कारण ही पुरस्कार या सजा मिलती है|
योग्यता-
योग्य लोगों को ही पुरस्कार मिलना चाहिए|
आवश्यकता-
इसका अर्थ है कि लोगों की क्षमता में अंतर होने के बावजूद भी उनकी जरूरतों को पूरा किया जाना चाहिए|
समानता-
सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए तथा सभी के लिए अवसर की समता होनी चाहिए|
बार्कर ने न्याय के चार स्रोत बताएं हैं-
प्राकृतिक
धार्मिक
आर्थिक
नैतिक
अन्य प्रमुख तथ्य-
यूनानी- नैतिक न्याय
मध्यकालीन- धार्मिक न्याय
उदारवादी- अधिकारों की रक्षा के रूप में न्याय
उपयोगितावादी- अधिकतम व्यक्तियों की अधिकतम खुशी के रूप में न्याय
न्याय का समझौता सिद्धांत- जॉन रॉल्स
न्याय का अधिकारिता सिद्धांत- रॉबर्ट नोजिक
आर्थिक समानता के रूप में न्याय- मार्क्सवादी
स्त्रियों की दशा के सुधार के रूप में न्याय- नारीवादी
उपाश्रित वर्गीय दृष्टिकोण- उपाश्रित वर्गों की स्थिति में सुधार के रूप में न्याय
न्याय का एकीकृत सिद्धांत- मान्यता की राजनीति, पुनर्वितरण की राजनीति, प्रतिनिधित्व की राजनीति के समन्वय के रूप में न्याय
न्याय का सामर्थ्य आधारित दृष्टिकोण- अमर्त्य सेन व मार्था नेसबॉम
न्याय का समूह सिद्धांत- किमलिका
वैश्विक न्याय- जॉन रॉल्स व थॉमस पोगे
न्याय का बहुलवादी क्षेत्र सिद्धांत- माइकल वाल्ज़र
लैंगिक न्याय का सिद्धांत- सुसेन मॉलर ओकिन
अंत पीढ़ी न्याय- डेरेक परफिट, हरित राजनीति व संपोषणीय विकास
अर्थ-
अंग्रेजी शब्द Right का हिंदी रूपांतरण
Right का अर्थ- उचित है| अर्थात अधिकार नैतिक और वैधानिक रूप से आवश्यक कार्य व परिस्थितियां हैं|
अधिकार मनुष्य द्वारा अपने संपूर्ण विकास के लिए समाज से की गई वे मांगे या दावे हैं, जिनको समाज स्वीकार कर लेता है, तथा राज्य उन्हें प्रदान कर देता है| यह मांगे उचित होनी चाहिए|
अधिकार की परिभाषा-
हेराल्ड J लास्की “अधिकार सामाजिक जीवन की वे आवश्यक परिस्थितियां हैं, जिसके अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर सकता है|”
बोसांके “अधिकार वह मांग है, जिसे समाज स्वीकार करता है और राज्य लागू करता है|”
बार्कर “अधिकार व्यक्ति की क्षमताओं का अधिकतम संभव विकास के लिए आवश्यक बाध्य दशाएं हैं|”
अधिकारों के तत्व-
लेस्ले होयफिल्ड ने अधिकारों के चार तत्व बताएं-
विशेषाधिकार
दावा
शक्ति
प्रतिरक्षा
अधिकारों के प्रकार-
प्राकृतिक अधिकार-
प्रकृति या ईश्वर प्रदत तथा जन्म से प्राप्त
इनका निर्माण राज्य नहीं करता है, जबकि राज्य का जन्म ही इनकी रक्षा के लिए होता है|
सामाजिक समझौतावादीयों ने प्राकृतिक अवस्था में प्राप्त अधिकारों को प्राकृतिक अधिकार कहा|
जैसे- थॉमस हॉब्स ने आत्म सुरक्षा तथा जॉन लॉक ने संपत्ति, जीवन, स्वतंत्रता को प्राकृतिक अधिकार माना है|
नैतिक अधिकार-
मनुष्य की नैतिकता सम्बंधित
कानूनी शक्ति प्राप्त नहीं होती है, केवल सामाजिक स्वीकृति प्राप्त होती हैं|
जैसे- माता पिता की सेवा, बड़ों का सम्मान करना आदि|
मौलिक अधिकार-
ऐसे अधिकार जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक होते हैं|
इनका उल्लेख संविधान में कर दिया जाता है और राज्य इनकी के रक्षा की गारंटी देता है|
जैसे- भारत के संविधान में भाग-3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकारों का उल्लेख है|
मौलिक अधिकार दो प्रकार के होते हैं-
सकारात्मक मौलिक अधिकार
नकारात्मक मौलिक अधिकार
Note- पूंजीवादी राज्यों में नकारात्मक अधिकारों पर, समाजवादी राज्यों में सकारात्मक अधिकारों पर, कल्याणकारी राज्यों के अंतर्गत नकारात्मक अधिकारों के साथ साथ सकारात्मक अधिकारों पर भी बल दिया जाता है|
सामाजिक-आर्थिक अधिकार-
समाजवादी व्यवस्था व कल्याणकारी राज्य-व्यवस्थाओं में यह अधिकार पाए जाते हैं|
जैसे- रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का अधिकार आदि|
पर्यावरणीय अधिकार-
समर्थक- अर्नेनेस, जेम्स लवलॉक, वंदना शिवा
जैसे- शुद्ध हवा, शुद्ध पर्यावरण, परमाणु मुक्त विश्व, शुद्ध जल का अधिकार आदि|
कानूनी या वैधानिक अधिकार-
राज्य द्वारा कानून बनाकर प्रदान किए जाते हैं तथा उल्लंघन पर दंड देने की शक्ति राज्य को होती है|
कानूनी अधिकार भी दो प्रकार के होते हैं-
राजनीतिक अधिकार
सामाजिक व नागरिक अधिकार
अधिकारों के सिद्धांत
प्राकृतिक (नैसर्गिक) सिद्धांत-
प्राकृतिक अधिकार का वास्तविक जनक- जॉन लॉक
समर्थक- सिसरो, पॉलीबियस, थॉमस हॉब्स, जॉन लॉक, रूसो, मिल्टन, वाल्टेयर, ग्रोशियस, टॉमस पेन, ब्लैक स्टोन, प्रिस्टले, हुकर आदि|
अधिकारों का सबसे प्राचीनतम सिद्धांत
17वीं-18वीं सदी में सामाजिक अनुबंधनवादियों के समय प्रचलित
राज्य की उत्पत्ति से पहले अर्थात प्राकृतिक अवस्था में व्यक्ति को प्राप्त अधिकार
समझौतावादियों के अनुसार प्राकृतिक अधिकार अहस्तांतरणीय, अलोप्य होते हैं|
सर्वव्यापक, सभी परिस्थितियों, देश, काल में सर्वत्र एक जैसे
सिसरो “व्यक्ति के अधिकार प्रकृति की देन है, इन्हें सिद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं है|”
टॉमस पेन प्राकृतिक अधिकारों को ही मनुष्य के अधिकार की संज्ञा दी है|
थॉमस पेन की पुस्तकें- Right of man 1791, Common Sense 1776
जॉन लॉक, पुस्तक ‘टू ट्राइटिज ऑन गवर्नमेंट 1689’ में तीन प्राकृतिक अधिकार-
जीवन,
स्वतंत्रता,
संपत्ति का अधिकार
हॉब्स, पुस्तक लेवियाथन 1651 में एक प्राकृतिक अधिकार-
जीवन का अधिकार या आत्मसुरक्षा का अधिकार
आर्थिक क्षेत्र में प्राकृतिक अधिकार के समर्थक- एडम स्मिथ, रिकार्डो, माल्थस
तीन क्रांतियां जो प्राकृतिक अधिकारों पर आधारित है-
इंग्लैंड की गौरवपूर्ण क्रांति 1688
अमेरिकन क्रांति 1776
फ्रांसीसी क्रांति 1789
मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा 10 दिसंबर 1948 भी प्राकृतिक अधिकार सिद्धांत की समर्थक है|
आलोचना-
प्रमुख आलोचक- बेंथम, एडमंड बर्क, हेगेल, ग्रीन आदि|
प्राकृतिक अधिकार काल्पनिक है-
बेंथम “प्राकृतिक अधिकार बैसाखियो के सहारे खड़ा बकवास या अलंकारिक अर्थहीनता, अराजकतापूर्ण भ्रांतियां है|
ग्रीन व बोसांके ने प्राकृतिक अधिकारों को काल्पनिक कहा है|
लॉस्की “प्राकृतिक अधिकार मिथ्या कल्पनाओं पर आधारित है|”
एडमंड बर्क प्राकृतिक अधिकारों को अराजकता का पाचन कहते हैं|
एडमंड बर्क “प्राकृतिक अधिकार अराजकतावादी धारणा है| रूसो की सोशल कॉन्ट्रैक्ट पुस्तक में मानव अधिकार चोकर, चिथड़ा व छोटा गंदा टुकड़ा मात्र है|”
Note- रिची का मानना है कि प्राकृतिक अधिकारों के जन्मदाता प्रोटेस्टेंट क्रांति है|”
अधिकारों का कानूनी सिद्धांत-
समर्थक- बेंथम, थॉमस हॉब्स, हेगेल, जॉन ऑस्टिन, बोदा, होलेंड, रिची
संप्रभुता के एकलवादी दृष्टिकोण का परिणाम
ये अधिकार कृत्रिम होते हैं|
इनका सृजन राज्य कानून बनाकर करता है, अर्थात यह राज्य की देन है|
बेंथम “अधिकार, कानून और संगठित समाज की सृष्टि हैं तथा राज्य प्रभु का आदेश है|”
बेंथम “अधिकार विधि और केवल विधि के फल हैं, बिना विधि के कोई अधिकार नहीं है और विधि के विरुद्ध व इसके पूर्व भी कोई अधिकार नहीं है|”
थॉमस हॉब्स “अधिकारों की उत्पत्ति राज्य के बाद हुई है, क्योंकि राज्य विहीन अवस्था में उचित, अनुचित, न्यायपूर्ण व अन्यायपूर्ण खोखले शब्द है|”
जॉन ऑस्टिन “प्रत्येक अधिकार चाहे वह देवीय हो या प्राकृतिक हो या नैतिक हो, सापेक्ष कर्तव्य पर आधारित होते हैं|”
अधिकारों का ऐतिहासिक सिद्धांत या रूढ़ीवादी सिद्धांत-
प्रवर्तक- एडमंड बर्क
अधिकार इतिहास की देन है| जब लंबे समय से चलने वाले रीति रिवाज स्थिर हो जाते हैं तो अधिकारों का रुप ले लेते हैं|
एडमंड बर्क ने परंपराओं को ही संविधान, अधिकार, कानून तथा अन्य सभी राजनीतिक संस्थाओं का मूल आधार माना है|
चिरकाल भोग जनित सिद्धांत-
बर्क “लोग किसी ऐसी चीज पर अधिकार रखते हैं, जिसका व्यवहार अथवा भोग वे लंबे समय से निर्बाध रूप से कर रहे हैं| इसलिए इसे चिरकाल भोग जनित सिद्धांत भी कहते हैं|
अधिकारों का बर्क-पेन विवाद-
वर्णन- युवान लेविन की पुस्तक The Great Debate- Edmund burke, Thomas Pan and the Birth of Right and Left 2014
इस विवाद का मुख्य बिंदु- अधिकारों का स्रोत
एडमंड बर्क ने अधिकारों का स्त्रोत इतिहास को माना है, वही थॉमस पेन ने अधिकारों का स्रोत प्रकृति को माना है|
एडमंड बर्क ने अपनी पुस्तक Reflection on the Revolution in France 1790 में फ्रांसीसी क्रांति की आलोचना करते हुए लिखा कि “फ्रांस की राज्य क्रांति का आधार काल्पनिक अधिकार थे, जबकि ब्रिटिश की रक्तहीन क्रांति ऐतिहासिक अधिकारों पर आधारित थी|”
एडमंड बर्क ने प्राकृतिक अधिकारों को ‘अराजकता का पाचन’ व ‘अराजकतावादी धारणा’ कहा है|
थॉमस पेन ने बर्क की पुस्तक के विरोध में 1791 में Right of Man लिखी|
थॉमस पेन ने प्राकृतिक अधिकारों व व्यक्तिगत अधिकारों का समर्थन किया|
थॉमस पेन “बर्क मृतक के अधिकारों को, जीवित लोगों की स्वतंत्रता व अधिकारों पर स्थान देना चाहते है|”
अर्थात पेन ऐतिहासिक अधिकारों को मृतकों का अधिकार कहता हैं|
अधिकारों का सामाजिक-कल्याण या सामाजिक उपयोगिता सिद्धांत-
प्रमुख समर्थक- बेंथम, मिल, लॉस्की,
समकालीन समर्थक- रास्को पाउंड, शैफी, न्यूमैन
सामाजिक उपयोगिता सिद्धांत- बेंथम, मिल
सामाजिक कल्याण सिद्धांत- लॉस्की
इस सिद्धांत के अनुसार समाज कल्याण के लिए आवश्यक शर्त ही अधिकार है|
अधिकार समाज की देन है|
इसके अनुसार केवल वे ही अधिकार हैं, जो समाज के लिए उपयोगी हैं|
बेंथम “अधिकार समाज की ही रचना है| अधिकार ही समाज कल्याण की शर्त है|”
लॉस्की “लोक कल्याण के विरुद्ध कोई अधिकार नहीं है|”
लॉस्की “किसी भी राज्य की पहचान उन अधिकारों से होती है, जिन्हें वह कायम रखता है|”
मिल “व्यक्ति के विकास और समाज कल्याण में कोई मौलिक विरोध नहीं है, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं|”
अधिकारों का आदर्शवादी सिद्धांत या नैतिक सिद्धांत-
प्रवर्तक- इमानुएल कांट, ग्रीन, हेगेल
|
इस सिद्धांत के अनुसार अधिकार ऐसी आवश्यक बाहरी भौतिक परिस्थितियां हैं, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए जरूरी है|
कांट “राज्य व्यक्ति की नैतिकता के अनुरूप उचित वातावरण प्रदान करता है, यह उचित वातावरण ही अधिकार है|”
ग्रीन “जब मानव चेतना, शाश्वत चेतना से अनुप्रमाणित हो जाती है, तब मानव चेतना स्वतंत्र हो जाती है, स्वतंत्रता में अधिकार निहित हैं और अधिकार राज्य की मांग करते हैं|”
बोसांके “अधिकार राज्य के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए समाज द्वारा मान्यता प्राप्त दावे हैं|”
क्रोसमैन “अधिकार समस्त बाहरी अवस्था है, जो बौद्धिक जीवन के लिए आवश्यक है|”
अधिकारों का तात्विक सिद्धांत-
प्रवर्तक- टी एच ग्रीन
ग्रीन के अनुसार अधिकारों का संबंध उन दशाओं से है, जो व्यक्ति के नैतिक विकास के लिए आवश्यक हैं|
अधिकारों का व्यक्तिवादी- उदारवादी सिद्धांत-
समर्थक- थॉमस हॉब्स, जॉन लॉक, रूसो
इस सिद्धांत का आरंभ मध्यकालीन सामंतवादी, राजतंत्रीय, पोपशाही के विरोध में आलोचना स्वरूप हुआ|
यह व्यक्ति की स्वतंत्रता पर बल देता है तथा राज्य की निरंकुश शक्ति पर प्रतिबंध लगाता है|
हॉब्स “प्रत्येक व्यक्ति विवेकशील व तार्किक है, जो अपने हितों की पूर्ति के लिए सदैव प्रयास करता रहता है|”
जॉन लॉक सीमित व संवैधानिक शासन का समर्थन करता है, इसलिए जॉन लॉक को उदारवाद का जनक कहा जाता है|
अधिकारों का समाज-वैज्ञानिक सिद्धांत-
समर्थक- मैकाइवर
वे रीति-रिवाज, जिन्हें समाज द्वारा मान्यता प्राप्त हो तथा जिन्हें राज्य कानून में बदल दे, अधिकार बन जाते हैं|
अधिकारों का बहु-सांस्कृतिक सिद्धांत-
समर्थक- भीखू पारीख, विम किमलिका
अधिकारों के संबंध में भीखू पारीख के विचार-
भीखू पारीख “बहु-सांस्कृतिक समाजों में व्यक्ति नहीं, बल्कि समुदाय या समूह अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए अधिकारों की मांग करता है|”
सांस्कृतिक पहचान का अधिकार-
भीखू पारीख
सामान्यतः बहु सांस्कृतिक समाजों में सांस्कृतिक समुदाय ऐसे अधिकारों की मांग करते हैं, जिन्हें वे अपनी पहचान को कायम रखने के लिए जरूरी मानते हैं|
समूह, सामूहिक या सामुदायिक अधिकार
इन अधिकारों को समूह, सामूहिक या सामुदायिक अधिकार कहा जाता है|
क्योकि व्यक्तिगत अधिकारों के स्थान पर सामूहिक अधिकारों का समर्थन
मनुष्यों की सामूहिकता की अवधारणा-
भीखू पारीख के अनुसार सामूहिक अधिकार वे अधिकार हैं, जिन्हें मनुष्यों की सामूहिकताओं द्वारा धारण किया जाता है|
मनुष्यों की सामूहिकताओं में अल्पकालिक या दीर्घकालिक सामान्य हितों के आधार पर जुड़े समूहों को शामिल किया जाता है,
इसके अलावा ऐसे ऐतिहासिक समुदाय भी इसमें शामिल हो सकते हैं, जिनकी साझी जीवन शैली है|
अधिकारों के संबंध में विम किमलिका के विचार-
अल्पसंख्यकों के अधिकारों का समर्थन-
विम किमलिका का मत है कि बहुसंख्यको द्वारा लिए गए आर्थिक और राजनीतिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों की सामाजिक संस्कृति की उपेक्षा हो सकती है|
इसलिए अल्पसंख्यकों की सामाजिक संस्कृति को बनाए रखने के लिए अधिकारों के किसी भी सुसंगत सिद्धांत को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को मान्यता देनी चाहिए|
विम किमलिका ने तीन प्रकार के अधिकारों का वर्णन किया है-
स्वशासन का अधिकार
बहुसंजातीय अधिकार
विशेष प्रतिनिधित्व संबंधी अधिकार
समुदायवादी- बहुलवादी अधिकार सिद्धांत
समर्थक- माइकल वाल्जर
पुस्तक- Spheres of Justice 1983
बहुलवादी अधिकार सिद्धांत-
समुदायवादी विचारक माइकल वाल्जर का मानना है कि अधिकारों के सार्वभौमिक सिद्धांतों की खोज एक भ्रमित खोज है, क्योंकि प्रत्येक समुदाय की जरूरतों के अनुसार अधिकार भी अलग-अलग होते हैं|
उदार- समतावादी सिद्धांत-
समर्थक- ड्वॉर्किन
पुस्तक- Taking right seriously 1977
व्यक्तिगत अधिकार व्यक्ति के पास ‘राजनीतिक इक्के’ (Political Trumps) की तरह होते हैं|
इनके अनुसार अधिकार तुरुप का पत्ता (Right as Trumps) है|
नैतिकता के स्तर पर दो ही न्यायोचित अधिकार है-
समता का अधिकार
गरिमा का अधिकार
अधिकारों का स्वातंत्र्यवादी सिद्धांत या स्वेच्छातंत्रवादी सिद्धांत-
समर्थक- रॉबर्ट नॉजिक
पुस्तक- Anarchy, State and Utopia 1974
रॉबर्ट नॉजिक की इस पुस्तक का प्रथम वाक्य है “व्यक्तियों के पास कुछ ऐसे अधिकार हैं और कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिनको कोई व्यक्ति या समूह छीन नहीं सकता, बिना उसके अधिकारों का उल्लंघन किए|”
संपत्ति का अधिकार असीमित व सर्वप्रमुख मानव अधिकार-
नॉजिक के अनुसार संपत्ति का अधिकार असीमित व सर्वप्रमुख मानव अधिकार है|
नॉजिक के अनुसार अधिकारों का प्रमुख स्रोत आत्म-स्वामित्व का प्राकृतिक अधिकार है|
अधिकारों का मार्क्सवादी सिद्धांत-
शासक वर्ग या प्रभुत्वशाली वर्ग के अधिकार-
मार्क्सवाद के अनुसार किसी भी राज्य में, किसी भी युग में प्रचलित अधिकार वहां के शासक वर्ग या प्रभुत्वशाली वर्ग के अधिकार होते हैं तथा अधिकारों का आधार आर्थिक होता है|
वर्ग चरित्र से जुड़े अधिकार-
मार्क्सवाद अधिकारों को वर्ग चरित्र से जुड़ा मानता है, अतः पूंजीवादी व्यवस्था व साम्यवादी व्यवस्था के अंतर्गत अधिकारों का स्वरूप अलग-अलग होता है|
पूंजीवादी व्यवस्था के अंतर्गत अधिकारों का स्वरूप-
मार्क्सवाद के अनुसार पूंजीवादी व्यवस्था में पूंजीपति वर्ग/ प्रभावशाली वर्ग के पास सारे अधिकार होते हैं, जो पराधीन वर्ग का दमन करके स्थापित किए जाते है|
साम्यवादी व्यवस्था के अंतर्गत अधिकार-
इस व्यवस्था में पहले अधिकार कामगार वर्ग (सर्वहारा वर्ग) के पास होते हैं, बाद में वर्ग विहीन, राज्य विहीन समाज की स्थापना होती है तथा आर्थिक समानता की स्थापना हो जाती है|
मार्क्सवादी राज्य को शोषण का यंत्र मानते हैं|
नारीवादी दृष्टिकोण-
नारीवादी दृष्टिकोण के अनुसार अधिकार केवल पुरुषों के होते हैं, महिलाओं का कोई अधिकार नहीं होता है|
अमेरिका की National Woman Suffrage Association की संस्थापक एलिजाबेथ कैंडी स्टेनन और सुजैन बी एंथनी ने लिखा है कि “पुरुष, उनके अधिकार और इससे अधिक कुछ नहीं, महिलाएं, उनके अधिकार और उससे कम कुछ नहीं|”
सुसेन मोलर ओकिन ने अपनी पुस्तक Justice, Gender and family 1989 में रॉल्स के सिद्धांत की आलोचना करते हुए लिखा कि “अज्ञान के परदे के पीछे परिवार के मुखिया की तरह जो अनुबंध करेंगे वे पुरुष ही होंगे|”
अधिकारों पर लॉस्की के विचार-
इंग्लिश लेबर पार्टी के सिद्धांतकार
पुस्तक- A Grammar of Politics 1925
लॉस्की के अधिकार संबंधित सिद्धांत में उदारवादी और मार्क्सवादी विचारों का सम्मिश्रण है|
लॉस्की अधिकारों को सामाजिक व्यवस्था से जोड़ता है और कहता है कि “जो सामाजिक व्यवस्था व्यक्तित्व के विकास के लिए अधिकारों को नहीं मानती, वह बालू की दीवार की तरह है|”
लॉस्की अधिकारों को जनहित व कर्तव्य से जोड़ता है तथा कहता है कि “मेरे लिए अधिकार की मांग इसलिए खड़ी होती है, कि मैं जनहित के लिए दूसरों के साथ योगदान करना चाहता हूं|”
लॉस्की अधिकारों की समानता व उपयोगिता पर बल देता है|
लॉस्की बहुलवादी विचारक था| लॉस्की कहता है कि “बहुलवादी राज्य में ही मानव अधिकारों को सुरक्षित रखा जा सकता है|”
लॉस्की सर्वप्रथम आर्थिक अधिकार प्रदान करता है और कहता है कि “आर्थिक अधिकार प्रदान किए बिना कोई भी व्यक्ति अपने राजनीतिक अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकता|”
अधिकारों के संबंध में टॉमस पेन के विचार-
प्राकृतिक अधिकार सिद्धांत-
टॉमस पेन ने अपनी पुस्तक राइट्स ऑफ मैन 1791 में प्राकृतिक अधिकारों के सिद्धांत का समर्थन किया है तथा प्राकृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए क्रांति की आवश्यकता पर बल दिया है|
टॉमस पेन ने सामाजिक कल्याण को भी प्राकृतिक अधिकारों के साथ जोड़ा है|
अधिकारों के संबंध में स्पेंसर के विचार-
प्राकृतिक अधिकारों का समर्थन-
स्पेंसर ने प्राकृतिक अधिकारों का समर्थन किया है|
स्पेंसर “अधिकार क्षमताओं के प्रयोग करने के सामान्य दावों का कृत्रिम विभाजन है|”
इन अधिकारों का अस्तित्व समाज के निर्माण से पूर्व था|
ये अधिकार दो प्रकार के हैं-
सार्वजनिक अधिकार
व्यक्तिगत या नीजी अधिकार
अधिकारों के संबंध में जॉन रॉल्स के विचार-
पुस्तक- A Theory Of Justice 1971
जॉन रॉल्स न्याय सिद्धांत के संबंध में ही अधिकारों पर चर्चा करता है| इसमें दो सिद्धांत शामिल है-
प्रथम सिद्धांत- प्रत्येक व्यक्ति को विस्तृत स्वतंत्रता का ऐसा समान अधिकार प्राप्त होना चाहिए, जो दूसरे की वैसी ही स्वतंत्रता के साथ निभ सकता हो|
दूसरा सिद्धांत- सामाजिक और आर्थिक विषमताओं को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए कि-
इससे हीनतम स्थिति वाले लोगों को अधिकतम लाभ हो|
ये विषमताए उन पदों और स्थितियों के साथ जुड़ी हो, जो सभी को अवसर की उचित समानता की उपलब्धता कराए|
अधिकारों का विकास-
अधिकारों का क्रमिक विकास-
नैतिक अधिकार- नागरिक अधिकार- राजनीतिक अधिकार- सामाजिक व आर्थिक अधिकार- सांस्कृतिक अधिकार- पर्यावरणीय अधिकार
अधिकारों का ऐतिहासिक विकास-
मैग्नाकार्टा 1215-
मैग्नाकार्टा अथवा महान्-परिपत्र 15 जून 1215 को, थेम्स नदी के किनारे स्थित रनीमीड स्थान पर राजा जॉन ने इंग्लैंड के सामंतों को प्रदान किया था।
यह इंग्लैंड के राजा जॉन तथा सामंतों के मध्य सहमति पत्र था, जिसके द्वारा राजा जॉन ने सामंतों को अधिक अधिकार प्रदान किए|
इसके द्वारा पहली बार यह तय हुआ कि कानून ही सर्वोच्च है, राजा भी कानून के अधीन है|
बाद में मैग्नाकार्टा मानव अधिकारों की प्रेरणा बना|
अधिकारों का घोषणा पत्र 1689-
इंग्लैंड की गौरवपूर्ण क्रांति 1688 के परिणामस्वरूप जेम्स द्वितीय को गद्दी छोड़नी पड़ी, तथा मैरी और उसके पति विलियम ऑफ ऑरेंज को सिंहासन पर बैठाया गया|
इसके बाद ब्रिटेन की संसद ने वहां के नागरिकों के लिए अधिकारों के महान घोषणा पत्र के द्वारा कुछ अधिकारों की घोषणा की|
19 फरवरी 1689 को महारानी मैरी उसके पति विलियम ऑफ़ ऑरेंज ने इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए|
अमेरिकी क्रांति 1776-
यह क्रांति ब्रिटेन तथा उसके 13 उत्तरी अमेरिकी उपनिवेशो के मध्य संघर्ष था|
क्रांति के परिणामस्वरुप ये 13 उपनिवेश स्वतंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका बने|
इस क्रांति का प्रमुख नारा था- प्रतिनिधित्व नहीं तो, कर नहीं
इस क्रांति में जीवन, स्वतंत्रता, सुख की साधना के अधिकार पर बल दिया गया|
अमेरिकी क्रांति पर जॉन लॉक का प्रभाव था|
फ्रांसीसी क्रांति 1789-
यह क्रांति फ्रांस के शासक लुइ-16वे के विरुद्ध हुई थी| इसके परिणामस्वरूप राजा को गद्दी से हटा दिया गया तथा फ्रांस में गणतंत्र की स्थापना हुई|
इस क्रांति का प्रमुख नारा था- स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व
फ्रांसीसी क्रांति पर रूसो का प्रभाव था|
Note- अमेरिकी क्रांति में नकारात्मक अधिकारों पर बल दिया था, वहीं फ्रांस की क्रांति में सकारात्मक अधिकारों पर बल दिया था|
एडमंड बर्क “फ्रांस की क्रांति व्यक्ति के अमूर्त प्राकृतिक अधिकारों पर आधारित थी, जबकि अंग्रेजी क्रांति (इंग्लैंड की गौरवपूर्ण क्रांति) अंग्रेजों के परंपरागत अधिकारों पर आधारित थी|”
मानवाधिकारो की सार्वभौमिक घोषणा-
1946 में UNO के सामाजिक व आर्थिक परिषद द्वारा एलेनोर रुजवेल्ट की अध्यक्षता में एक मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया| इस आयोग का कार्य मानवाधिकारों की संरचना प्रस्तुत करना था|
आयोग द्वारा जून 1948 में तैयार प्रारूप में 30 अनुच्छेद व 6 भाग थे|
इस प्रारूप को 10 दिसंबर 1948 को UNO महासभा द्वारा मानव अधिकारों के विश्वव्यापी घोषणा पत्र के रूप में पारित किया गया|
घोषणा की प्रस्तावना में ‘मानव जाति की जन्मजात गरिमा और सम्मान तथा अधिकारों’ पर बल दिया गया|
मानव अधिकारों के व्यापक प्रचार की दृष्टि से प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है
2006 में मानवाधिकार आयोग के स्थान पर एक शक्तिशाली मानवाधिकार परिषद का गठन किया गया, जिसमें 47 सदस्य हैं तथा यह सीधे महासभा के अधीन है|
नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रंसविदा 1966-
नागरिक व राजनीतिक अधिकारों की अन्तराष्ट्रीय प्रसंविदा 1966 को महासभा ने 16 दिसम्बर 1966 को अंगीकृत किया था|
नागरिक व राजनीतिक अधिकारों की अन्तराष्ट्रीय प्रसंविदा 1966 (ICCPR) 23 मार्च 1976 को प्रभाव में आयी|
आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रंसविदा 1966-
6 दिसम्बर 1966 को महासभा ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की प्रसंविदा को अंगीकृत किया था|
आर्थिक, सामाजिक एंव सांस्कृतिक आधिकारों की प्रसंविदा (ICESCR) 23 जनवरी, 1976 को प्रभाव में आयी|
मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की विरोधी अवधारणाएं-
मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की दो अवधारणाएं विरोधी है-
एशियाई मूल्यों की बहस-
बहुसंस्कृतिवाद-
एशियाई मूल्यों की बहस-
एशियाई मूल्यों के समर्थक-
महाथिर मोहम्मद (मलेशिया)
ली कुआन यू (सिंगापुर)
एशियाई मूल्यों की बहस के अनुसार-
मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा पश्चिमी मूल्यों से प्रभावित है|
मानव अधिकारों के रूप में व्यक्तिवाद को समाज व समुदाय पर वरीयता दी गई है|
कर्त्तव्यों की तुलना अधिकारों को वरीयता दी गई है|
सामाजिक व आर्थिक अधिकारों के बजाय नागरिक व राजनीतिक अधिकारों को वरीयता दी गई है|
बहुसंस्कृतिवाद-
बहुसंस्कृतिवादी विचारधारा समाज के विभिन्न समूहों के मध्य अंतरों के समायोजन पर बल देती है, जबकि मानव अधिकार सभी को समान रूप से प्राप्त होते हैं|
विभेद अंधता-
बहुसंस्कृतिवाद के अनुसार सार्वभौमिक नागरिकता का विचार विभेद अंधता पर आधारित होता है, वास्तविक समानता के लिए एक जैसा व्यवहार आवश्यक नहीं है|
बहुसंस्कृतिवाद का लक्ष्य अप्रवासियों, अल्पसंख्यकों, समाज के हाशियाकरण वाले समुदायों को संरक्षण देना है|
मानवाधिकारों की पीढ़ियां-
चेक विद्वान कारेल वसाक ने मानवाधिकारों की तीन पीढ़ियां बतायी है-
प्रथम पीढ़ी-
इसमें नागरिक और राजनीतिक अधिकार आते हैं|
मार्टिन गोल्डविन ने इन्हें चुनाव आधारित अधिकारों की संज्ञा दी है|
इन अधिकारों का मुख्य विषय स्वतंत्रता है|
इसका संबंध नकारात्मक अधिकारों से है| नकारात्मक अधिकार फ्रांस और अमेरिकी क्रांतियों की उपज है|
प्रमुख अधिकार-
जीवन, स्वतंत्रता, संपत्ति का अधिकार
गैर-भेदभाव का अधिकार
मनमानी गिरफ्तारी से मुक्ति का अधिकार
धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
आत्मसम्मान का अधिकार, आदि
प्रथम पीढ़ी के अधिकारों के मुख्य दस्तावेज- नागरिक तथा राजनीतिक अधिकार पर अंतरराष्ट्रीय प्रंसविदा 1966
द्वितीय पीढ़ी-
आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार द्वितीय पीढ़ी के अंतर्गत आते हैं|
इन अधिकारों का मुख्य विषय समानता है|
इनका संबंध सकारात्मक अधिकारों से है| ये कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर आधारित अधिकार है|
प्रमुख अधिकार-
काम का अधिकार
सामाजिक सुरक्षा का अधिकार
स्वास्थ्य का अधिकार
शिक्षा का अधिकार
रोटी, कपड़ा, मकान का अधिकार आदि
द्वितीय पीढ़ी के अधिकारों के मुख्य दस्तावेज- आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रंसविदा, 1966
तृतीय पीढ़ी-
एकजुटता का अधिकार (Solidarity Right) तृतीय पीढ़ी के अंतर्गत आता है|
मुख्य विषय- बंधुता
तृतीय पीढ़ी के अधिकारों में इस बात पर बल दिया जाता है कि समस्या का समाधान वैश्विक स्तर पर होना जरूरी है|
प्रमुख अधिकार-
सामूहिक विकासात्मक अधिकार
आत्म निर्णय का अधिकार
शांति व पर्यावरण का अधिकार
लैंगिक अधिकार
बहु सांस्कृतिक अधिकार
तृतीय पीढ़ी के अधिकारों के मुख्य दस्तावेज- स्टॉकहोम कन्वेंशन 1972, रियो अर्थ सम्मिट 1992
प्रथम व द्वितीय पीढ़ी के अधिकार राज्य के विरुद्ध व्यक्ति के अधिकार है, जबकि तृतीय पीढ़ी के अधिकार राज्य के विरुद्ध समुदायों के अधिकार है|
तीन दुनिया: तीन अधिकार-
नागरिक व राजनीतिक अधिकार- पहली दुनिया
सामाजिक व आर्थिक अधिकार- दूसरी दुनिया
सांस्कृतिक व विकासात्मक अधिकार- तीसरी दुनिया

Social Plugin